विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एकता के सूत्र में बांधता है स्कार्फ : महेश बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के तत्वावधान में विश्व स्कार्फ दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के स्काउट-गाइड, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को सराहनीय कार्यों के लिए स्कार्फ पहनाकर और चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल ने दुनियां को कुछ दिया तो वह स्काउटिंग दी। युवाओं में संस्कार और देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा कर रहे हैं। युवा राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। स्कार्फ विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एकता के सूत्र में बांधता है। सेवा, साहस, भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों, प्रतिज्ञा और नियमों का स्मरण कराता है। आपदा, दुर्घटना अथवा आवश्यकता की घड़ी में यही स्कार्फ प्राथमिक उपचार, पट्टी, स्लिंग, रस्सी और संकेत देने जैसे अनेक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होता है। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि स्कार्फ स्काउट वर्दी की शोभा ही नहीं बनता बल्कि एक सेवा के कार्य के लिए भी प्रेरित करता है। अनुशासित और सेवाभावी बनें रहने के साथ दु:ख मुसीबत में लोगों की सहायता करें। राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्कार्फ विश्वभर के स्काउटिंग आंदोलन को एक सूत्र में बांधता है। सेवा, साहस, भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों, प्रतिज्ञा और नियमों का बोध कराता है। आपदाओं, दुर्घटनाओं की आवश्यकता की घड़ी में यही स्कार्फ प्राथमिक उपचार, पट्टी, स्लिंग, रस्सी और संकेत देने जैसे अनेक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होता है। स्काउट मास्टर मुकेश बाबू शर्मा को सम्मानित किया। नंदराम शाक्य, निखिल चौहान आदि मौजूद रहे।

- तेज बारिश से मकान की छत गिरी, सपा नेता ने पहुंचकर की आर्थिक मदद आंवला, बरेली 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत भीमलौर में तेज बारिश के कारण सागर समाज के श्री हेमराज सागर के मकान की छत गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी के पैर में चोट आई, जबकि उनकी बेटी भी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार श्री सदगुरुदेव अस्पताल ट्रस्ट के माध्यम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सागर समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधायक (MLA) प्रत्याशी के रूप में समर्थन व्यक्त करते हुए हाथ उठाकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए।1
- पटना देवकली में शिव भक्तों ने किया भव्य जलाभिषेक गूंजे हर हर महादेव के जयकारे पटना देवकली में शिवभक्तों ने किया भव्य जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे संवाददाता हुकुम सिंह उसावा (बदायूँ)। सावन माह के पावन अवसर पर उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सावन में शिव पूजन और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मंदिर परिसर में पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के इस पावन अवसर पर आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।4
- बदायूँ और शाहजहाँपुर जिले से जुड़ने वाला प्राचीन मन्दिर पटना देवकली सावन मेला शुरू हो गया सावन के प्रथम सोमवार से शिव मन्दिर पटना देवकली मन्दिर पर भारी भीड़ देखने को मिली दूर दूर से आये कावड़ियों ने भोले बाबा पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की यह मेला एक महीने तक चलेगा और शिव मन्दिर पटना देवकली की बदायूँ से दूरी लगभग 38 किलो मीटर है यह उसावाँ के पास और शाहजहांपुर के कलान तहसील से जुड़ने वाला मेला है कलान से इस मेले की दूरी लगभग 12 किलो मीटर1
- कछला गंगा घाट पर उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, देर रात तक पहुंचते रहे कांवड़िये1
- राज शेखावत करणी सेना अध्यक्ष ने करी योगी जी से अलग पार्टी बनाने की मांग ! राज शेखावत करणी सेना अध्यक्ष ने करी योगी जी से अलग पार्टी बनाने की मांग !1
- गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को रौंदा एक कांवड़िया की मौके पर मौत, एक घायल गाजियाबाद में ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को रौंदा एक कांवड़िया की मौके पर मौत, एक घायल गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में हरिद्वार जा रहे 20 वर्षीय कांवड़िए दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु अपने साथियों के साथ नोएडा के छलेरा गांव से कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ था, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते वक्त उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।1