Shuru
Apke Nagar Ki App…
संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा जनपद बरेली निवासी रूम सिंह उर्फ राम सिंह पुत्र स्वर्गीय होरीलाल ने संभल के थाना बहजोई प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा जनपद बरेली निवासी रूम सिंह उर्फ राम सिंह पुत्र स्वर्गीय होरीलाल ने संभल के थाना बहजोई प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली । आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मदरसा आधुनिक योजना को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने चालू की थी। इसका मकसद मदरसों में पढने वाले छात्र छात्राओं को आधुनिक बनाना था, ताकि अरबी, फारसी, उर्दू के साथ हिंदी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर शिक्षा हासिल कर सकें। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा मानवीय और प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 22 हजार मदरसा शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है, ये वे शिक्षक हैं जिनकी नौकरी मदरसा आधुनिकीकरण योजना के बंद होने के बाद करीब 26 महीने पहले चली गई थी, मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि शिक्षा के स्तर को सुधारने में इन शिक्षकों के योगदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार का ये कदम स्वागत योग्य है। मौलाना ने इस आधुनिक योजना विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की 1995 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा देना था, इसके तहत यूपी में लगभग 22 हजार एडहॉक शिक्षक नियुक्त थे. हालांकि, केंद्र सरकार की फंडिंग बंद कर दिए जाने के बाद 2023-24 में यह योजना बंद हो गई, जिससे ये शिक्षक बेरोजगार हो गए और दो साल से अधिक समय से बिना वेतन के संघर्ष कर रहे थे। मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लेने का मंसूबा बनाया है, इससे पूरे मदरसा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। मदरसों को बंद कर देने से समस्या का हल नहीं होगा, बल्कि मदरसों में सुधार लाने की जरूरत है।1
- Bareilly College Bareilly mein aisa kya dekhne Ko Mila/ Bareilly college kand/ Samajwadi Chhatra Sabha Ne khola morcha/ nyaay ki mang/ Guru ka apman Nahin sahega Hindustan/ Bareilly college ki sharmnak ghatna per bada khulasa/1
- बरेली में युवक के घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग1
- ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ विशाल भंडारा। फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय श्री राम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगाए। इस दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि आज 2 मार्च दिन गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से आज हनुमान जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह लगभग आठ बजे पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे के द्वारा भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत कस्बे की में मार्केट में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर में लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। देर रात लगभग 9 बजे केक काटकर पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद भजन कीर्तन करने के उपरान्त भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राज कपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल,अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, नितिन गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल, मोनू रस्तोगी, पंकज गोयल प्रवीन गोयल सहित अन्य व्यापारी और कस्बे के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।4
- बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर में आज गुरुवार को हजरत बैजू शाह बली रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर 129वें उर्स का शानदार आगाज़ हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस पवित्र उर्स में दूर-दराज से हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा गांव आध्यात्मिक माहौल में रंगा नजर आया। उर्स के पहले ही दिन एक खास नजारा तब देखने को मिला जब बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तौफीक प्रधान गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया—चारों तरफ उनके समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे और नौजवान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। बताया जाता है कि तौफीक प्रधान जब भी मलपुर आते हैं, लोगों में उन्हें लेकर खास दीवानगी देखने को मिलती है। वहीं उर्स में मशहूर कव्वाल अरशद कामली की मौजूदगी ने समां बांध दिया। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज पर अकीदतमंद झूमते नजर आए और पूरा परिसर सूफियाना कलाम से गूंज उठा। उर्स के इस भव्य आयोजन में आस्था, भाईचारा और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला, जो अगले दो दिनों तक इसी तरह जारी रहने वाला है। वहीं तौफीक प्रधान ने कव्वाल अरशद कामली को फ़ूल माला पहना कर उनका स्वागत किया तौफीक प्रधान के नेतृत्व में बिरयानी का लंगर भी किया गया बात करते हैं तौफीक प्रधान से पूरे मामलों में उन्होंने क्या जानकारी दी1
- #शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्था को लेकर#1
- #PS बारादरी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत दि0 30.03.26 को अज्ञात चोरो द्वारा बुलेट बाइक, फोन व चांदी का ब्रेसलेट चोरी करने की घटना का CCTV फुटेज एवं यक्ष एप के माध्यम से अनावरण कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 02 चोरी की बाइक, स्मैक आदि की बरामदगी के सम्बन्ध में CO CITY 3rd की बाइट।*1
- Bareilly bujurg kis tarah hua pareshan/ Bareilly Ke Rampal ki dardnak dastan/ budhapa Insan ka dusra Bachpan hota Hai/ budhape mein kya kuchh dekhne Ko Mila/ pareshan Rampal ki guhar/ Rampal Ne hue atyachar ko bataya/ Rampal ki dastan kya bayan karti hai/ Rampal ki dastan aise mod per/ Rampal ne lagai Insaaf Ki guhar1
- #कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है#1