सफाई नायक महिलाओं से करता है अभद्रता , वार्ड 30 के लोगों में आक्रोश बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
सफाई नायक महिलाओं से करता है अभद्रता , वार्ड 30 के लोगों में आक्रोश बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।
- जश्ने यौम ए रज़ा, इस्लामिक सवाल व जवाब इनामी मुक़ाबला है। तारीख़ और समय*: 03 अप्रैल 2026, बरोज़ जुमा, बाद नमाज़ ए इशा। रहे हैं बरेली अपडेट न्यूज़ चैनल . स्थान: मिनी बायपास, नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर, बरेली शरीफ़। . सरपरस्ती: मुफ़्ती मुहम्मद शेख सद्दाम हुसैन उड़ीसवी साहब किछला, रज़वी दारुल इफ्ता दरगाह ए आला हज़रत बरेली शरीफ़। . ख़ुसूसी ख़िताब: हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब लखौरा, बरेली शरीफ़ और हज़रत मौलाना अब्दुल क़ादिर रज़वी साहब रज़वी, दारुल दरगाह ए आला हज़रत, बरेली शरीफ़। . नात ख्वां: जनाब शुएब रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ व कारी शाकिर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ काशिफ रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ समीर रज़ा मठ बरेली शरीफ़, हाफिज़ जीसान रज़ा / कारी इब्राहीम रज़ा साहब मठ बरेली शरीफ़, आजम रज़ा बरेलवी मठ। निगरानी हाफिज़ ओ कारी मुहद्दरहमान साहब, इमाम नूरी मस्जिद, मठ कमल, नैनपुर। विशेष जानकारी: जलसे में शरीक होने वाले हज़रात में से तीन खुशनसीब हज़रात के लिए अजमेर शरीफ़ के तीन टिकट कुर्तान्दाज़ी के ज़रिए दिए Azam raza Azhari ko award se nawaza gaya hai Paigam e tajushshariya welfare trust ki janib se फाउंडर: इमरन रज़ा अज़हरी अध्यक्ष: रिज़वान रज़वी कॉण्टैक्ट: 8630955279 7071507541 उलमा ए किराम: - मुफ्ती सद्दाम हुसैन ओडिसवी साहब - हज़रत मौलाना अब्दुल कादिर रज़वी साहब (रज़वी दारुल इफ्ता, दरगाह आला हज़रत) - हज़रत मौलाना तालिब रज़ा साहब (लखोरा, बरेली शरीफ) मेंबर्स: - नईम रज़ा - मुहम्मद आज़म रज़ा बरेलवी - ज़ीशान रज़ा - फ़राज़ रज़ा - गुलफाम रज़ा - ज़मीर रज़ा - आज़म रज़ा साहब - सय्यद अमन अली प्रोग्राम मे बहुत सारे इनाम बाटे गए। व एक अवार्ड आज़म रज़ा बरेलवी को दिया गया बरेली से पत्रकार इरशाद रज़ा की खास रिपोर्ट1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं Hindustan Khabar और मैं हूँ शाहबुद्दीन। बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे ग्राउंड के पास से एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 389 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद (उम्र 26 वर्ष) निवासी राधे नगर निसोई, थाना बिशारतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात्रि चेकिंग के दौरान शहदाना चौराहे पर गश्त करते समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस रेलवे ग्राउंड पहुंची, तो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई: इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा संख्या 395/2026 के तहत धारा 8/18/29 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य आकाश फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही अपडेट के लिए जुड़े रहिए Hindustan Khabar के साथ। मैं शाहबुद्दीन, कैमरा टीम के साथ… धन्यवाद।1
- ट्रेन में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाया गया। गुजरात के दाहोद निवासी पारस दिवाकर ने मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों को देखते ही उन्हें निशाना बनाया और परेशान किया, उन्हें तंग करने के लिए ट्रेन में हनुमान चालीसा बजाई और इसका वीडियो बनाकर साझा किया।1
- बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।1
- “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…1
- बरेली। रामपुर रोड स्थित स्वाले नगर, वार्ड 30 के निवासियों ने सफाई नायक श्याम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महापौर डॉ उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव मौर्य से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्याम कुमार महिलाओं से अभद्र भाषा में बात करता है और हस्ताक्षर करने के नाम पर मनमाने रुपये मांगता है। विरोध करने पर वह एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है। स्वाले नगर निवासी अमर सिंह, संगीता देवी और अशरफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पहले से ही खराब है, ऊपर से शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनका कहना है कि कई बार गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोग भयभीत हैं। क्षेत्रवासियों ने महापौर , नगर आयुक्त से मांग की है कि आरोपी सफाई नायक को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत करने बालों में अभिषेक , चुनमुन , नीरज , मयंक, सुरेश , अर्जुन , बबलू , छोटेलाल, राकेश , अमन , विकास आदि मौजूद थे।1
- सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।1
- “सीसीटीवी और टेक्नोलॉजी के दम पर पुलिस का बड़ा खुलासा… बुलेट बाइक, मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट चोरी करने वाले आरोपी आखिरकार चढ़े हत्थे!” बरेली बारादरी में चोरी का खुलासा: CCTV और ‘यक्ष एप’ से 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्मैक बरामद1