Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP कार्यकर्ता ..... CJP के प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। CJP का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #NEET #JusticeForStudents #CJP #CityCablenewsjaipur
Pawan sharma
सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP कार्यकर्ता ..... CJP के प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। CJP का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #NEET #JusticeForStudents #CJP #CityCablenewsjaipur
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP कार्यकर्ता ..... CJP के प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। CJP का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #NEET #JusticeForStudents #CJP #CityCablenewsjaipur1
- गोड़ीजी क्षेत्र में महिलाओं का प्रदर्शन, मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग जालोर। शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित गोड़ीजी क्षेत्र में महिलाओं ने विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्याओं *का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। महिलाओं ने मांग की कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लें और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासियों की परेशानियां बनी रहेंगी। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की यूज़र बनी हुई है।1
- 📢 रीड न्यूज़ मीडिया | Just Jaipur Live 24×7 📍 रामपुरा रोड | वार्ड नंबर 50 | श्याम नगर | एटीएम वाली गली आज क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को रीड न्यूज़ मीडिया | Just Jaipur Live 24×7 के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया। 💧 पानी की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान ⚡ हाईटेंशन लाइन बनी गंभीर चिंता का विषय कॉलोनीवासियों के अनुसार, इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। यहां तक कि सीएम कार्यालय तक जाकर भी समस्या रखी गई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ❓ आखिर कब जागेगा प्रशासन? ❓ कब मिलेगी कॉलोनीवासियों को राहत? ❓ जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए आखिर कब तक इंतजार करेगी? जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज़ को मजबूती देने के लिए विशेष आभार एवं धन्यवाद—1
- कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान प्रेस नोट * अमरसर में पुलिस परिवाद को रफादफा करने की एवज में 40,000 रुपये रिश्वत लेते दलाल व हेड कांस्टेबल गिरफ्तार जयपुर, 01 सितम्बर 2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री राकेश कुमार मीणा, सेल्समैन, ठेका अंग्रेजी व देशी शराब, अमरसर, जयपुर ग्रामीण (प्राईवेट व्यक्ति/दलाल) एवं श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल नं. 520, पुलिस थाना अमरसर, जिला जयपुर ग्रामीण को 40,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई को एक लिखित शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विरुद्ध पुलिस थाना अमरसर, जिला जयपुर ग्रामीण में दर्ज परिवाद को रफादफा कर परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल ( नं. 520) द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर श्री ओमप्रकाश मीणा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर 40,000 रुपये लेने पर सहमति व्यक्त करना पाया गया। आज ट्रेप कार्रवाई के दौरान आरोपी श्री राकेश कुमार मीणा, सेल्समैन, ठेका अंग्रेजी व देशी शराब, अमरसर, जयपुर ग्रामीण ने आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल के लिए परिवादी से 40,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त की, जिस पर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल नं. 520 को डिटेन कर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार किया गया। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपीगणों से पूछताछ तथा अग्रिम कार्रवाई जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी। कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान प्रेस नोट * अमरसर में पुलिस परिवाद को रफादफा करने की एवज में 40,000 रुपये रिश्वत लेते दलाल व हेड कांस्टेबल गिरफ्तार जयपुर, 01 सितम्बर 2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई द्वारा आज ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री राकेश कुमार मीणा, सेल्समैन, ठेका अंग्रेजी व देशी शराब, अमरसर, जयपुर ग्रामीण (प्राईवेट व्यक्ति/दलाल) एवं श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल नं. 520, पुलिस थाना अमरसर, जिला जयपुर ग्रामीण को 40,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई को एक लिखित शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विरुद्ध पुलिस थाना अमरसर, जिला जयपुर ग्रामीण में दर्ज परिवाद को रफादफा कर परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल ( नं. 520) द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर श्री ओमप्रकाश मीणा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में श्री भूपेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर 40,000 रुपये लेने पर सहमति व्यक्त करना पाया गया। आज ट्रेप कार्रवाई के दौरान आरोपी श्री राकेश कुमार मीणा, सेल्समैन, ठेका अंग्रेजी व देशी शराब, अमरसर, जयपुर ग्रामीण ने आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल के लिए परिवादी से 40,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त की, जिस पर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी श्री रतन लाल आर्य, हैड कांस्टेबल नं. 520 को डिटेन कर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार किया गया। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक श्रीमती एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपीगणों से पूछताछ तथा अग्रिम कार्रवाई जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।1
- मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार एंडेवर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,50 फीट दूर जा गिरा,हादसे में तीन मजदूर घायल जयपुर के मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंडेवर कार ने पहले सड़क पर पलटी हुई थार को टक्कर मारी और इसके बाद पास से गुजर रहे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में लेने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान थार सड़क पर पहले से ही पलटी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एंडेवर अनियंत्रित होकर थार से जा टकराई। इसके बाद एंडेवर ने पास से गुजर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा को टक्कर लगने के बाद एंडेवर भी सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल तीनों मजदूर पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई कर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद थार और एंडेवर में सवार लोग मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। थार में कुछ युवतियां सवार होने की जानकारी सामने आई है। वहीं एंडेवर कार कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के बाद फरार हुए वाहन सवारों की तलाश की जा रही है।1
- 🚨 जयपुर राजस्थान LIVE | जनसमस्या का मुद्दा गरमाया 🚨 📍 रामपुरा रोड–श्याम नगर में पानी और हाईटेंशन लाइन की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान! कॉलोनीवासियों की समस्याओं को लेकर Just Jaipur Live लगातार आवाज़ उठा रहा है। पानी की समस्या हो या हाईटेंशन लाइन से जुड़ा मामला—आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? 🎥 देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट LIVE वीडियो में👇 🗳️ राजस्थान निकाय चुनाव 2026 को लेकर जयपुर में संपर्क करना हो, अपने वार्ड की समस्या उठानी हो या चुनाव से जुड़ी जानकारी देनी हो— 📢 संपर्क करें: Just Jaipur Live 24×7 आपके क्षेत्र की समस्या हमारी खबर बनेगी। आपकी आवाज़ — हमारी जिम्मेदारी।1
- सामाजिक कार्यक्रम और शिक्षा को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान सचिन पायलट ने युवाओं, शिक्षा और समाज में बेहतर संस्कारों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और संस्कार देना बेहद जरूरी है #SachinPilot #सचिनपायलट #Education #CityCablenewsjaipur1
- दिल्ली में नाबालिग छात्रा से बस में दरिंदगी का आरोप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। आरोप है कि बस करीब 47 किलोमीटर से अधिक दूरी तक चलती रही, लेकिन नाबालिग छात्रा की सुरक्षा को लेकर कोई मदद नहीं मिल सकी। पीड़िता की शिकायत और पहचान के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान बस के रूट, घटनास्थल और सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चलती बस में इतनी गंभीर घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।1