कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए महफ़िल में खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद नमाज़ जोहर के बाद कुल शरीफ की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
कुल शरीफ से हुआ शाहजी रफीकुल औलिया (र •अ•)का उर्स मुकम्मल बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़दीरिया रफ़ीक़िया मस्जिद रफीकुल औलिया में 16 वा सलाना उर्स रफीकुल औलिया का उर्स कुल के साथ मुकामल हुआ कुल शरीफ में खानकाहे शाहजी मोहम्मद शेर मियां (र•अ•) के साहिबे सज्जादा हजरत मुन्ने मियां साहब किल्बा पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए महफ़िल में खानकाह वामीकिया से आये हज़रत असलम मियाँ ने खुसूसी खिताब भी फरमाया व साहिबे सज्जादा हज़रत मोहिब मियाँ ने शाहजी रफीकुल औलिया के पैग़ामात को आम किया । इसके बाद नमाज़ जोहर के बाद कुल शरीफ की महफ़िल सजाई गई । जिसमें हाफ़िज़ सलीम , सय्यद मुहम्मद वसी , मौलाना समी अख्तर रामपुरी , कारी गुलाम यासीन , नौशाद सीतापुरी , कैफ रफीक ने अपनर अपने अंदाज में कलाम पेश किए । कुल शरीफ की महफ़िल में पीलीभीत से आये मौलाना अतीक ने आने खिताब में फरमाया कि शाहजी रफीकुल औलिया ने अपनी ज़िन्दगी अपने पीर की मुहब्बत में वक़्फ़ कर दी । मौलाना अतीक ने शेर में फरमाते हुए कहा तेरे क़दमों में मुक़द्दर से जगह पाई है तेरी निस्बत मुझे दरबार मे ले आई है महफ़िल में कुलशरीफ की फातिहा में सज्जादा नबीराए शाहजी रफीकुल औलिया हज़रत मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआए फरमाई । इस मौके पर नायब सज्जादा हज़रत फय्यूख अहमद , शहज़ादए शाहजी हसीन अहमद , व दूर दराज से आये हाफिज शायर उलेमा आदि मौजूद रहे । कुल की महफ़िल में जनाब फैजी मुमताज ,जनाब जुनैद रफीकी ,जनाब फैजान रफीकी जनाब नन्ने भाई ,जनाब नबी हसन, जनाब इरशाद रफीकी अली रफीकी वा शाहजी मियां के हज़ारों चाहने वालों ने शिरकत की और अपनी अपनी मुरादें हासिल की ।
- जश्ने यौम ए रज़ा, इस्लामिक सवाल व जवाब इनामी मुक़ाबला है। तारीख़ और समय*: 03 अप्रैल 2026, बरोज़ जुमा, बाद नमाज़ ए इशा। रहे हैं बरेली अपडेट न्यूज़ चैनल . स्थान: मिनी बायपास, नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर, बरेली शरीफ़। . सरपरस्ती: मुफ़्ती मुहम्मद शेख सद्दाम हुसैन उड़ीसवी साहब किछला, रज़वी दारुल इफ्ता दरगाह ए आला हज़रत बरेली शरीफ़। . ख़ुसूसी ख़िताब: हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब लखौरा, बरेली शरीफ़ और हज़रत मौलाना अब्दुल क़ादिर रज़वी साहब रज़वी, दारुल दरगाह ए आला हज़रत, बरेली शरीफ़। . नात ख्वां: जनाब शुएब रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ व कारी शाकिर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ काशिफ रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ समीर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ जीसान रज़ा / कारी इब्राहीम रज़ा साहब मठ बरेली शरीफ़, आजम रज़ा बरेलवी मठ। निगरानी हाफिज़ ओ कारी मुहद्दरहमान साहब, इमाम नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर। विशेष जानकारी: जलसे में शरीक होने वाले हज़रात में से तीन खुशनसीब हज़रात के लिए अजमेर शरीफ़ के तीन टिकट कुर्तान्दाज़ी के ज़रिए दिए Azam raza Azhari ko award se nawaza gaya hai Paigam e tajushshariya welfare trust ki janib se फाउंडर: इमरन रज़ा अज़हरी अध्यक्ष: रिज़वान रज़वी कॉण्टैक्ट: 8630955279 7071507541 उलमा ए किराम: - मुफ्ती सद्दाम हुसैन ओडिसवी साहब - हज़रत मौलाना अब्दुल कादिर रज़वी साहब (रज़वी दारुल इफ्ता, दरगाह आला हज़रत) - हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब (लखोरा, बरेली शरीफ) मेंबर्स: - नईम रज़ा - मुहम्मद आज़म रज़ा बरेलवी - ज़ीशान रज़ा - फ़राज़ रज़ा - गुलफाम रज़ा - ज़मीर रज़ा - आज़म रज़ा साहब - सय्यद अमन अली प्रोग्राम मे बहुत सारे इनाम बाटे गए। व एक अवार्ड आज़म रज़ा बरेलवी को दिया गया बरेली से पत्रकार इरशाद रज़ा की खास रिपोर्ट1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं Hindustan Khabar और मैं हूँ शाहबुद्दीन। बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे ग्राउंड के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद (उम्र 26 वर्ष) निवासी राधे नगर निसोई, थाना बिशारतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात्रि चेकिंग के दौरान शहदाना चौराहे पर गश्त करते समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस रेलवे ग्राउंड पहुंची, तो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई: इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 395/2026 के तहत धारा 8/18/29 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य आकाश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट के लिए जुड़े रहिए Hindustan Khabar के साथ। मैं शाहबुद्दीन, कैमरा टीम के साथ… धन्यवाद।1
- बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से चोरी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक शातिर चोर ने पुलिस से बचने के लिए चोरी किया हुआ चांदी का ब्रेसलेट ही निगल लिया, लेकिन पुलिस ने मेडिकल प्रक्रिया के जरिए उसे बरामद कर लिया। घटना 31 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोकनगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह के घर में करीब 3 बजे चोरी हुई। चोर मेन गेट खोलकर बुलेट बाइक, चांदी का ब्रेसलेट और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर 1 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे चेहरे और कान के आधार पर पुलिस ने यक्ष एप की मदद से हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटा की पहचान की। उसके खिलाफ पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके साथी मुकेश के साथ डोहरा ग्राउंड से दबोच लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट, स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस से बचने के लिए सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया और पूछताछ में इसका जिक्र तक नहीं किया। लेकिन उसके साथी मुकेश ने इशारों में पुलिस को राज बता दिया। पुलिस ने जब सिकंदर का एक्स-रे कराया तो पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दवाइयों के जरिए 24 घंटे बाद ब्रेसलेट को सुरक्षित बाहर निकलवा लिया। पूछताछ में सामने आया कि सिकंदर चोरी की बुलेट बाइक को नेपाल में बेचने की फिराक में था, जबकि स्प्लेंडर बाइक का सौदा शाहजहांपुर के कटरा में तय कर चुका था। दोनों आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून उससे एक कदम आगे ही रहता है!पूरे मामले में क्षेत्राधिकार नगर द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली थाना क्षेत् इज्जत नगर के लक्ष्मीपुर मठ के रहने वाले सुमित यादव ने बताया मैं नवोदय हॉस्पिटल1
- ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।1
- बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।1
- “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…1