बदायूँ में नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार संभाला बदायूँ ब्रेकिंग... बदायूँ में नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार संभाला। डीआईजी की मौजूदगी में एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधिकारिक रूप से चार्ज ग्रहण किया। हाल ही में ट्रांसफर हुए एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार्ज हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा एसएसपी अंकिता शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नई एसएसपी ने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बदायूँ में नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार संभाला बदायूँ ब्रेकिंग... बदायूँ में नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यभार संभाला। डीआईजी की मौजूदगी में एसएसपी अंकिता शर्मा ने आधिकारिक रूप से चार्ज ग्रहण किया। हाल ही में ट्रांसफर हुए एसएसपी
डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार्ज हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई एसएसपी का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा एसएसपी अंकिता शर्मा को गॉड ऑफ ऑनर
दिया गया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नई एसएसपी ने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- जिला संभल बहजोई में चौंकाने वाली तस्वीर आई सामने बाइक बिना युवक के चलती हुई सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद1
- उझानी नगर में केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा और वीरेश कुमार सिंह ने आरती कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ आज बदायूं जिले के कस्बा उझानी में हनुमान जयंती शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम से से निकाली गई। हनुमान जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ उझानी नगर में स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना आरती कर शुभारंभ हुई। शोभायात्रा बहुत ही भव्य और मनमोहक थी। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में दूरदरार से भिन्न भिन्न नानाप्रकार की झांकियां बैंड ढोल नगाड़े आदि शामिल थे। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा ने पूरी उझानी को भक्तिमय बना दिया। आज उझानी नगर में हर्षौल्लास का माहौल छाया हुआ था। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा ने आरती कर किया। बही साथ में रहे भाजपा के समाजसेवी एवं संभावित प्रत्याशी वीरेश कुमार सिंह और क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने भी आरती कर बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।4
- ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।1
- बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- आग लगने से किसान की गेहूं की फसल जलकर हुई राख बताया जा रहा है की कई बीघा गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई आग में इतना भयानक रूप अपना लिया जिससे किसान को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग इतनी भयानक थी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है1
- जनपद संभल की चंदौसी में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने एनसीईआरटी की किताबों को लेकर तथा प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को लेकर क्या कहा जानिए इस वीडियो में।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है3