logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसिया में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति कार्यक्रमों से ग्रामीणों की वाहवाही लूटी बच्चों ने बांसिया। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना, उम्मेदसिंह एवं गोपाल त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक सूरज देवी डोडियार रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, वार्ड पंच पंकज बंजारा, भीखा भाई बारिया, किशु भाई यादव एवं पूर्व सरपंच जसवंत रोत सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह चौहान ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बांसिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रशासक सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार लैंप्स में अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लिया।

18 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
18 hrs ago
28785af4-5bbe-4eaa-a5c1-04bba56916fe

बांसिया में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति कार्यक्रमों से ग्रामीणों की वाहवाही लूटी बच्चों ने बांसिया। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना, उम्मेदसिंह एवं गोपाल त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक सूरज देवी डोडियार रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप

736614b9-1559-432f-b578-bdf9fda3d891

में पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, वार्ड पंच पंकज बंजारा, भीखा भाई बारिया, किशु भाई यादव एवं पूर्व सरपंच जसवंत रोत सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर

प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह चौहान ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बांसिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रशासक सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार लैंप्स में अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस पर रॉयल किसान युवा संगठन ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल,स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल किसान युवा संगठन की ओर से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम रॉयल किसान युवा संगठन के अध्यक्ष नरेश जी डोडियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान धवल भाई, गोपाल जी रोत, सुरेश जी खराड़ी, आकाश, शांतिलाल हडात, नेगांला, राकेश, राहुल रास्ता, राहुल, परवीन, हितेश, जीतू भाई, रियू, डिम्पल भाई रास्ता, आशीष, योगेश, सतीश और चंद्रेश सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ संगठन की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
    2
    स्वतंत्रता दिवस पर रॉयल किसान युवा संगठन ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल,स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। 
सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल किसान युवा संगठन की ओर से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम रॉयल किसान युवा संगठन के अध्यक्ष नरेश जी डोडियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान धवल भाई, गोपाल जी रोत, सुरेश जी खराड़ी, आकाश, शांतिलाल हडात, नेगांला, राकेश, राहुल रास्ता, राहुल, परवीन, हितेश, जीतू भाई, रियू, डिम्पल भाई रास्ता, आशीष, योगेश, सतीश और चंद्रेश सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ संगठन की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष‌ हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष‌ हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।।
    1
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष‌ हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। 
कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष‌ हितेश जी का आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को चिखली ग्राम वासियों ने युवा साथियों ने उनके निवास पर जाकर के किया भव्य स्वागत अभिनंदन। 
कहां गरीब के घर में धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता को पहली बार कांग्रेस ने इस क्षेत्र में इस विधानसभा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे हम सब सम्मान करते हैं। आने वाले समय में कांग्रेस के लिए 84 में हर युवा के लिए यह पद आशा और उम्मीद की किरण पैदा करेगा जिससे संगठन मजबूत होगा धन्यवाद।।
    user_समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    Teacher सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • आकरसोल तालाब छलका, किसानों में खुशी की लहर सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश से आकरसोल बांध हुआ लबालब, चादर चली; किसानों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जताई खुशी सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के गांव गधवा पाल में रविवार, 16 अगस्त को अच्छी बारिश के चलते आकरसोल तालाब का डेम नाका पानी से ओवरफ्लो हो गया। तालाब पूरी तरह भरने के बाद चादर चलने लगी। लंबे समय बाद तालाब के छलकने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। आकरसोल जलग्रहण क्षेत्र के अध्यक्ष खातूराम रोत ने तालाब के पूरी तरह भरने की जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ सिंचाई विभाग को भी दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान और भाजपा पदाधिकारी आकरसोल तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब के छलकने को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई। इस दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने तालाब पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। नारियल, चुनरी और फूल अर्पित कर मां गंगा का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और तालाब के लबालब भरने पर प्रसन्नता जताते हुए क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सिंचाई और पेयजल के लिए राहत आकरसोल तालाब के पूरा भरने से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तालाब में पर्याप्त पानी होने से आगामी समय में खेती के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, तालाब का जलस्तर ऊंचा होने से क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की संभावना है, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई। ग्रामीणों ने बताया कि आकरसोल तालाब क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। तालाब के छलकने से न केवल सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आसपास के कुओं और अन्य जलस्रोतों को भी फायदा मिलेगा। ये रहे मौजूद आकरसोल तालाब पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, रोड़ा सरपंच रामचंद्र रोत, महामंत्री मोहन यादव, लक्ष्मणलाल अहारी, बापूलाल रोत, कातिलाल यादव, कालूभाई रोत, नरेश बरुड़ा, बंशीलाल कलासुआ, रतनलाल बरुड़ा, गौतमभाई रोत, मोहन रोत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    आकरसोल तालाब छलका, किसानों में खुशी की लहर
सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश से आकरसोल बांध हुआ लबालब, चादर चली; किसानों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जताई खुशी
सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के गांव गधवा पाल में रविवार, 16 अगस्त को अच्छी बारिश के चलते आकरसोल तालाब का डेम नाका पानी से ओवरफ्लो हो गया। तालाब पूरी तरह भरने के बाद चादर चलने लगी। लंबे समय बाद तालाब के छलकने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आकरसोल जलग्रहण क्षेत्र के अध्यक्ष खातूराम रोत ने तालाब के पूरी तरह भरने की जानकारी ग्रामीणों के साथ-साथ सिंचाई विभाग को भी दी। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान और भाजपा पदाधिकारी आकरसोल तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब के छलकने को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए खुशी जताई।
इस दौरान ग्रामीणों एवं किसानों ने तालाब पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। नारियल, चुनरी और फूल अर्पित कर मां गंगा का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और तालाब के लबालब भरने पर प्रसन्नता जताते हुए क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
सिंचाई और पेयजल के लिए राहत
आकरसोल तालाब के पूरा भरने से आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तालाब में पर्याप्त पानी होने से आगामी समय में खेती के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, तालाब का जलस्तर ऊंचा होने से क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के जलस्तर में भी सुधार होने की संभावना है, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि आकरसोल तालाब क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। तालाब के छलकने से न केवल सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आसपास के कुओं और अन्य जलस्रोतों को भी फायदा मिलेगा।
ये रहे मौजूद
आकरसोल तालाब पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, रोड़ा सरपंच रामचंद्र रोत, महामंत्री मोहन यादव, लक्ष्मणलाल अहारी, बापूलाल रोत, कातिलाल यादव, कालूभाई रोत, नरेश बरुड़ा, बंशीलाल कलासुआ, रतनलाल बरुड़ा, गौतमभाई रोत, मोहन रोत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रतनपुर बॉर्डर पर ट्रेलर से भिड़ी निजी एंबुलेंस, परिवार के 5 लोग घायल डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को एक निजी एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी आरिफ, आजम, अकीला सहित परिवार के अन्य सदस्य गुजरात के अहमदाबाद से अपनी दादी लाली बाई का इलाज करवाकर निजी एंबुलेंस से मंदसौर लौट रहे थे। गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पार करने के बाद एंबुलेंस रतनपुर बॉर्डर से होते हुए उदयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रतनपुर में हाईवे ब्रिज पर एंबुलेंस चालक को नींद की झपकी आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। पायलट हरिप्रकाश और घनश्याम तथा ईएमटी त्रिलोक और कुलदीप ने घायलों को दोनों एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है।
    2
    रतनपुर बॉर्डर पर ट्रेलर से भिड़ी निजी एंबुलेंस, परिवार के 5 लोग घायल
डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को एक निजी एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी आरिफ, आजम, अकीला सहित परिवार के अन्य सदस्य गुजरात के अहमदाबाद से अपनी दादी लाली बाई का इलाज करवाकर निजी एंबुलेंस से मंदसौर लौट रहे थे। गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पार करने के बाद एंबुलेंस रतनपुर बॉर्डर से होते हुए उदयपुर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान रतनपुर में हाईवे ब्रिज पर एंबुलेंस चालक को नींद की झपकी आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। पायलट हरिप्रकाश और घनश्याम तथा ईएमटी त्रिलोक और कुलदीप ने घायलों को दोनों एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 वंदे मातरम गीत का अपमान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 वंदे मातरम गीत का अपमान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया स्वतंत्रता दिवस के दिन वंदे मातरम गीत का कांग्रेस पार्टी ने अपमान किया है हिंदुस्तान का युवा जा चुका है वंदे मातरम गीत का भाजपा पार्टी नहीं सहेगी अपमान वंदे मातरम गीत को लेकर कांग्रेस पार्टी माफी मांगे पूरे हिंदुस्तान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बाइट भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रनोली
    2
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929 
वंदे मातरम गीत का  अपमान 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929 
वंदे मातरम गीत का  अपमान 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
स्वतंत्रता दिवस के दिन वंदे मातरम गीत का कांग्रेस पार्टी ने अपमान किया है हिंदुस्तान का युवा जा चुका है वंदे मातरम गीत का भाजपा पार्टी नहीं सहेगी अपमान वंदे मातरम गीत को लेकर कांग्रेस पार्टी माफी मांगे 
पूरे हिंदुस्तान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी के खिलाफ
बाइट
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रनोली
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ,डेढ हजार से अधिक युवाओ ने लिया उत्साहपूर्वक भाग। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ, डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग । डूंगरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ रविवार को शहीद पार्क से प्रारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों से आए डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहीद पार्क से खेल को योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया गया। इसमें युवाओं को दो दलों में विभाजित किया गया—एक डोगरा और दूसरा गोरखा। जिला प्रचारक अशोक जी भाईसाब द्वारा रूट ब्रीफिंग, मैप ब्रीफिंग एवं रूट ओरिएंटेशन के बारे में बच्चों को एलईडी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मार्ग में आने वाली प्रत्येक बाधा की रचना एवं उसे पार करने की प्रक्रिया दोनों दलों को बारीकी से समझाई गई। युवाओं में दिखा जोश और उत्साह सुबह सात बजे से ही युवा शहीद पार्क पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। युवाओं के साथ बालिकाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। 1500 से अधिक युवाओं के एकत्रीकरण के बाद उन्हें बड़ी दौड़ के लिए रवाना किया गया। मार्ग में आने वाली विभिन्न बाधाओं—आग का दरिया, हिम मार्ग, मचान पर चढ़ना, टायर बाधा, अंधेरी गुफा, मल्लयुद्ध, रस्साकशी और मटकी फोड़—को युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरा किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्ता विकास राज, विभाग प्रचारक बांसवाड़ा, मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी, तथा जिला संघचालक योगेन्द्र शर्मा ने सभी युवाओं को उद्बोधित किया। मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचें, खेलों से विकसित होती है टीम वर्क की भावना मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत ने मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम वर्क की भावना विकसित होती है, जबकि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से एकाकीपन की आदत पनपती है। उन्होंने बच्चों को इस विषय को गंभीरता से समझने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक सुदृढ़ता को बनाए रखने में एक निर्णायक भूमिका रखते हैं। वीर महापुरुषों को याद करने का माध्यम है युवा शंखनाद मुख्य वक्ता विकास राज ने कहा कि आज युवा शंखनाद खेल के माध्यम से महाराणा प्रताप जैसे वीर, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बिरसा मुंडा एवं वीर बाई को याद करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यही वे वीर हैं, जिनके कारण आज हम खुली हवा में स्वच्छंद होकर सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया। विकास राज ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि 15 अगस्त की स्वतंत्रता के बावजूद विभाजन ने आजादी को अधूरा कर दिया। भारत के बंटवारे की पीड़ा और विस्थापन का दर्द आज भी झेल रहा है। अखंडता और राष्ट्रीय एकता की आकांक्षा अभी अधूरी है। राजनीतिक स्वतंत्रता मिल गई, लेकिन पूर्ण राष्ट्रीय एकता का सपना अभी अधूरा है। उन्होंने कहा कि अभी भारत के भी भाग नेपाल, कश्मीर, बलूचिस्तान, मियांमार और कंधार अखंड भारत के ये हिस्से भारत के भूभाग बने—इसका दृढ़ संकल्प लेकर इस युवा शंखनाद से ऐसे युवा निकलें, जो भारत के अधूरे सपने को पूरा करें। 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो युवा पीढ़ी विकास राज ने कहा कि युवा शंखनाद का आयोजन समाज को जोड़ने तथा अनवरत बौद्धिक ऊर्जा विकसित करने का माध्यम है। खेलों के माध्यम से मीराबाई चानू, पायल नाग, जिनके दोनों हाथ नहीं थे और जिन्होंने आर्चरी में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, तथा नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में युवा भाग ले सकें, इसलिए आज युवा शंखनाद जैसे आयोजनों की आवश्यकता है। युवा खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को पहचान मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो, यही इसका उद्देश्य है। समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचें, देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली सामग्री बनाएं विभाग प्रचारक ने युवाओं को मोबाइल पर बहकाने वाली रील्स तथा समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक दिशा में किया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली रील्स बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई समाज अध्यक्षों एवं समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
    2
    युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ,डेढ हजार से अधिक युवाओ ने लिया उत्साहपूर्वक भाग।
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 
9929285157
युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ, डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग ।
डूंगरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ रविवार को शहीद पार्क से प्रारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों से आए डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शहीद पार्क से खेल को योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया गया। इसमें युवाओं को दो दलों में विभाजित किया गया—एक डोगरा और दूसरा गोरखा।
जिला प्रचारक अशोक जी भाईसाब द्वारा रूट ब्रीफिंग, मैप ब्रीफिंग एवं रूट ओरिएंटेशन के बारे में बच्चों को एलईडी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मार्ग में आने वाली प्रत्येक बाधा की रचना एवं उसे पार करने की प्रक्रिया दोनों दलों को बारीकी से समझाई गई।
युवाओं में दिखा जोश और उत्साह
सुबह सात बजे से ही युवा शहीद पार्क पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। युवाओं के साथ बालिकाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। 1500 से अधिक युवाओं के एकत्रीकरण के बाद उन्हें बड़ी दौड़ के लिए रवाना किया गया।
मार्ग में आने वाली विभिन्न बाधाओं—आग का दरिया, हिम मार्ग, मचान पर चढ़ना, टायर बाधा, अंधेरी गुफा, मल्लयुद्ध, रस्साकशी और मटकी फोड़—को युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरा किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्ता विकास राज, विभाग प्रचारक बांसवाड़ा, मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी, तथा जिला संघचालक योगेन्द्र शर्मा ने सभी युवाओं को उद्बोधित किया।
मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचें, खेलों से विकसित होती है टीम वर्क की भावना
मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत ने मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम वर्क की भावना विकसित होती है, जबकि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से एकाकीपन की आदत पनपती है। उन्होंने बच्चों को इस विषय को गंभीरता से समझने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि खेल मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक सुदृढ़ता को बनाए रखने में एक निर्णायक भूमिका रखते हैं।
वीर महापुरुषों को याद करने का माध्यम है युवा शंखनाद
मुख्य वक्ता विकास राज ने कहा कि आज युवा शंखनाद खेल के माध्यम से महाराणा प्रताप जैसे वीर, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बिरसा मुंडा एवं वीर बाई को याद करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि यही वे वीर हैं, जिनके कारण आज हम खुली हवा में स्वच्छंद होकर सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया।
विकास राज ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि 15 अगस्त की स्वतंत्रता के बावजूद विभाजन ने आजादी को अधूरा कर दिया। भारत के बंटवारे की पीड़ा और विस्थापन का दर्द आज भी झेल रहा है। अखंडता और राष्ट्रीय एकता की आकांक्षा अभी अधूरी है। राजनीतिक स्वतंत्रता मिल गई, लेकिन पूर्ण राष्ट्रीय एकता का सपना अभी अधूरा है।
उन्होंने कहा कि अभी भारत के भी भाग नेपाल, कश्मीर, बलूचिस्तान, मियांमार और कंधार अखंड भारत के ये हिस्से भारत के भूभाग बने—इसका दृढ़ संकल्प लेकर इस युवा शंखनाद से ऐसे युवा निकलें, जो भारत के अधूरे सपने को पूरा करें।
2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो युवा पीढ़ी
विकास राज ने कहा कि युवा शंखनाद का आयोजन समाज को जोड़ने तथा अनवरत बौद्धिक ऊर्जा विकसित करने का माध्यम है। खेलों के माध्यम से मीराबाई चानू, पायल नाग, जिनके दोनों हाथ नहीं थे और जिन्होंने आर्चरी में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, तथा नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा ली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में युवा भाग ले सकें, इसलिए आज युवा शंखनाद जैसे आयोजनों की आवश्यकता है। युवा खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को पहचान मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो, यही इसका उद्देश्य है।
समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचें, देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली सामग्री बनाएं
विभाग प्रचारक ने युवाओं को मोबाइल पर बहकाने वाली रील्स तथा समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक दिशा में किया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली रील्स बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कई समाज अध्यक्षों एवं समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ लाइव प्रसारण। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ लाइव प्रसारण। जिला स्तरीय कार्यक्रम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में डूंगरपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लाइव प्रसारण से जुड़े। जिला स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर देशलदान, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली, जयेश लोधावरा जितेंद्र सिंह रतनावाड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में जिला स्तर पर राजस्व विभाग, राजस्थान पथ परिवहन विभाग, मेडिकल विभाग, एवं शिक्षा विभाग के 159 नवनियुक्त को प्रतीकात्मक चिन्ह देकर सम्मानित किया । जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ समाज सेवी छत्तीश जैन, प्रबंध निदेशक परेश पंड्या, रामरतन डोरी, समाज सेवी जयेश लोधावरा, जितेंद्र सिंह रतनावाड़ा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित
    3
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ लाइव प्रसारण।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम का अलवर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ लाइव प्रसारण।
जिला स्तरीय कार्यक्रम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में डूंगरपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लाइव प्रसारण से जुड़े।
जिला स्तर पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर देशलदान, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली, जयेश लोधावरा जितेंद्र सिंह रतनावाड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया 
कार्यक्रम में जिला स्तर पर राजस्व विभाग, राजस्थान पथ परिवहन विभाग, मेडिकल विभाग, एवं शिक्षा विभाग के 159 नवनियुक्त को प्रतीकात्मक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री देशलदान, समाज सेवी अशोक पटेल रणोली, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्यकार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़  समाज सेवी छत्तीश जैन, प्रबंध निदेशक परेश पंड्या,  रामरतन डोरी, समाज सेवी जयेश लोधावरा, जितेंद्र सिंह रतनावाड़ा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बांसिया में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति कार्यक्रमों से ग्रामीणों की वाहवाही लूटी बच्चों ने बांसिया। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना, उम्मेदसिंह एवं गोपाल त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक सूरज देवी डोडियार रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, वार्ड पंच पंकज बंजारा, भीखा भाई बारिया, किशु भाई यादव एवं पूर्व सरपंच जसवंत रोत सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह चौहान ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बांसिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रशासक सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार लैंप्स में अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लिया।
    3
    बांसिया में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति कार्यक्रमों से ग्रामीणों की वाहवाही लूटी बच्चों ने
बांसिया। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र खटाना, उम्मेदसिंह एवं गोपाल त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक सूरज देवी डोडियार रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति सदस्य विमल प्रकाश डोडियार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, वार्ड पंच पंकज बंजारा, भीखा भाई बारिया, किशु भाई यादव एवं पूर्व सरपंच जसवंत रोत सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह चौहान ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत बांसिया में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रशासक सूरज देवी डोडियार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार लैंप्स में अध्यक्ष बलराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.