बरेली,7 लाख की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार नमस्कार, आप देख रहे हैं Hindustan Khabar और मैं हूँ शाहबुद्दीन। बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे ग्राउंड के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद (उम्र 26 वर्ष) निवासी राधे नगर निसोई, थाना बिशारतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात्रि चेकिंग के दौरान शहदाना चौराहे पर गश्त करते समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस रेलवे ग्राउंड पहुंची, तो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई: इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 395/2026 के तहत धारा 8/18/29 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य आकाश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट के लिए जुड़े रहिए Hindustan Khabar के साथ। मैं शाहबुद्दीन, कैमरा टीम के साथ… धन्यवाद।

- Bareilly Ke bhojipura ki vardat/ video footage ke Aadhar per Hui snakat/ mamla maarpeet ka bataya ja raha hai/ ghatna camere Mein kaid Hui/ aaropiyon per Hui karyvahi/ prarthi ki nyaay guhar/ Puri jankari Pura prakaran/1
- बरेली के ज़ीनत कान्वेंट स्कूल में आज प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में नर्सरी (NC) से लेकर कक्षा 8वीं तक के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 98% और 99% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल की ओनर ज़ाहिदा बानो ने पूरे स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण ही बच्चों की सफलता की असली नींव है। स्कूल की प्रिंसिपल इरम मुस्तफा ने अपने हाथों से बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए, जबकि वाइस प्रिंसिपल ज़ैनब फातिमा ने मेडल पहनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन बेहद प्रभावशाली तरीके से एडमिनिस्ट्रेटर महक नाज़ ने किया। अंशरा और सोनी ने सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के मैनेजर डॉ. क़दीर अहमद ने सभी मेधावी बच्चों को दिल से मुबारकबाद दी और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देते हैं। सम्मानित छात्र-छात्राओं के नाम: हलीमा, मन्नत, गौसिया, सिजरा, मिनशा, मोहम्मद अमान, आलिया हुसैन, वैष्णु, अरहान रज़ा, समद, शगुफ्ता, ओवैस, हिफ़ज़ा। अंत में डॉ. क़दीर अहमद ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हुआ, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को लाइक व शेयर करना न भूलें।1
- *गौ तस्करों का आतंक, नदी किनारे मिले गौ वंश के अवशेष, हिन्दू संघठनों में रोष, जाँच में जुटी पुलिस* बहेड़ी। किच्छा नदी के बरगमा पुल के पास गौकशी की घटना सामने आने पर हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। पूरा मामलाशीशगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, सूचना मिलते ही गौ रक्षा हिन्दू दल के बरेली जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर व तहसील अध्यक्ष बहेड़ी मनोज गंगवार मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर मिले गौवंश के अवशेष से गौकशी की पुष्टि हुई। वहीं पूरे प्रकरण की जानकारी थाना शीशगढ़ को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ आस-पास के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही CO बहेड़ी व सैम्पल लेने के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुँची, और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।, वहीं हिन्दू संघठन के शानू गंगवार, अरविन्द दिवाकर, विशाल, राहुल ठाकुर, रविंद्र प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे1
- संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार बरेली/संभल से रिपोर्ट – अवधेश शर्मा जनपद बरेली निवासी रूम सिंह उर्फ राम सिंह पुत्र स्वर्गीय होरीलाल ने संभल के थाना बहजोई प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- औचक निरीक्षण में 15 से 16 वर्ष के किशोर काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र में गुरुवार को लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई, जिसमें चार स्थानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर काम करते हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान राजू ऑटोमोबाइल्स पर केशव (15) पुत्र रूमसिंह, सिदरा फर्नीचर हाउस पर इस्लाम नवी (15) पुत्र गुलाम नबी, विजयपाल ऑटो सर्विस पर दुर्वेश (16) पुत्र रामपाल तथा वैष्णवी ऑटो सर्विस सेंटर पर आकाश (16) पुत्र वेदराम कार्य करते मिले। लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निरीक्षण पत्र जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे बाल श्रम जैसे अपराध से दूर रहें और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करें।1
- रेलवे फाटक के पास महिलाओं से बातचीत के दौरान हुआ विवाद… मामला पहुंचा पुलिस तक… और अब एक आरोपी गिरफ्तार! बरेली में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, भोजीपुरा पुलिस की कार्रवाई1
- बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह बिलासपुर अड्डे के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मोहल्ला तिगड़ी निवासी कैफ पुत्र गुड्डू ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। साथ ही आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। मामले की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक काजल कौशल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को करीब 10 बजे आरोपी को बिलासपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं तक पढ़ा है और गांव में खेती-बाड़ी व मजदूरी का काम करता है। पीड़िता का घर पास में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।1
- #थाना_शीशगढ़_जनपद_बरेली_गौवंशीय_पशुओं के अवशेष मिलने से हिंदूवादी व गौरक्षा संगठनों में आक्रोश दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग1
- Bareilly College Bareilly mein aisa kya dekhne Ko Mila/ Bareilly college kand/ Samajwadi Chhatra Sabha Ne khola morcha/ nyaay ki mang/ Guru ka apman Nahin sahega Hindustan/ Bareilly college ki sharmnak ghatna per bada khulasa/1