औचक निरीक्षण में 15 से 16 वर्ष के किशोर काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी औचक निरीक्षण में 15 से 16 वर्ष के किशोर काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र में गुरुवार को लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई, जिसमें चार स्थानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर काम करते हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान राजू ऑटोमोबाइल्स पर केशव (15) पुत्र रूमसिंह, सिदरा फर्नीचर हाउस पर इस्लाम नवी (15) पुत्र गुलाम नबी, विजयपाल ऑटो सर्विस पर दुर्वेश (16) पुत्र रामपाल तथा वैष्णवी ऑटो सर्विस सेंटर पर आकाश (16) पुत्र वेदराम कार्य करते मिले। लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निरीक्षण पत्र जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे बाल श्रम जैसे अपराध से दूर रहें और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करें।
औचक निरीक्षण में 15 से 16 वर्ष के किशोर काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी औचक निरीक्षण में 15 से 16 वर्ष के किशोर काम करते मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र में गुरुवार को लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई, जिसमें चार स्थानों पर 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर काम करते हुए पाए गए। निरीक्षण के दौरान राजू ऑटोमोबाइल्स पर केशव (15) पुत्र रूमसिंह, सिदरा फर्नीचर हाउस पर इस्लाम नवी (15) पुत्र गुलाम नबी, विजयपाल ऑटो सर्विस पर दुर्वेश (16) पुत्र रामपाल तथा वैष्णवी ऑटो सर्विस सेंटर पर आकाश (16) पुत्र वेदराम कार्य करते मिले। लेबर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निरीक्षण पत्र जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे बाल श्रम जैसे अपराध से दूर रहें और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करें।
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पीलीभीत में तरण ताल गांधी स्टेडियम का दौरा किया और यहां पर बच्चों को भेजने की अपील की उन्होंने कहा कि तैरना1
- मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों में नाराजगी, ग्रामीणों ने लगाए आरोप, ग्राम प्रधान ने विकास कार्य कराने का किया दावा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इससे ग्रामीणों में मायूसी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बीसलपुर। बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया कुण्डरी में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन गांव में अपेक्षित विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई खरंजे (हैंडपंप) खराब पड़े हैं तथा जल निकासी प्रणाली भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया वहीं ग्राम प्रधान पक्ष का कहना है कि ग्राम पंचायत में उपलब्ध बजट के अनुसार विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। पंचायत द्वारा गांव में सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाना, शौचालय निर्माण तथा अन्य जनहित कार्य कराए गए हैं। प्रधान का कहना है कि कुछ कार्य विभागीय स्वीकृति एवं बजट के अभाव में लंबित हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से यह भी बताया गया कि खराब पड़े हैंडपंपों एवं जल निकासी व्यवस्था को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेजी जा चुकी है और जल्द सुधार कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग करेंगे। शिकायतकर्ताओं में जैकी तिवारी, राकेश, मोहनलाल, गंगाराम, सोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की माँग की।4
- बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से चोरी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक शातिर चोर ने पुलिस से बचने के लिए चोरी किया हुआ चांदी का ब्रेसलेट ही निगल लिया, लेकिन पुलिस ने मेडिकल प्रक्रिया के जरिए उसे बरामद कर लिया। घटना 31 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोकनगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सिंह के घर में करीब 3 बजे चोरी हुई। चोर मेन गेट खोलकर बुलेट बाइक, चांदी का ब्रेसलेट और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर 1 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे चेहरे और कान के आधार पर पुलिस ने यक्ष एप की मदद से हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटा की पहचान की। उसके खिलाफ पहले से 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उसके साथी मुकेश के साथ डोहरा ग्राउंड से दबोच लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट, स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस से बचने के लिए सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया और पूछताछ में इसका जिक्र तक नहीं किया। लेकिन उसके साथी मुकेश ने इशारों में पुलिस को राज बता दिया। पुलिस ने जब सिकंदर का एक्स-रे कराया तो पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दवाइयों के जरिए 24 घंटे बाद ब्रेसलेट को सुरक्षित बाहर निकलवा लिया। पूछताछ में सामने आया कि सिकंदर चोरी की बुलेट बाइक को नेपाल में बेचने की फिराक में था, जबकि स्प्लेंडर बाइक का सौदा शाहजहांपुर के कटरा में तय कर चुका था। दोनों आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून उससे एक कदम आगे ही रहता है!पूरे मामले में क्षेत्राधिकार नगर द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली थाना क्षेत् इज्जत नगर के लक्ष्मीपुर मठ के रहने वाले सुमित यादव ने बताया मैं नवोदय हॉस्पिटल1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- भुता के भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना युवा इकाई का गठन अजय पटेल ने नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना की युवा इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय पटेल (बरेली, उ.प्र.) ने नियुक्ति पत्र वितरित कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। गठन के दौरान कमल किशोर को ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राज बाबू को ब्लॉक मंत्री तथा निखिल सिंह को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने, हिंदुत्व के विचारों को सशक्त करने तथा जिले में संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में भूपेंद्र गंगवार, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार और मुनेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- # आधी आने से गरमी से मिली रहात बरेली के लोगों के चहेरे पर दिखी खुशी#1
- बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष एप की मदद से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर निवासी के. अशोक कुमार सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। यक्ष एप पर चेहरे की पहचान के बाद आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकंदर उर्फ छोटा और उसके साथी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट और एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो पहले की चोरी की घटना से संबंधित थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक नेपाल बॉर्डर पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। साथ ही उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सिकंदर पर पहले से करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट पंकज श्रीवास्तव सीओ 31