Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंभू दयाल सेन
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by शंभू दयाल सेन1
- Post by Dharmendra sahu1
- सोहागपुर में समिति प्रबंधकों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना खरीदी वेयरहाउस परिसर में खुले में न करने की माँग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गेहूं / चना उपार्जन वर्ष-2026-27 में सोहागपुर विकासखंड की जिन समितियों को सन्दर्भ पत्र अनुसार उपार्जन कार्य हेतु आदेशित किया गया है समस्त समितियों की ओर से निवेदन है कि पूर्व वर्षों में शासन के निर्देशानुसार खुले मैदानों में उपार्जन कार्य करने से आकस्मिक आपदा एवं वर्षा के कारण समितियों को अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ा एवं अतिरिक्त व्यय के भुगतान का प्रावधान नहीं होने से स्कंध सुरक्षा करना संभव नहीं है। वर्तमान में मौसम की परिस्थियों में आकस्मिक वर्षाक को द्रष्टिगत रखते हुए एवं खुले में खरीदी कार्य किये जाने में विलम्ब से परिवहन होने के कारण समिति को माल में सूखत, समिति स्तर पर खर्च होता है जबकि गोदाम स्तरीय (० पॉइंट) के मान से समितियों को भुगतान किया जाता है जिसमे संस्थाओं को लोडिंग परिवहन एवं स्टेकिंग में होने वाले पर्याप्त व्यय का भुगतान नहीं किया जाता है जिससे समिति प्रबंधको व्यक्तिगत रूप से उपार्जन में हुए अधिक खर्च का नुकसान होता है और अन्य समस्याओं का सामना जैसे आवारा मवेशियों द्वारा स्कंध एवं बारदानो का नुकसान होना, माल चोरी होने की आशंका, मानव संसाधन की कमी के कारण रखवाली की समस्या एवं जिला नर्मदापुरम के आधे क्षेत्र जैसे (नर्मदापुरम, सिवनीमालवा, बनापुरा ) विकासखंडों में भी गोदाम परिसर के अन्दर समितिया खरीदी कार्य करती हैं अतः सोहागपुर विकासखंड की समितियां भी वर्ष 2026-27 में गोदाम के अन्दर ही खरीदी कार्य करेंगी अन्यथा की स्थिति में समस्त समितियां गेंहू एवं चना का उपार्जन कार्य करने में असमर्थ रहेंगी। ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक के सभी समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिंहपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन; 25 हजार की रिश्वत लेते नगरपालिका का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार करते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को नरसिंहपुर नगरपालिका में दबिश दी। टीम ने नगरपालिका में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार1
- करेली में दीन बंधु ग्रुप ने राहगीरों के लिए शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ और सत्तू स्टाल करेली (नरसिंहपुर)। भीषण गर्मी के प्रकोप और बढ़ते तापमान को देखते हुए सामाजिक सरोकारों में अग्रणी 'दीन बंधु ग्रुप' की महिलाओं ने एक सराहनीय पहल की है। ग्रुप द्वारा नगर के मुख्य मार्ग (मेन रोड) पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ठंडे जल, शरबत और सत्तू के स्टाल का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टाल के शुभारंभ के अवसर पर ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में सूर्य की तपिश और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से लंबी दूरी तय करने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से यह स्टाल लगाया गया है। यह सेवा निरंतर एक माह तक जारी रहेगी। ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि गर्मी की अधिकता इसी तरह बनी रही, तो इस सेवा की अवधि को आगे भी बढ़ाया जाएगा।,1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज गुरुवार किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित होकर किसानों के हित की मांग कर रहे हैं वही उनका कहना है कि किसानों को फसलों के वाजिब दाम नही मिल रहे गेहूं की खरीदी की दिनांक बड़ाई जा रही शुगर मिलो में किसानों का भुगतान लंबित हैं और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन का ध्यान केंद्रित करवाने पर जोर दिया वही सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही1
- Post by Dharmendra sahu1