logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगंज/बरेली - टावर पर चढ़कर प्रेमिका को बुलाने की जिद, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा। बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

3 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अलीगंज/बरेली - टावर पर चढ़कर प्रेमिका को बुलाने की जिद, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा। बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    1
    Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सत्र 2026-27 में विद्यालयों में लागू की जा रही शिक्षा नीतियों और शुल्क व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018, जो 9 अप्रैल 2018 से लागू है, का उद्देश्य निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाना है। यह अधिनियम ₹20,000 से अधिक वार्षिक फीस वाले स्कूलों पर लागू होता है। वर्ष 2020 के संशोधन में आपातकालीन परिस्थितियों में शुल्क नियंत्रण, मंडलीय अपीलीय प्राधिकरण के गठन और दंड प्रावधानों को और सख्त किया गया है। इसके तहत फीस वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही सीमित रखी जा सकती है। मंडल ने सवाल उठाया कि क्या जनपद के निजी विद्यालय उक्त अधिनियम का पालन कर रहे हैं तथा क्या शुल्क विनियमन समिति का गठन हुआ है। यदि गठन हुआ है तो उसकी निष्पक्षता और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्कूलों द्वारा हर साल यूनिफॉर्म और किताबें बदलने पर रोक लगाई जाए तथा पांच वर्ष से पहले ड्रेस में बदलाव के लिए समिति की अनुमति अनिवार्य की जाए। स्कूल छोड़ने पर सुरक्षा राशि को ब्याज सहित 30 दिनों के भीतर ई-पेमेंट के माध्यम से लौटाने के नियम का पालन कराया जाए। पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि विद्यालयों में नियमों को बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि अभिभावक जागरूक हो सकें। साथ ही आर टी ई के तहत हुए प्रवेशों की जानकारी सार्वजनिक करने, प्ले-ग्रुप और किंडरगार्टन स्कूलों की फीस की जांच करने तथा अभिभावकों की शिकायतों को गोपनीय रखते हुए एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों को बंधी दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत, मोहित अग्निहोत्री और शैलेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद।
    1
    बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में सत्र 2026-27 में विद्यालयों में लागू की जा रही शिक्षा नीतियों और शुल्क व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018, जो 9 अप्रैल 2018 से लागू है, का उद्देश्य निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाना है। यह अधिनियम ₹20,000 से अधिक वार्षिक फीस वाले स्कूलों पर लागू होता है। वर्ष 2020 के संशोधन में आपातकालीन परिस्थितियों में शुल्क नियंत्रण, मंडलीय अपीलीय प्राधिकरण के गठन और दंड प्रावधानों को और सख्त किया गया है। इसके तहत फीस वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही सीमित रखी जा सकती है।
मंडल ने सवाल उठाया कि क्या जनपद के निजी विद्यालय उक्त अधिनियम का पालन कर रहे हैं तथा क्या शुल्क विनियमन समिति का गठन हुआ है। यदि गठन हुआ है तो उसकी निष्पक्षता और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्कूलों द्वारा हर साल यूनिफॉर्म और किताबें बदलने पर रोक लगाई जाए तथा पांच वर्ष से पहले ड्रेस में बदलाव के लिए समिति की अनुमति अनिवार्य की जाए। स्कूल छोड़ने पर सुरक्षा राशि को ब्याज सहित 30 दिनों के भीतर ई-पेमेंट के माध्यम से लौटाने के नियम का पालन कराया जाए।
पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि विद्यालयों में नियमों को बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि अभिभावक जागरूक हो सकें। साथ ही आर टी ई  के तहत हुए प्रवेशों की जानकारी सार्वजनिक करने, प्ले-ग्रुप और किंडरगार्टन स्कूलों की फीस की जांच करने तथा अभिभावकों की शिकायतों को गोपनीय रखते हुए एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई।
ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों को बंधी दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, आकाश शर्मा, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, रौनक जॉली, नवीन राजपूत, मोहित अग्निहोत्री और शैलेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्विफ्ट डिजायर कार समेत गिरफ्तार बदायूं। थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राजकमल (25 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक को छतुइया फाटक, निर्माणाधीन हाईवे के पास से कार संख्या UP24BT-6975 के साथ गिरफ्तार किया। क्या है मामला? 28 मार्च 2026 को उझानी निवासी सीमा देवी उर्फ सोमा ने अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू के अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गंभीर चोटों के चलते 3 अप्रैल 2026 को युवक की मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया स्विफ्ट डिजायर कार बरामद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया गिरफ्तारी टीम में शामिल: निरीक्षक अपराध गुड्डु सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
*संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा* 
हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्विफ्ट डिजायर कार समेत गिरफ्तार
बदायूं। थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी राजकमल (25 वर्ष) पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम बोन्दरी थाना कादरचौक को छतुइया फाटक, निर्माणाधीन हाईवे के पास से कार संख्या UP24BT-6975 के साथ गिरफ्तार किया।
क्या है मामला?
28 मार्च 2026 को उझानी निवासी सीमा देवी उर्फ सोमा ने अपने बेटे सूर्यकांत उर्फ छोटू के अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गंभीर चोटों के चलते 3 अप्रैल 2026 को युवक की मौत हो गई। इसके बाद मुकदमे में हत्या सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया
स्विफ्ट डिजायर कार बरामद
आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
निरीक्षक अपराध गुड्डु सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह समेत पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए महफ़िल में खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद नमाज़ जोहर के बाद कुल शरीफ की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
    1
    कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल
बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ 
कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए 
महफ़िल  में   खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने  शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद  नमाज़ जोहर  के बाद कुल शरीफ  की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी  ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा
तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है
तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है
महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि  मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में  जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by भूपेंद्र शर्मा
    1
    Post by भूपेंद्र शर्मा
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • लोनिवि बन रहा है हादसों की वजह, विभाग द्वारा खुदवाई गई साइड पटरी में पलटा प्याज से भरा ट्रक बदायूं। जिले के कस्बा उझानी में मध्य प्रदेश के इंदौर से प्याज भर कर उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा एक ट्रक मंडी समिति के समीप मां संतोषी मंदिर के सामने बीती देर रात सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरी में गिर कर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्याज को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार की देर रात बरसात और आंधी के बीच प्याज से भरा एक ट्रक उझानी होकर गुजर रहा था। इस दौरान चालक ने ट्रक को बाइपास से ले जाने के बजाय अंदर से गुजरने का निर्णय लिया। बताते हैं कि ट्रक चालक ने जैसे ही उझानी नगर की ओर ट्रक घुमाया तभी मां संतोषी माता के मंदिर के सामने लोनिवि द्वारा सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरियों में बरसात का पानी भरा होने चालक अनुमान न लगा सका और ट्रक का अगला पहिया अचानक गहरी पटरी में चला गया जिससे ट्रक पटरी में पलट गया। ट्रक को पलटते देख चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई।
    1
    लोनिवि बन रहा है हादसों की वजह, विभाग द्वारा खुदवाई गई साइड पटरी में पलटा प्याज से भरा ट्रक
बदायूं। जिले के कस्बा उझानी में मध्य प्रदेश के इंदौर से प्याज भर कर उत्तराखंड के रूद्रपुर जा रहा एक ट्रक मंडी समिति के समीप मां संतोषी मंदिर के सामने बीती देर रात सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरी में गिर कर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे में चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्याज को नुकसान पहुंचा है।
शुक्रवार की देर रात बरसात और आंधी के बीच प्याज से भरा एक ट्रक उझानी होकर गुजर रहा था। इस दौरान चालक ने ट्रक को बाइपास से ले जाने के बजाय अंदर से गुजरने का निर्णय लिया। बताते हैं कि ट्रक चालक ने जैसे ही उझानी नगर की ओर ट्रक घुमाया तभी मां संतोषी माता के मंदिर के सामने लोनिवि द्वारा सड़क चौड़ीकरण को खोदी गई पटरियों में बरसात का पानी भरा होने चालक अनुमान न लगा सका और ट्रक का अगला पहिया अचानक गहरी पटरी में चला गया जिससे ट्रक पटरी में पलट गया। ट्रक को पलटते देख चालक और परिचालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
    1
    बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है।
स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं।
क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन पकड़े – 58 पशु बरामद बदायूं। जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ लिया। कादरचौक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्शा बाजार, अलापुर से दो वाहनों में बड़ी संख्या में पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधाकांत मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। पकड़े गए वाहन: डीसीएम (UP 87 AT 4673) पिकअप (UP 24 CT 0748) बरामदगी का विवरण: थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, डीसीएम में 49 पशु और पिकअप में 9 पशु बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित नीचे उतरवाया। कार्रवाई: पुलिस ने मौके से तस्करों को हिरासत में ले लिया है और सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये पशु अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन पकड़े – 58 पशु बरामद
बदायूं। जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल 2026 को पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को पकड़ लिया। कादरचौक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्शा बाजार, अलापुर से दो वाहनों में बड़ी संख्या में पशुओं को भरकर अलीगढ़ ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही कादरचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधाकांत मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
पकड़े गए वाहन:
डीसीएम (UP 87 AT 4673)
पिकअप (UP 24 CT 0748)
बरामदगी का विवरण:
थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, डीसीएम में 49 पशु और पिकअप में 9 पशु बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित नीचे उतरवाया।
कार्रवाई:
पुलिस ने मौके से तस्करों को हिरासत में ले लिया है और सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ये पशु अलीगढ़ ले जाए जा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है
    3
    सोशल मीडिया पर वायरल हुए मदरसे में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी रोष देखने को मिला था और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर दोनों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और छात्र के साथ हुई मारपीट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सराह रहे है
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.