Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक मुस्लिम व्यक्ति को धार्मिक स्थल के पास एक हिंदुत्व कार्यकर्ता ने पीटा। कार्यकर्ता ने उस पर वहां पेशाब करने का आरोप लगाया और उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपशब्द कहे। वह व्यक्ति बार-बार कहता रहा, "मैंने पेशाब नहीं किया; मैं तो बस अपनी पैंट कस रहा था," लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
MOHD ASIF ABBAS
एक मुस्लिम व्यक्ति को धार्मिक स्थल के पास एक हिंदुत्व कार्यकर्ता ने पीटा। कार्यकर्ता ने उस पर वहां पेशाब करने का आरोप लगाया और उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर उसे अपशब्द कहे। वह व्यक्ति बार-बार कहता रहा, "मैंने पेशाब नहीं किया; मैं तो बस अपनी पैंट कस रहा था," लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
- Satish Kashyapबरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश💣8 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे और नाबालिग लड़कियों को इसमें धकेलते थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।1
- बदायूं। जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में खेत में सिंचाई करते वक्त बिजली करंट की चपेट में आए एक किसान की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह चीत्कार करते हुए खेत पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक भूपराम है। बताते है कि ग्राम लोहरपुरा निवासी 50 वर्षीय भूपराम पुत्र मुंशी शनिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह किसी तरह से बिजली के करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। बताते हैं कि उनकी चीख पुकार पर आसपास खेतों मंे काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली बंद कर उन्हें करंट से मुक्त कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना जब परिजनों को लगी तो वह रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जें मंे ले लिया। हादसे के बाद मृतक भूपराम के पुत्र अजय ने पुलिस को शव का पीएम करा कर उनकी बिजली करंट से हुई मौत सच सामने लाने की गुहार की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है और जो रिपोर्ट आएगी उसके एवं तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बदायूँ ब्रेकिंग... बदायूँ में नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार संभाला। डीआईजी की मौजूदगी में एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधिकारिक रूप से चार्ज ग्रहण किया। हाल ही में ट्रांसफर हुए एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार्ज हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा एसएसपी अंकिता शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नई एसएसपी ने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।3
- उझानी /बदायूं के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज नेकपुर में चल रही श्री राम कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास सामाजिक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने अपने ओजस्वी और मार्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को रामकथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री रामकथा जीवन को मर्यादित और पवित्र बनाती है। वातावरण सुगंधित हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामायण हमें अपने निज धर्म पर चलना सिखाती है, मन में उठने वाले संशयों को दूर करती है और जीवन के दुख-संताप को समाप्त करने का मार्ग दिखाती है। प्राचीन काल में यह कथा विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों द्वारा सुनाई गई। प्रयागराज में महर्षि भरद्वाज को, नीलांचल में कागभुशुंडी ने पक्षियों के राजा गरुड़ को तथा कैलाश पर्वत पर भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा का उपदेश दिया। गोस्वामी तुलसीदास ने अपने मन को रामकथा सुनाकर आत्मकल्याण का मार्ग बताया। कथा के दौरान महाराज ने राजा दक्ष के प्रजापति बनने, उनके द्वारा भगवान शिव का अपमान करने, माता सती के मन में उत्पन्न संशय, पिता दक्ष के यज्ञ में जाने की जिद, यज्ञ का विध्वंस और माता सती के शरीर त्यागने जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने सप्तऋषियों द्वारा माता पार्वती की परीक्षा का प्रसंग भी विस्तार से सुनाया। इन मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया। यजमान के रूप में प्रधानाचार्य एससी मिश्रा, रामबहादुर पांडे, वाचस्पति मिश्र, केके उपाध्याय, केएल गुप्ता, लीला पांडे, राहुल पांडे, कुसुम सक्सेना, अमित पांडे, उत्पल विजय, आयुष भारद्वाज, आदित्य गुप्ता, अंकुश सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।1
- आप दारु मुर्गा पैसा बांटने पर प्रधान को होगी जेल प्रधान जीतने के बाद भी मुकदमा जाहिर हो जाएगा अगर कोई भी सूचना या खबर मिली तो उत्तर प्रदेश योगी जी की चेतावनी खबर1
- बदायूं। शासन द्वारा हटाए गए एसएसपी डॉ बृजेश सिंह के स्थान पर तैनात की गई तेज तर्रार IPS अंकिता शर्मा ने शनिवार को बदायूं पहुंचकर SSP का पदभार ग्रहण कर लिया है। शनिवार की दोपहर एसपी कार्यालय में पहुंची आईपीएस अंकित शर्मा का ने निवर्तमान एसएसपी डॉक्टर बृजेश सिंह ने स्वागत किया और इसके बाद पुलिस के जवानों ने नई पुलिस कप्तान अंकित शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी इसके उपरांत नई पुलिस कप्तान ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद कहा कि बदायूं जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में और शासन की मनसा के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।1
- उझानी। उपनिरीक्षक पद के लिए होने वाली दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन माहत्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में परीक्षा दी। पहली पाली में 74 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पहली पाली की परीक्षा सम्पन्न कराई। परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा जारी है।1
- जय हिंद जय देशवासी बीजेपी कोई जीत आएंगे चाहे हमें कितने भी दुःख उठाने पड़े सिलेंडर और पेट्रोल डीजल कितना महंगा हो जाए कोई फर्क नहीं पड़ता पर हम साथ हैं1