बरेली में ‘निगल गया सबूत’ वाला चोर! पुलिस ने पेट से निकलवाया चांदी का ब्रेसलेट, 24 घंटे में केस खुला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से चोरी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक शातिर चोर ने पुलिस से बचने के लिए चोरी किया हुआ चांदी का ब्रेसलेट ही निगल लिया, लेकिन पुलिस ने मेडिकल प्रक्रिया के जरिए उसे बरामद कर लिया। घटना 31 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोकनगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह के घर में करीब 3 बजे चोरी हुई। चोर मेन गेट खोलकर बुलेट बाइक, चांदी का ब्रेसलेट और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर 1 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे चेहरे और कान के आधार पर पुलिस ने यक्ष एप की मदद से हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटा की पहचान की। उसके खिलाफ पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके साथी मुकेश के साथ डोहरा ग्राउंड से दबोच लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट, स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस से बचने के लिए सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया और पूछताछ में इसका जिक्र तक नहीं किया। लेकिन उसके साथी मुकेश ने इशारों में पुलिस को राज बता दिया। पुलिस ने जब सिकंदर का एक्स-रे कराया तो पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दवाइयों के जरिए 24 घंटे बाद ब्रेसलेट को सुरक्षित बाहर निकलवा लिया। पूछताछ में सामने आया कि सिकंदर चोरी की बुलेट बाइक को नेपाल में बेचने की फिराक में था, जबकि स्प्लेंडर बाइक का सौदा शाहजहांपुर के कटरा में तय कर चुका था। दोनों आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून उससे एक कदम आगे ही रहता है!पूरे मामले में क्षेत्राधिकार नगर द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया

- *गौ तस्करों का आतंक, नदी किनारे मिले गौ वंश के अवशेष, हिन्दू संघठनों में रोष, जाँच में जुटी पुलिस* बहेड़ी। किच्छा नदी के बरगमा पुल के पास गौकशी की घटना सामने आने पर हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। पूरा मामलाशीशगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, सूचना मिलते ही गौ रक्षा हिन्दू दल के बरेली जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर व तहसील अध्यक्ष बहेड़ी मनोज गंगवार मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर मिले गौवंश के अवशेष से गौकशी की पुष्टि हुई। वहीं पूरे प्रकरण की जानकारी थाना शीशगढ़ को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ आस-पास के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही CO बहेड़ी व सैम्पल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुँची, और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।, वहीं हिन्दू संघठन के शानू गंगवार, अरविन्द दिवाकर, विशाल, राहुल ठाकुर, रविंद्र प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे1
- संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा जनपद बरेली निवासी रूम सिंह उर्फ राम सिंह पुत्र स्वर्गीय होरीलाल ने संभल के थाना बहजोई प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Bareilly College Bareilly mein aisa kya dekhne Ko Mila/ Bareilly college kand/ Samajwadi Chhatra Sabha Ne khola morcha/ nyaay ki mang/ Guru ka apman Nahin sahega Hindustan/ Bareilly college ki sharmnak ghatna per bada khulasa/1
- #भुता के मलपुर में गूंजा सूफियाना रंग: 129वें उर्स का भव्य आगाज़, तौफीक प्रधान पहुंचे तो उमड़ा जनसैलाब!#1
- वरिष्ठ नागरिकों को ₹1250 मासिक पेंशन और समर्पित मंत्रालय 5️⃣ हर परिवार को ₹25 लाख की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा1
- ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा। फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय श्री राम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगाए। इस दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि आज 2 मार्च दिन गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से आज हनुमान जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह लगभग आठ बजे पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे के द्वारा भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत कस्बे की में मार्केट में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर में लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। देर रात लगभग 9 बजे केक काटकर पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद भजन कीर्तन करने के उपरान्त भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राज कपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल,अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, नितिन गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल, मोनू रस्तोगी, पंकज गोयल प्रवीन गोयल सहित अन्य व्यापारी और कस्बे के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।4
- बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।1
- #थाना_शीशगढ़_जनपद_बरेली_गौवंशीय_पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदूवादी व गौरक्षा संगठनों में आक्रोश दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग1
- बरेली में युवक के घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग1