Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीबी या बबाल! 10 साल पहले राजू तिवारी की शादी अंकिता से हुई थी. शादी के बाद अंकिता अधिकतर मायके में ही रही. 2024 में अंकिता अपने मौसेरे भाई के साथ भाग गयी. परिवार किसी तरह उसे वापस लाया. पंचायत के बाद अंकिता ससुराल लौट आयी. 21 जनवरी को अंकिता जेवर लेकर गुम हो गयी. मगर राजू की बात पर किसी ने यकीन नही किया. अंकिता के परिजनों ने राजू और उसके पिता के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज करा दिया. राजू को जेल जाना पड़ा. पुलिस ने तफ्तीश की और अंकिता अपने प्रेमी और मौसेरे भाई रामू मिश्रा के साथ हरियाणा में मिली. पुलिस ने अब केस दर्ज करके अंकिता के परिजनों को जेल भेजा है. पुलिस ने अंकिता की बरामदगी का वीडियो जारी किया है, गूगल लोकेशन के साथ.
नासिर हुसैन
बीबी या बबाल! 10 साल पहले राजू तिवारी की शादी अंकिता से हुई थी. शादी के बाद अंकिता अधिकतर मायके में ही रही. 2024 में अंकिता अपने मौसेरे भाई के साथ भाग गयी. परिवार किसी तरह उसे वापस लाया. पंचायत के बाद अंकिता ससुराल लौट आयी. 21 जनवरी को अंकिता जेवर लेकर गुम हो गयी. मगर राजू की बात पर किसी ने यकीन नही किया. अंकिता के परिजनों ने राजू और उसके पिता के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज करा दिया. राजू को जेल जाना पड़ा. पुलिस ने तफ्तीश की और अंकिता अपने प्रेमी और मौसेरे भाई रामू मिश्रा के साथ हरियाणा में मिली. पुलिस ने अब केस दर्ज करके अंकिता के परिजनों को जेल भेजा है. पुलिस ने अंकिता की बरामदगी का वीडियो जारी किया है, गूगल लोकेशन के साथ.
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अमरोहा के टीपी नगर में शादी समारोह के दौरान एक छोटे से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रात के वक्त होटल में दावत खाने आए एक मेहमान की खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूट जाने पर दबंगों का गुस्सा भड़क उठा। एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने मिलकर उस मेहमान को होटल से बाहर खींच निकाला और लाठियों-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दबंग मेहमान को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। घायल मेहमान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। यह घटना अमरोहा में छोटी-छोटी बातों पर हो रही हिंसा की नई मिसाल बन गई है। शादी जैसे खुशी के मौके पर ऐसी वारदात ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। (सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।)1
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला टीपी नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल के बाहर खड़ी बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शादी समारोह में शामिल होने आए एक मेहमान पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंग होटल के अंदर घुस आए और पीड़ित को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना की पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ नजर आ रही है। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Jpn7 News1
- बरेली के थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने साबरी मस्जिद के पास एक मकान पर छापा मारा, जहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंग की सरगना गुदिया समेत कुल 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।1
- दिनांक 24.03.2026 को यातायात पुलिस जनपद अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर ओवरस्पीड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। ⚠️ सभी वाहन चालकों से अपील है कि— ➡️ निर्धारित गति सीमा का पालन करें ➡️ वाहन चलाते समय सतर्क एवं जिम्मेदार रहें ➡️ तेज रफ्तार न केवल आपका, बल्कि दूसरों का जीवन भी खतरे में डालती है 🚗 “स्पीड कंट्रोल में रखें, सुरक्षित सफर अपनाएं”1
- अगर मैं 1 किलो चीनी खरीदता हूँ और आज सिर्फ 800 ग्राम इस्तेमाल करता हूँ, तो दुकानदार आधी रात को बाकी चीनी लेने नहीं आता। तो मेरा टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसा क्यों करता है? डेटा हमारी डिजिटल संपत्ति है। हमने इसके लिए भुगतान किया है। यह हमारा है। संसद में यह मुद्दा उठाने के लिए @raghav_chadha को धन्यवाद।1
- अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव ककराली में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हो गया। इस घटना में महिलाओं समेत करीब सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को इरशाद पक्ष ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की खुशी में डीजे बजाया था। उसी समय गांव में दिवंगत रईस की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे बजाते हुए बारात के रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे उस समय ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दूल्हे अरमान की बारात निकलने की तैयारी के दौरान विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इसराइल, जुबेर, फरीन, नाजरीन, मुस्तरी, सेफ अली, निदा, सुब्हान, गुलिस्तां, फातमा, सलीम, मुस्कान, फैजान और शाहजहां समेत कई लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नाजिम, सुहैल, फिरोज आलम, फैजुल हसन, शारुख, शालिम, मोहम्मद फजर और मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया। सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विवाद के चलते दूल्हे अरमान की बारात थाना देहात क्षेत्र के मीरा सराय नहीं जा सकी।2
- उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और गौकशी की फिराक में घूम रहे बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शकील उर्फ मूंछ अपने साथियों के साथ जंगल में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 1:40 बजे… जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की… बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली आरक्षी विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में और सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। मौके से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि, कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले से कई मामलों में वांछित थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।1