Shuru
Apke Nagar Ki App…
#शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्था को लेकर#
ख़बर जंक्शन बरेली
#शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्था को लेकर#
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष एप की मदद से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर निवासी के. अशोक कुमार सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। यक्ष एप पर चेहरे की पहचान के बाद आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकंदर उर्फ छोटा और उसके साथी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट और एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो पहले की चोरी की घटना से संबंधित थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक नेपाल बॉर्डर पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। साथ ही उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सिकंदर पर पहले से करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट पंकज श्रीवास्तव सीओ 31
- Bareilly Ke bhojipura ki vardat/ video footage ke Aadhar per Hui snakat/ mamla maarpeet ka bataya ja raha hai/ ghatna camere Mein kaid Hui/ aaropiyon per Hui karyvahi/ prarthi ki nyaay guhar/ Puri jankari Pura prakaran/1
- बरेली के ज़ीनत कान्वेंट स्कूल में आज प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में नर्सरी (NC) से लेकर कक्षा 8वीं तक के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 98% और 99% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल की ओनर ज़ाहिदा बानो ने पूरे स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण ही बच्चों की सफलता की असली नींव है। स्कूल की प्रिंसिपल इरम मुस्तफा ने अपने हाथों से बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए, जबकि वाइस प्रिंसिपल ज़ैनब फातिमा ने मेडल पहनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन बेहद प्रभावशाली तरीके से एडमिनिस्ट्रेटर महक नाज़ ने किया। अंशरा और सोनी ने सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के मैनेजर डॉ. क़दीर अहमद ने सभी मेधावी बच्चों को दिल से मुबारकबाद दी और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देते हैं। सम्मानित छात्र-छात्राओं के नाम: हलीमा, मन्नत, गौसिया, सिजरा, मिनशा, मोहम्मद अमान, आलिया हुसैन, वैष्णु, अरहान रज़ा, समद, शगुफ्ता, ओवैस, हिफ़ज़ा। अंत में डॉ. क़दीर अहमद ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हुआ, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करना न भूलें।1
- *गौ तस्करों का आतंक, नदी किनारे मिले गौ वंश के अवशेष, हिन्दू संघठनों में रोष, जाँच में जुटी पुलिस* बहेड़ी। किच्छा नदी के बरगमा पुल के पास गौकशी की घटना सामने आने पर हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। पूरा मामलाशीशगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, सूचना मिलते ही गौ रक्षा हिन्दू दल के बरेली जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर व तहसील अध्यक्ष बहेड़ी मनोज गंगवार मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर मिले गौवंश के अवशेष से गौकशी की पुष्टि हुई। वहीं पूरे प्रकरण की जानकारी थाना शीशगढ़ को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ आस-पास के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही CO बहेड़ी व सैम्पल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुँची, और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।, वहीं हिन्दू संघठन के शानू गंगवार, अरविन्द दिवाकर, विशाल, राहुल ठाकुर, रविंद्र प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे1
- संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा जनपद बरेली निवासी रूम सिंह उर्फ राम सिंह पुत्र स्वर्गीय होरीलाल ने संभल के थाना बहजोई प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- #भुता के मलपुर में गूंजा सूफियाना रंग: 129वें उर्स का भव्य आगाज़, तौफीक प्रधान पहुंचे तो उमड़ा जनसैलाब!#1
- वरिष्ठ नागरिकों को ₹1250 मासिक पेंशन और समर्पित मंत्रालय 5️⃣ हर परिवार को ₹25 लाख की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा1
- बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने फर्नीचर कारोबारी पर फर्जी तरीके से लोन कराने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। डिफेंस कॉलोनी निवासी सरदार बलवीर सिंह पुत्र आशा सिंह के अनुसार उन्होंने बजाज फाइनेंस से लिए गए अन्य सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन एक लोन संख्या LAN P4H2PSC73071289, दिनांक 16 जनवरी 2025, जो सिकलापुर स्थित लक्सर फर्नीचर के माध्यम से कराया गया था, उसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन फर्नीचर कारोबारियों ने बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये का लोन पास करा लिया। इसमें सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट दिखाकर फर्जी बिल लगाया गया, जबकि वास्तविकता में उन्हें केवल गद्दा सेट और कुछ नकद धनराशि ही दी गई। बलवीर सिंह के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को उनके खाते में पेटीएम के माध्यम से कुल 20,500 रुपये ट्रांसफर किए गए और उन्होंने मौके से केवल गद्दा सेट प्राप्त किया। इस प्रकार उन्हें कुल लगभग 25,500 रुपये ही मिले, जबकि लोन 50 हजार रुपये का दर्शाया गया। आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में फर्नीचर कारोबारियों यश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से शिकायत की तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। यहां तक कि दोबारा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि 25 मार्च 2026 को बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों के सामने भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी ठोस साक्ष्य के सामान देने का दावा करते रहे। बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फर्जी बिल पर उनके हस्ताक्षर कराकर यह पूरा खेल किया गया, जिससे उनकी छवि भी खराब हो रही है और मानसिक रूप से वे काफी परेशान हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्सर फर्नीचर के मालिकों के खिलाफ जांच कर एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।1