“बरेली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: गौकशी की साजिश नाकाम, 2 घायल गिरफ्तार” उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और गौकशी की फिराक में घूम रहे बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शकील उर्फ मूंछ अपने साथियों के साथ जंगल में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 1:40 बजे… जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की… बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली आरक्षी विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में और सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। मौके से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि, कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले से कई मामलों में वांछित थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- बरेली में नारी सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का बड़ा अभियान जारी है, जहां एक तरफ महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर एक्शन भी देखने को मिल रहा है…”1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुर सरौरा क्षेत्र में छापेमारी कर सलीम बाबू पुत्र छुटकन और जाकिर पुत्र गफूर अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सलीम बाबू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि जाकिर के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचे रखे थे और उन्हें इसके अवैध होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। हालांकि, दोनों के पास से कोई वैध लाइसेंस बरामद नहीं हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तनवेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- बरेली नवाबगंज क्षेत्र के दलेल नगर में शिव मंदिर के पास होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया जहां अश्लील डांस भी हुआ जहां पर कुछ लोगों ने मंदिर होने की वजह से इसका विरोध किया भी किया1
- habib shah chowk ka ye hal pichle 2 maha se nahi to rasta hai nikal ne ka nahi dukan dari1
- बरेली में पुलिस का ‘लंगड़ा अभियान’ लगातार तीसरे दिन भी जारी है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और इनामी बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें गौकशी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी कामिल उर्फ नक्टा घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह करीब 5:35 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के पास जंगल में छिपा है और वारदात की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उपनिरीक्षक पंकज कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध तमंचा .315 बोर, कारतूस और गौकशी से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। कामिल उर्फ नक्टा पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 15 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह 25,000 रुपये का इनामी अपराधी था। लगातार तीन दिन से हो रही मुठभेड़ों ने साफ कर दिया है कि बरेली पुलिस का ‘लंगड़ा अभियान’ अब अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार ASP शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया1
- जनपद बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में 23 मार्च 2026 को पुलिस ने सघन चेकिंग और गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।1