logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगोह मदरसे में छात्र से मारपीट करने वाले दोनों शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई.... सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है

3 hrs ago
user_Chunmun Gupta पत्रकार
Chunmun Gupta पत्रकार
Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
80791a79-31a7-4f86-8058-e38ba04d93e7
f53c7ed9-181a-4d74-9067-c0f19a6c2006

गंगोह मदरसे में छात्र से मारपीट करने वाले दोनों शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई.... सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यू.पी मध्यमिक शिक्षा की मंत्री का बड़ा बयान अगर प्राइवेट स्कूल किताबें और फीस को लेकर मनमानी करते नजर आ रहे, तो इनको जेल भिजवाने का काम करेंगी 'गुलाब देवी'
    1
    यू.पी मध्यमिक शिक्षा की मंत्री का बड़ा बयान 
अगर प्राइवेट स्कूल किताबें और फीस को लेकर मनमानी करते नजर आ रहे, तो इनको जेल भिजवाने का काम करेंगी 
'गुलाब देवी'
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से लेखपाल के मुंशी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है रिल पत्नी वसीम अहमद चौधरी नदीम मोहल् मोहल्ला दी हलीज जा मोहल्ला रुस्तम टोला शमशाद अच्छे लाल नदीम आदि लोगों से अवैध वसूली की जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लेखपाल के मुंशी वसूली कर रहे हैं मुंशी का नाम रजत बताया जा रहा है जो रुस्तम तोले का रहने वाला है हम आपको बताते चलें की तहसील में लेखपालों के मुंशी काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे हैं संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
    4
    सहसवान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों से लेखपाल के मुंशी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है रिल पत्नी वसीम अहमद चौधरी  नदीम मोहल् मोहल्ला दी हलीज जा मोहल्ला रुस्तम टोला शमशाद अच्छे लाल नदीम आदि लोगों से अवैध वसूली की जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लेखपाल के मुंशी वसूली कर रहे हैं 
मुंशी का नाम रजत बताया जा रहा है जो रुस्तम तोले का रहने वाला है 
हम आपको बताते चलें की तहसील में लेखपालों के  मुंशी काफी दिनों से अवैध वसूली कर रहे हैं 
संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    Sahaswan, Budaun•
    8 hrs ago
  • Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    1
    Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्विफ्ट डिजायर कार समेत गिरफ्तार बदायूं। थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राजकमल (25 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक को छतुइया फाटक, निर्माणाधीन हाईवे के पास से कार संख्या UP24BT-6975 के साथ गिरफ्तार किया। क्या है मामला? 28 मार्च 2026 को उझानी निवासी सीमा देवी उर्फ सोमा ने अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू के अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गंभीर चोटों के चलते 3 अप्रैल 2026 को युवक की मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया स्विफ्ट डिजायर कार बरामद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया गिरफ्तारी टीम में शामिल: निरीक्षक अपराध गुड्डु सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
*संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा* 
हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्विफ्ट डिजायर कार समेत गिरफ्तार
बदायूं। थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी राजकमल (25 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक को छतुइया फाटक, निर्माणाधीन हाईवे के पास से कार संख्या UP24BT-6975 के साथ गिरफ्तार किया।
क्या है मामला?
28 मार्च 2026 को उझानी निवासी सीमा देवी उर्फ सोमा ने अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू के अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गंभीर चोटों के चलते 3 अप्रैल 2026 को युवक की मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया
स्विफ्ट डिजायर कार बरामद
आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
निरीक्षक अपराध गुड्डु सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया।
थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोनिवि बन रहा है हादसों की वजह, विभाग द्वारा खुदवाई गई साइड पटरी में पलटा प्याज से भरा ट्रक बदायूं। जिले के कस्बा उझानी में मध्य प्रदेश के इंदौर से प्याज भर कर उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा एक ट्रक मंडी समिति के समीप मां संतोषी मंदिर के सामने बीती देर रात सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरी में गिर कर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्याज को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की देर रात बरसात और आंधी के बीच प्याज से भरा एक ट्रक उझानी होकर गुजर रहा था। इस दौरान चालक ने ट्रक को बाइपास से ले जाने के बजाय अंदर से गुजरने का निर्णय लिया। बताते हैं कि ट्रक चालक ने जैसे ही उझानी नगर की ओर ट्रक घुमाया तभी मां संतोषी माता के मंदिर के सामने लोनिवि द्वारा सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरियों में बरसात का पानी भरा होने चालक अनुमान न लगा सका और ट्रक का अगला पहिया अचानक गहरी पटरी में चला गया जिससे ट्रक पटरी में पलट गया। ट्रक को पलटते देख चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई।
    1
    लोनिवि बन रहा है हादसों की वजह, विभाग द्वारा खुदवाई गई साइड पटरी में पलटा प्याज से भरा ट्रक
बदायूं। जिले के कस्बा उझानी में मध्य प्रदेश के इंदौर से प्याज भर कर उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा एक ट्रक मंडी समिति के समीप मां संतोषी मंदिर के सामने बीती देर रात सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरी में गिर कर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्याज को नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार की देर रात बरसात और आंधी के बीच प्याज से भरा एक ट्रक उझानी होकर गुजर रहा था। इस दौरान चालक ने ट्रक को बाइपास से ले जाने के बजाय अंदर से गुजरने का निर्णय लिया। बताते हैं कि ट्रक चालक ने जैसे ही उझानी नगर की ओर ट्रक घुमाया तभी मां संतोषी माता के मंदिर के सामने लोनिवि द्वारा सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरियों में बरसात का पानी भरा होने चालक अनुमान न लगा सका और ट्रक का अगला पहिया अचानक गहरी पटरी में चला गया जिससे ट्रक पटरी में पलट गया। ट्रक को पलटते देख चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र में एक ड्रोन हैलीकॉप्टर गेहूं के खेत में कहां से आया? गेहूं के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन, इलाके में मची खलबली ! क्रैश के बाद भी मिल रहे सिग्नल! ड्रोन देखने उमड़ी भीड़ सुचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
    1
    उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र में एक ड्रोन हैलीकॉप्टर गेहूं के खेत में कहां से आया? गेहूं के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन, इलाके में मची खलबली ! क्रैश के बाद भी मिल रहे सिग्नल!
ड्रोन देखने उमड़ी भीड़
सुचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन पकड़े – 58 पशु बरामद बदायूं। जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ लिया। कादरचौक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्शा बाजार, अलापुर से दो वाहनों में बड़ी संख्या में पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधाकांत मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। पकड़े गए वाहन: डीसीएम (UP 87 AT 4673) पिकअप (UP 24 CT 0748) बरामदगी का विवरण: थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, डीसीएम में 49 पशु और पिकअप में 9 पशु बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित नीचे उतरवाया। कार्रवाई: पुलिस ने मौके से तस्करों को हिरासत में ले लिया है और सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये पशु अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन पकड़े – 58 पशु बरामद
बदायूं। जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ लिया। कादरचौक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्शा बाजार, अलापुर से दो वाहनों में बड़ी संख्या में पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधाकांत मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
पकड़े गए वाहन:
डीसीएम (UP 87 AT 4673)
पिकअप (UP 24 CT 0748)
बरामदगी का विवरण:
थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, डीसीएम में 49 पशु और पिकअप में 9 पशु बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित नीचे उतरवाया।
कार्रवाई:
पुलिस ने मौके से तस्करों को हिरासत में ले लिया है और सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ये पशु अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहारनपुर में मदरसे में 10 साल के बच्चे से बर्बरता, मौलाना ने लगवाए 36 डंडे, दो गिरफ्तार सहारनपुर (यूपी): जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को सजा के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़ लिए, जबकि दूसरे मौलाना ने उसे लगातार 36 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद और शोएब नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इंडिया टाइम 7न्यूज़ स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रसाद
    2
    सहारनपुर में मदरसे में 10 साल के बच्चे से बर्बरता, मौलाना ने लगवाए 36 डंडे, दो गिरफ्तार
सहारनपुर (यूपी): जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 10 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे को सजा के नाम पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।
आरोप है कि एक मौलाना ने बच्चे के पैर पकड़ लिए, जबकि दूसरे मौलाना ने उसे लगातार 36 डंडे मारे। पिटाई के दौरान बच्चा दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर रहम नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद और शोएब नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग बच्चों के साथ इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इंडिया टाइम 7न्यूज़
स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रसाद
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.