स्वतंत्रता दिवस पर रॉयल किसान युवा संगठन ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल,स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल किसान युवा संगठन की ओर से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम रॉयल किसान युवा संगठन के अध्यक्ष नरेश जी डोडियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान धवल भाई, गोपाल जी रोत, सुरेश जी खराड़ी, आकाश, शांतिलाल हडात, नेगांला, राकेश, राहुल रास्ता, राहुल, परवीन, हितेश, जीतू भाई, रियू, डिम्पल भाई रास्ता, आशीष, योगेश, सतीश और चंद्रेश सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ संगठन की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस पर रॉयल किसान युवा संगठन ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल,स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। सीमलवाड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल किसान युवा संगठन की ओर से सीमलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम रॉयल किसान युवा संगठन के अध्यक्ष नरेश जी डोडियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान धवल
भाई, गोपाल जी रोत, सुरेश जी खराड़ी, आकाश, शांतिलाल हडात, नेगांला, राकेश, राहुल रास्ता, राहुल, परवीन, हितेश, जीतू भाई, रियू, डिम्पल भाई रास्ता, आशीष, योगेश, सतीश और चंद्रेश सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ संगठन की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ, डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ शहीद पार्क से प्रारंभ, डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग एंकर इंट्रो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित युवा शंखनाद खेल महोत्सव का महाकुंभ रविवार को शहीद पार्क से प्रारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्थानों से आए डेढ़ हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहीद पार्क से खेल को योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया गया। इसमें युवाओं को दो दलों में विभाजित किया गया—एक डोगरा और दूसरा गोरखा। जिला प्रचारक अशोक जी भाईसाब द्वारा रूट ब्रीफिंग, मैप ब्रीफिंग एवं रूट ओरिएंटेशन के बारे में बच्चों को एलईडी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। मार्ग में आने वाली प्रत्येक बाधा की रचना एवं उसे पार करने की प्रक्रिया दोनों दलों को बारीकी से समझाई गई। युवाओं में दिखा जोश और उत्साह सुबह सात बजे से ही युवा शहीद पार्क पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। युवाओं के साथ बालिकाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। 1500 से अधिक युवाओं के एकत्रीकरण के बाद उन्हें बड़ी दौड़ के लिए रवाना किया गया। मार्ग में आने वाली विभिन्न बाधाओं—आग का दरिया, हिम मार्ग, मचान पर चढ़ना, टायर बाधा, अंधेरी गुफा, मल्लयुद्ध, रस्साकशी और मटकी फोड़—को युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ पूरा किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्ता विकास राज, विभाग प्रचारक बांसवाड़ा, मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत, सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी, तथा जिला संघचालक योगेन्द्र शर्मा ने सभी युवाओं को उद्बोधित किया। मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचें, खेलों से विकसित होती है टीम वर्क की भावना मुख्य अतिथि विनोद प्रजापत ने मोबाइल के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम वर्क की भावना विकसित होती है, जबकि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से एकाकीपन की आदत पनपती है। उन्होंने बच्चों को इस विषय को गंभीरता से समझने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक सुदृढ़ता को बनाए रखने में एक निर्णायक भूमिका रखते हैं। वीर महापुरुषों को याद करने का माध्यम है युवा शंखनाद मुख्य वक्ता विकास राज ने कहा कि आज युवा शंखनाद खेल के माध्यम से महाराणा प्रताप जैसे वीर, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बिरसा मुंडा एवं वीर बाई को याद करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यही वे वीर हैं, जिनके कारण आज हम खुली हवा में स्वच्छंद होकर सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया। विकास राज ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि 15 अगस्त की स्वतंत्रता के बावजूद विभाजन ने आजादी को अधूरा कर दिया। भारत के बंटवारे की पीड़ा और विस्थापन का दर्द आज भी झेल रहा है। अखंडता और राष्ट्रीय एकता की आकांक्षा अभी अधूरी है। राजनीतिक स्वतंत्रता मिल गई, लेकिन पूर्ण राष्ट्रीय एकता का सपना अभी अधूरा है। उन्होंने कहा कि अभी भारत के भी भाग नेपाल, कश्मीर, बलूचिस्तान, मियांमार और कंधार अखंड भारत के ये हिस्से भारत के भूभाग बने—इसका दृढ़ संकल्प लेकर इस युवा शंखनाद से ऐसे युवा निकलें, जो भारत के अधूरे सपने को पूरा करें। 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो युवा पीढ़ी विकास राज ने कहा कि युवा शंखनाद का आयोजन समाज को जोड़ने तथा अनवरत बौद्धिक ऊर्जा विकसित करने का माध्यम है। खेलों के माध्यम से मीराबाई चानू, पायल नाग, जिनके दोनों हाथ नहीं थे और जिन्होंने आर्चरी में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, तथा नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में युवा भाग ले सकें, इसलिए आज युवा शंखनाद जैसे आयोजनों की आवश्यकता है। युवा खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को पहचान मिल सके और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो, यही इसका उद्देश्य है। समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचें, देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली सामग्री बनाएं विभाग प्रचारक ने युवाओं को मोबाइल पर बहकाने वाली रील्स तथा समाज को तोड़ने वाली रील्स से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक दिशा में किया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली रील्स बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कई समाज अध्यक्षों एवं समाजों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया1
- *प्रेस नोट* *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डूंगरपुर जिला* *खण्ड - पुनाली* *युवा महोत्सव के अंतर्गत बॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न* *सरदार पटेल पुनाली विजेता, पाटीदार पुनाली उप-विजेता रही* *डूंगरपुर, 15 अगस्त 2026* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डूंगरपुर जिला के तत्वावधान में खण्ड पुनाली में "युवा महोत्सव" के अंतर्गत बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन *15 अगस्त 2026* को भारतीय बाल विद्या मन्दिर विद्यालय, पुनाली में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सेवा प्रमुख *श्री राजेन्द्र चौबीसा जी* उपस्थित रहे। उन्होंने युवा महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक विचारधारा अपनाकर, पंच परिवर्तन के सिद्धांतों के अनुरूप भारतीय संस्कृति की विचारधाराओं के साथ आदर्श नागरिक बनकर जीवन जीने का आह्वान किया। उद्घाटन के पश्चात बॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें खण्ड पुनाली के विभिन्न गांवों से *12 टीमों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। *प्रतियोगिता का परिणाम:* *विजेता टीम:* सरदार पटेल पुनाली *उप-विजेता टीम:* पाटीदार पुनाली *प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमें:* महाराणा प्रताप टीम वाडा पुनाली, शिवाजी टीम गेहूंवाड़ा, गोविन्द गुरु टीम पांतली , लाला भाई खाट टीम पांतली, महाकाल टीम पुनाली, वीर कालि बाई पांतली, स्वामी विवेकानंद नरणियां, दिनदयाल उपाध्याय पुनाली, सत्यवीर टीम वाड़ा पुनाली, भारतीय बाल मंदिर टीम पुनाली, सभी ने भाग लिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड के खण्ड कार्यवाह एवं सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। *जारीकर्ता:* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड - पुनाली, जिला - डूंगरपुर3
- यह तस्वीर केवल जर्जर भवनों की नहीं, बल्कि राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकार की उदासीनता की भी तस्वीर है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जब देश के विद्यार्थी तिरंगे को सलामी दे रहे थे, तब ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो वे आज़ाद भारत में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की भेंट चढ़कर खंडहर में तब्दील हो चुकी दीवारों से निकले पत्थरों को सलामी दे रहे हों। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शिक्षा के प्रति उदासीनता का दुष्परिणाम यह है कि आज राजस्थान में हजारों विद्यालय जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। राज्य की जनता और विद्यार्थियों को इन्हीं जर्जर भवनों एवं कच्छी रोड में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह तस्वीर केवल जर्जर भवनों की नहीं, बल्कि राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकार की उदासीनता की भी तस्वीर है।1
- गनोड़ा के अंदर आज श्री एकलिंग वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय गनोड़ा के अंदर स्वतंत्रता दिवस पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला चलो देखते हैं पूरी रिपोर्ट न्यूज़ 24 के साथ न्यूज 24@breking news पंडित की खबर. बांसवाड़ा जिले के गनोड़ा स्थित राजकीय श्री एकलिंग नाथ शास्त्री वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों से कस्बे को गूंजायमान कर दिया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।स्वतंत्रता दिवस की मुख्य विशेषताएं भव्य तिरंगा यात्रा: संस्कृत विद्यालय और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब दो किलोमीटर तक मार्च किया।सांस्कृतिक और देशभक्ति माहौल: विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गनोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता का अनूठा नज़ारा देखने को मिला।प्रतिभा सम्मान: समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। Uk 24 hovers: गनोड़ा के इस ऐतिहासिक संस्कृत विद्यालय और वहाँ के आयोजनों की झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं:1
- दिशा समिति की बैठक में सांसद श्री राजकुमार रोत ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बांसवाड़ा, 16 अगस्त। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद श्री राजकुमार रोत की अध्यक्षता में रविवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार प्रगति की जानकारी ली तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में एजेण्डा अनुसार एक-एक कर विभिन्न विभागों से संबंधित गत बैठक की अनुपालन रिपोर्ट और विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद ने बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और आमजन से जुड़े कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। बैठक के दौरान सांसद ने विभागवार अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में बागीदौरा विधायक श्री जयकृष्ण पटेल, जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव सहित समिति सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- रोड पुरात फला मांडवी धरियावद रोड टुट गया है2
- सुरत में वर्कर्स यूनियन की मांग रविवार को सम्पूर्ण कम्पनीयो में अवकाश घोषित हो और काम काज का समय 8 घंटा हो सूरत वेदांत एरिया में संडे छुट्टी को लेकर कारीगरों की बड़ी हड़ताल सूरत के वेदांत एरिया में संडे की छुट्टी की मांग को लेकर एंब्रॉयडरी कारीगरों ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। कारीगरों के काम बंद करने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। पुलिस ने सेट और कारीगरों के बीच बातचीत कराकर माहौल शांत कराने और विवाद को सुलझाने की कोशिश की। अब सभी की नजर इस बात पर है कि संडे छुट्टी की मांग पर क्या फैसला होता है। #Surat #SuratNews1
- रक्तदान शिविर में 90 रक्तदाताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश, तिरंगे संग दिखा राष्ट्रप्रेम बागीदौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बागीदौरा द्वारा विद्या निकेतन परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 90 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा ने रक्तदाताओं को कॉफी, बिस्किट एवं फ्रूट्स वितरित किए। साथ ही रक्तदाताओं, युवा कार्यकर्ताओं, संजीवनी ब्लड बैंक तथा राजकीय चिकित्सालय बांसवाड़ा से आए कार्मिकों को जीवन रक्षक किट प्रदान की गई। शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं 15 अगस्त के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत उपस्थित बंधुओं को तिरंगे वितरित किए गए। देशभक्ति गीतों के बीच सभी ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रकट की। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र बघेल, महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, जितेंद्र पाटीदार पटवारी, हार्दिक सोनी पटवारी एवं संजीवनी ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। “रक्तदान महादान है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मानव शरीर से प्राप्त होता है।” स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।1
- रविवार को गौरेश्वर महादेव अरनोद का सायंकालीन मनमोहक श्रृंगार1