रक्तदान शिविर में 90 रक्तदाताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश, तिरंगे संग दिखा राष्ट्रप्रेम बागीदौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बागीदौरा द्वारा विद्या निकेतन परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 90 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा ने रक्तदाताओं को कॉफी, बिस्किट एवं फ्रूट्स वितरित किए। साथ ही रक्तदाताओं, युवा कार्यकर्ताओं, संजीवनी ब्लड बैंक तथा राजकीय चिकित्सालय बांसवाड़ा से आए कार्मिकों को जीवन रक्षक किट प्रदान की गई। शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं 15 अगस्त के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत उपस्थित बंधुओं को तिरंगे वितरित किए गए। देशभक्ति गीतों के बीच सभी ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रकट की। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र बघेल, महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, जितेंद्र पाटीदार पटवारी, हार्दिक सोनी पटवारी एवं संजीवनी ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। “रक्तदान महादान है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मानव शरीर से प्राप्त होता है।” स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।
रक्तदान शिविर में 90 रक्तदाताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश, तिरंगे संग दिखा राष्ट्रप्रेम बागीदौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बागीदौरा द्वारा विद्या निकेतन परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 90 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा ने रक्तदाताओं को कॉफी, बिस्किट एवं फ्रूट्स वितरित किए। साथ ही रक्तदाताओं, युवा कार्यकर्ताओं, संजीवनी ब्लड बैंक तथा राजकीय चिकित्सालय बांसवाड़ा से आए कार्मिकों को जीवन रक्षक किट प्रदान की गई। शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं 15 अगस्त के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत उपस्थित बंधुओं को तिरंगे वितरित किए गए। देशभक्ति गीतों के बीच सभी ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रकट की। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र बघेल, महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, जितेंद्र पाटीदार पटवारी, हार्दिक सोनी पटवारी एवं संजीवनी ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। “रक्तदान महादान है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मानव शरीर से प्राप्त होता है।” स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।
- सालमगढ़ के नीलकंठ महादेव मंदिर में 'मंशा वाचा व्रत' का धार्मिक आयोजन सालमगढ़ के नीलकंठ महादेव मंदिर में 'मंशा वाचा व्रत' का धार्मिक आयोजन सालमगढ़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर हर वर्ष 'मंशा वाचा व्रत' के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस पावन व्रत की मुख्य विशेषताएं: श्रद्धालुओं का आगमन: सालमगढ़ सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मनोकामना पूर्ति हेतु व्रत धारण करने आते हैं। प्रातःकाल की शुरुआत: मंदिर में तड़के 3:00 बजे से ही भक्तों का जुटना शुरू हो जाता है, जिससे संपूर्ण मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" के जयकारों से गुंजायमान हो उठता है। कथा व पूजन: श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक शिव आराधना करते हैं और मंशा वाचा व्रत की कथा सुनते हैं। आरती एवं महाप्रसादी: कथा के समापन के पश्चात महाआरती की जाती है तथा सभी भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया जाता है।1
- सुरत में वर्कर्स यूनियन की मांग रविवार को सम्पूर्ण कम्पनीयो में अवकाश घोषित हो और काम काज का समय 8 घंटा हो सूरत वेदांत एरिया में संडे छुट्टी को लेकर कारीगरों की बड़ी हड़ताल सूरत के वेदांत एरिया में संडे की छुट्टी की मांग को लेकर एंब्रॉयडरी कारीगरों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। कारीगरों के काम बंद करने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। पुलिस ने सेट और कारीगरों के बीच बातचीत कराकर माहौल शांत कराने और विवाद को सुलझाने की कोशिश की। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संडे छुट्टी की मांग पर क्या फैसला होता है। #Surat #SuratNews1
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।।1
- *जिलेभर में आज़ादी के अमर पर्व की गूंज, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह* *प्रतापगढ़ की विरासत और विकास हमारी प्राथमिकता-राजस्व मंत्री* *जनसेवा को दायित्व मानकर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प- राजस्व मंत्री मीणा* प्रतापगढ़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अमृतोत्सव की अनुगूंज और राष्ट्रप्रेम की प्रखर भावधारा के मध्य प्रतापगढ़ जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हॉकी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़, उपवन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कैलाशचन्द्र बसेर सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। समारोह के आरंभ में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा माननीय राज्यपाल का संदेश वाचन किया गया। *जनसेवा को दायित्व मानकर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प- राजस्व मंत्री मीणा* राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रतापगढ़ 26 जनवरी 2008 को राजस्थान का 33वां जिला बना। जिला स्थापना के बाद से प्रतापगढ़ ने विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को भी निरंतर सहेजा है। अरनोद, छोटीसादड़ी, धरियावद, पीपलखूंट सहित जिले के विविध क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट पहचान है। जिले की बड़ी आबादी जनजातीय समुदाय से आती है। हमारे जनजाति भाई-बहनों की सरलता, मेहनत, प्रकृति के प्रति सम्मान, लोकगीत और सामूहिक जीवन हमारी सबसे बड़ी सांस्कृतिक पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की प्रसिद्ध थेवा कला ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। कांच पर सोने की महीन कारीगरी हमारी समृद्ध कला एवं विरासत का प्रतीक है। वहीं सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, उड़न गिलहरी, जाखम बांध, गौतमेश्वर महादेव, भंवर माता, देवगढ़ और धरियावद जैसे स्थल प्रतापगढ़ के प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन गौरव को दर्शाते हैं। हमारे जंगल और नदियां हमें यह संदेश देते हैं कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना ही सही मायने में प्रगति है। राजस्व मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ तभी सार्थक होता है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। किसान को आवश्यक सहयोग, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग, जरूरतमंद को सहायता, बीमार व्यक्ति को समय पर उपचार और आमजन को समयबद्ध एवं सुगम सरकारी सेवाएं मिलना आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास दिया है, उसे मैं केवल एक पद का सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवा का दायित्व मानता हूं। राजस्व मंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी पूरे राजस्थान के प्रति है, लेकिन प्रतापगढ़ मेरा परिवार है और यहां के प्रत्येक व्यक्ति का बेहतर भविष्य हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि विकास की गति जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचे। राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित नामांतरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और उसे निर्धारित समय में सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार से जोड़ना और प्रतापगढ़ की महिला उद्यमियों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकताओं में है। महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी तो परिवार और समाज दोनों अधिक सशक्त होंगे। आज के समय में डिजिटल कनेक्टिविटी भी विकास की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। शिक्षा, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं और रोजगार के अवसरों में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि तकनीक और डिजिटल सुविधाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज जब हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के विजन तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान में प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितैषी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हम सभी मिलकर ऐसा प्रतापगढ़ बनाने का संकल्प लें, जहां विकास की रोशनी हर गांव और हर परिवार तक पहुंचे, हमारी संस्कृति और प्रकृति सुरक्षित रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिले। 41 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 41 प्रतिभाओं में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं समाजसेवियों को राजस्व मंत्री, मुख्य अतिथि, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन नीलम कटलाना और सुरेन्द्र सुमन द्वारा किया गया। *सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ हुई आयोजित* समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एवं आदर्श उमावि बगवास के बैण्ड की धुन पर राष्ट्रगान का प्रस्तुतीकरण किया गया। सामूहिक नृत्य लक्ष्य इन्टर नेशनल, सर्वाेदय किड्स कान्वेंट, सैन्टपॉल एवं शालोम के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’रंग रंग में शोभित गर्म लहु भारत देश हमारा’’ दूर्गा सोनी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। सेन्ट्रल हाईट विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’केद नही कर सकता कोई, ये हिन्दुस्तान है’’ गाने पर अजय सोलंकी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य प्रदर्शित किया। *पीटी प्रदर्शन और मार्च पास्ट से किया उत्साह का संचार* मार्च पास्ट का आयोजन आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान पुलिस महिला विंग, राजस्थान गृह रक्षादल, सिविल डिफेन्स, एनसीसी, स्काउट/गाईड एवं विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। मार्च मास्ट में परेड कमाण्डर दोलतसिंह के नेतृत्व में किया गया। परेड मार्च पास्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर स्काउट/गाईड महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर आदर्श बाल मंदिर उच्च माध्यविक विद्यालय बगवास व तृतीय स्थान पर बुरहाने बागे नोनिहाल (बीबीएन) रहे। पीटी प्रदर्शन का आयोजन विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डम्बलस का प्रदर्शन माही गर्ल्स स्कूल करिश्मा पहाडिया के निर्देशन में किया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं पंचायत मुख्यालयों पर भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति श्रद्धा और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। *41 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान* जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले 41 प्रतिभाओं में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं समाजसेवियों को राजस्व मंत्री मुख्य अतिथि, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इन्हें मिला सम्मान: एन.जी.ओ. - Prakriti Foundation for Natural Resources Regeneration — संस्था सामाजिक कार्यकर्ता * गजेन्द्र सिंह सोलंकी — समाजसेवी एवं जीव संरक्षण * विजय परमार — थैलेसीमिया रोगी, प्रतापगढ़ (थैलेसीमिया रोगियों को रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग) * कैलाश चन्द्र प्रजापत — कलात्मक कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता * कल्पना बैरागी — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्यार्थी/खिलाड़ी * हिमांशी मकवाना, पिता समरथ मकवाना — कक्षा 10वीं, नाकोड़ा विद्या निकेतन मा.वि., अरनोद * शिवानी प्रजापत पिता रामचंद्र प्रजापत, कक्षा 12 कला संकाय, राउमावि देवगढ़ * नटवर लबाना पिता मणिलाल, 12 वीं विज्ञान संकाय, अरिहंत विद्या पीठ, धरियावद * अविका बडी पिता नरेश बडी 12वीं वाणिज्य संकाय, होलीनेम्स उमावि, छोटी सादड़ी * प्राची डूंगरवाल, पिता हेमंत कुमार डूंगरवाल — St. Paul's Sr. Sec. School, Pratapgarh * सक्षम हाड़पावत, पिता जितेन्द्र कुमार हाड़पावत — St. Paul's Sr. Sec. School, Pratapgarh * संजय राणा — विद्यार्थी, जनजाति छात्रावास सुहागपुरा सफाई कर्मचारी * रमजु मीणा — चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कार्यालय आयुक्त नगर परिषद प्रतापगढ़ * सुशीला हरिजन — सफाई कर्मचारी नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक * जीतमल मीणा — नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक गृह रक्षा * अताउल्ला खान — गृह रक्षा, वाहन चालक राजकीय अधिकारी/कर्मचारी * अरविन्द कुमार शर्मा — अध्यापक लेवल-1, पीएमश्री राजकीय राउमावि * देवीलाल मीणा — अध्यापक लेवल-2, राजकीय घटियाकला * घनश्याम कुमावत — अध्यापक, राजकीय सेकेंडरी * प्रभावती जैन — महिला पर्यवेक्षक * निर्मला डामोर — वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर * दिलखुशा गायरी — महिला कांस्टेबल, म.कानि. 446, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, जिला प्रतापगढ़ * सुरजप्रताप सिंह — वरिष्ठ सहायक, महाराणा प्रताप बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.), प्रतापगढ़ * कुलदीप सिंह — सहायक उप निरीक्षक, थाना प्रतापगढ़ * हरीश कुमार कानि 251 — कानि 251, रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ * शैलेन्द्र जैन — प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय जिला परिषद प्रतापगढ़ * राकेश कुमार निनामा — विकास अधिकारी, पंचायत समिति धमोतर * अब्दुल हकीम मंसूरी — ग्राम विकास अधिकारी * डॉ. ऊषा निनामा — पशु चिकित्साधिकारी, BVHO पीपलखूंट * राजेन्द्र नाई — वनरक्षक * दुर्गा शंकर जाट — मोटर वाहन निरीक्षक * कौशल कलाल — सहायक अभियंता/कार्यालय सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड छोटी सादड़ी * सत्यनारायण शर्मा — तहसीलदार दलोट * गजेन्द्रपाल डूंगरवाल — सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय हाजा * मनीष शर्मा — सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय हाजा * कोइना शिलावट — निजी सहायक-II * नितेश कुमार शर्मा — सूचना सहायक, कार्यालय हाजा * कुलदीप शर्मा — सूचना सहायक, कार्यालय हाजा * अजय शंकर बैरवा — उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, प्रतापगढ़ * सुरेश चन्द्र मीणा — अधिशाषी अभियंता, सानिवि प्रतापगढ़ * प्रफुल सोनी — सहायक प्रोग्रामर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, छोटीसादड़ी को सम्मानित किया गया। ---000---4
- आकरसोल तालाब छलका, किसानों में खुशी की लहर सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश से आकरसोल बांध हुआ लबालब, चादर चली; किसानों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जताई खुशी सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के गांव गधवा पाल में रविवार, 16 अगस्त को अच्छी बारिश के चलते आकरसोल तालाब का डेम नाका पानी से ओवरफ्लो हो गया। तालाब पूरी तरह भरने के बाद चादर चलने लगी। लंबे समय बाद तालाब के छलकने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। आकरसोल जलग्रहण क्षेत्र के अध्यक्ष खातूराम रोत ने तालाब के पूरी तरह भरने की जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ सिंचाई विभाग को भी दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान और भाजपा पदाधिकारी आकरसोल तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब के छलकने को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। इस दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने तालाब पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। नारियल, चुनरी और फूल अर्पित कर मां गंगा का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और तालाब के लबालब भरने पर प्रसन्नता जताते हुए क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सिंचाई और पेयजल के लिए राहत आकरसोल तालाब के पूरा भरने से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तालाब में पर्याप्त पानी होने से आगामी समय में खेती के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, तालाब का जलस्तर ऊंचा होने से क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की संभावना है, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई। ग्रामीणों ने बताया कि आकरसोल तालाब क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। तालाब के छलकने से न केवल सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आसपास के कुओं और अन्य जलस्रोतों को भी फायदा मिलेगा। ये रहे मौजूद आकरसोल तालाब पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, रोड़ा सरपंच रामचंद्र रोत, महामंत्री मोहन यादव, लक्ष्मणलाल अहारी, बापूलाल रोत, कातिलाल यादव, कालूभाई रोत, नरेश बरुड़ा, बंशीलाल कलासुआ, रतनलाल बरुड़ा, गौतमभाई रोत, मोहन रोत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।3
- रोड पुरात फला मांडवी धरियावद रोड टुट गया है2
- अटल गौरव समारोह में गूंजा राष्ट्र गौरव, बांसवाड़ा में 500 से अधिक लोगों ने देखा सीधा प्रसारण इसकी आकर्षक हेडलाइन बनाये आज चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में अटल गौरव स्मृति समारोह मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी रहे. श्री Amit Shah जी ने सर्वप्रथम निंबाहेड़ा में पच्चीस फीट कीपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके पश्चात राजस्थान के विभिन्न जिलों की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल जी शर्मा, एवं राजस्थान के सहकारिता मंत्री माननीय गौतम जी दख उपस्थित रहे. कार्यक्रम दो घंटे से अधिक समय चला। इस अवसर पर सहकारिता विभाग राजस्थान द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा किए जाने वाले समस्त कार्यों का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बांसवाड़ा में जिला रंगवंच में किया गया. कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक श्रोता उपस्थित हुए, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को देखा. सहकारिता विभाग बांसवाड़ा द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री धन सिंह रावत, श्री भीम भाई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय, श्री पर्वत सिंह जी एवं दी बांसवाड़ा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक से अधिशासी अधिकारी श्री जितेंद्र शर्मा एवं अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी कमल कुमार बाथवी उपस्थित रहे. जिले के समस्त बैंक एवं लैंप्स के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे.1
- Feeding my friends every morning is a daily routine. Yesterday morning, they somehow realised I’m leaving early so they came to meet me as I was leaving for the Red Fort. Special, as always! .1
- बांसिया में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति कार्यक्रमों से ग्रामीणों की वाहवाही लूटी बच्चों ने बांसिया। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना, उम्मेदसिंह एवं गोपाल त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक सूरज देवी डोडियार रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, वार्ड पंच पंकज बंजारा, भीखा भाई बारिया, किशु भाई यादव एवं पूर्व सरपंच जसवंत रोत सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह चौहान ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बांसिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रशासक सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार लैंप्स में अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लिया।3