धमतरी में रक्षाबंधन से पहले बहनों के खाते में पहुंची महतारी वंदन की 30वीं किश्त, मीनाक्षी बोलीं- भाई के स्नेह जैसी है सौगात धमतरी। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से पहुंच रही आर्थिक सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और भरोसे का आधार बन रही है। धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह की मीनाक्षी निर्मलकर के लिए भी योजना की 30 वीं किश्त कुछ ऐसी ही खुशियां लेकर आई। मीनाक्षी रोज की तरह घर के कामकाज में व्यस्त थीं। घरेलू जिम्मेदारियों के बीच उन्हें जब भी थोड़ा समय मिलता, वे मोबाइल पर नजर डाल लेती थीं। इसी दौरान अचानक मोबाइल पर एसएमएस आने की घंटी बजी। उन्होंने मोबाइल देखा तो खाते में एक हजार रुपये जमा होने का संदेश था। बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 30 वीं किश्त पहुंच चुकी थी। यह संदेश देखते ही उनके चेहरे पर संतोष और खुशी की मुस्कान आ गई। राखी से पहले मुख्य मंत्री विष्णु भैया ने अपनी बहनों को दे दी । मीनाक्षी बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित होती है। कभी घर के छोटे-मोटे सामान की जरूरत हो, बच्चों से जुड़ा खर्च हो या अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता—इस राशि से उन्हें काफी सहारा मिलता है। उनका कहना है कि पहले ऐसी जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब उनके हाथ में नियमित रूप से अपनी राशि आती है, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। वे कहती हैं, “सरकार की इस पहल से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। अपने खाते में राशि आने से हमें आर्थिक रूप से मजबूत होने का एहसास होता है।” रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और भावनात्मक पर्व के अवसर पर मिली यह किश्त मीनाक्षी के लिए और भी खास है। वे बताती हैं कि त्योहार पर घर-परिवार की जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में खाते में आई राशि से आवश्यक सामान खरीदने और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने में मदद मिलती है। उनके लिए यह आर्थिक सहायता केवल खर्च का साधन नहीं, बल्कि अपने निर्णय स्वयं लेने और परिवार में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाने का अवसर भी है। मीनाक्षी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम बहनों को रक्षाबंधन से पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि देकर मुख्यमंत्री भैया ने हमारे त्योहार की खुशियां बढ़ा दी हैं। यह राशि हमारे लिए भाई के स्नेह और आशीर्वाद जैसी है। इसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देती हूं और रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उनमें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार के लिए बेहतर निर्णय लेने का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता ने जिले की अनेक महिलाओं के जीवन में छोटे-छोटे बदलावों को स्थायी आत्मविश्वास में बदलने का काम किया है। अपने बैंक खाते में राशि आने से महिलाएं घरेलू आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और अपनी आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा कर पा रही हैं। मीनाक्षी की कहानी भी इसी बदलाव की एक सहज तस्वीर है—जहां मोबाइल पर आया एक हजार रुपये का संदेश उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ भाई के स्नेह, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और त्योहार की खुशियों की सौगात बन गया।

- कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।1
- 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।1
- 🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।1
- TET की अनिवार्यता के खिलाफ बालोद जिले मे शिक्षकों ने निकाली TET मुक्ति रैली छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता जिले में "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा। टेट की अनिवार्यता से आक्रोशित जिले के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मांगों पर बैनर, झंडा, टोपी के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली।1
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का 26 अगस्त बुधवार को होगा जलाभिषेक नवापारा राजिम। श्री कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में तीन पवित्र नदियों के स्वर्णिम संगम पर विराजमान देवाधिदेव भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम 26 अगस्त, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम सुबह 8 बजे से विधिवत प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर कांवरिया संघ एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन संस्था ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है। संघ द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।2
- खैरझिटी के किसानों ने धान की राशि नहीं मिलने का लगाया आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार धमतरी। खैरझिटी क्षेत्र के किसानों ने धान बेचने के बाद भी राशि नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने इस संबंध में शिकायत आवेदन सौंपकर मामले की जांच और उनकी बकाया राशि दिलाने की मांग की है।3