logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

2 hrs ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता

समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से

कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
    4
    स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग
जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों लंबी दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम उरई (जालौन)। जनपद फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित 30वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में जालौन पुलिस के जांबाज आरक्षी पवन ने अपने अप्रतिम स्टेमिना और खेल कौशल के दम पर इतिहास रच दिया है। पवन ने लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और पूरे जोन में जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान आरक्षी पवन ने अपनी बेहतरीन फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न जनपदों से आए तेज-तर्रार धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पवन ने इन तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की। उनकी इस एकतरफा बढ़त और ऐतिहासिक सफलता से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। आरक्षी पवन की इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि आरक्षी पवन का यह समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति जज्बा पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि युवा जवानों में भी खेलकूद के प्रति नया उत्साह संचारित हुआ है। कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों लंबी दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम उरई (जालौन)। जनपद फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित 30वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में जालौन पुलिस के जांबाज आरक्षी पवन ने अपने अप्रतिम स्टेमिना और खेल कौशल के दम पर इतिहास रच दिया है। पवन ने लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और पूरे जोन में जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान आरक्षी पवन ने अपनी बेहतरीन फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न जनपदों से आए तेज-तर्रार धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पवन ने इन तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की। उनकी इस एकतरफा बढ़त और ऐतिहासिक सफलता से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। आरक्षी पवन की इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि आरक्षी पवन का यह समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति जज्बा पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि युवा जवानों में भी खेलकूद के प्रति नया उत्साह संचारित हुआ है।
    1
    कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों लंबी दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम

उरई (जालौन)। जनपद फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित 30वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में जालौन पुलिस के जांबाज आरक्षी पवन ने अपने अप्रतिम स्टेमिना और खेल कौशल के दम पर इतिहास रच दिया है। पवन ने लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और पूरे जोन में जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान आरक्षी पवन ने अपनी बेहतरीन फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न जनपदों से आए तेज-तर्रार धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पवन ने इन तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की। उनकी इस एकतरफा बढ़त और ऐतिहासिक सफलता से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
 आरक्षी पवन की इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि आरक्षी पवन का यह समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति जज्बा पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि युवा जवानों में भी खेलकूद के प्रति नया उत्साह संचारित हुआ है।
कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों लंबी दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम
उरई (जालौन)। जनपद फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित 30वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में जालौन पुलिस के जांबाज आरक्षी पवन ने अपने अप्रतिम स्टेमिना और खेल कौशल के दम पर इतिहास रच दिया है। पवन ने लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण तीनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और पूरे जोन में जनपद का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान आरक्षी पवन ने अपनी बेहतरीन फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 26 मील (मैराथन) की लंबी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न जनपदों से आए तेज-तर्रार धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पवन ने इन तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की। उनकी इस एकतरफा बढ़त और ऐतिहासिक सफलता से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
आरक्षी पवन की इस गौरवशाली उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि आरक्षी पवन का यह समर्पण, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति जज्बा पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से न केवल पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है, बल्कि युवा जवानों में भी खेलकूद के प्रति नया उत्साह संचारित हुआ है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन: अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता, गांव-गांव में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने और गांवों में सौर ऊर्जा के विस्तार को लेकर अपना विजन साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि देश का अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बने। इसके लिए किसानों को अपनी खाली जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और इस पहल को अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौर क्रांति का नया दौर केवल सोलर तकनीक को अपनाने (Adoption) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें नवाचार (Innovation) की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने इस दिशा में स्टार्टअप्स, IITs, नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों से आगे आने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नए मॉडल विकसित किए जाने चाहिए, जिनके माध्यम से एक परिवार की अधिक से अधिक ऊर्जा जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो सकें। इससे गांवों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की खाली जमीन का भी उपयोग किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री का यह विजन कृषि क्षेत्र को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने और ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
    1
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन: अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता, गांव-गांव में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने और गांवों में सौर ऊर्जा के विस्तार को लेकर अपना विजन साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि देश का अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बने। इसके लिए किसानों को अपनी खाली जमीन पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और इस पहल को अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौर क्रांति का नया दौर केवल सोलर तकनीक को अपनाने (Adoption) तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें नवाचार (Innovation) की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने इस दिशा में स्टार्टअप्स, IITs, नवाचारकर्ताओं और उद्यमियों से आगे आने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नए मॉडल विकसित किए जाने चाहिए, जिनके माध्यम से एक परिवार की अधिक से अधिक ऊर्जा जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो सकें। इससे गांवों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की खाली जमीन का भी उपयोग किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री का यह विजन कृषि क्षेत्र को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने और ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम पर आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमिटा, जनपद जालौन के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकीय टीम द्वारा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी निःशुल्क जांचा गया।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला। रिपोर्ट: पुनीत पांडे, जालौन।
    4
    शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम पर आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच
जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध
शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमिटा, जनपद जालौन के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकीय टीम द्वारा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी निःशुल्क जांचा गया।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला।
रिपोर्ट: पुनीत पांडे, जालौन।
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई। जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद*
*
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी 
पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई।
जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव  कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।  कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं।  इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था।
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुनिए क्या कुछ बोले क्षेत्राधिकारी नगर उरई, क्या है मामला!! आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।
    1
    सुनिए क्या कुछ बोले क्षेत्राधिकारी नगर उरई, क्या है मामला!!
आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम  हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

 सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच


रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन 
सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मामा की दुकान देखकर खुश हुई 4 साल की मासूम ने चलती ई-रिक्शा से लगा दी छलांग! पिछले पहिये की चपेट में आई, ग्वालियर ले जाते वक्त तोड़ा दम! 😢 💔 मामा को देखकर घर जाने की खुशी में उछली 4 साल की मासूम… लेकिन कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महज 4 साल की बच्ची सिद्धि अग्रवाल की ई-रिक्शा हादसे में जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धि अपनी मां रुचि और भाई-बहनों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर ननिहाल जा रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास बच्ची की नजर अपने मामा की दुकान पर पड़ी। मामा को देखकर वह इतनी उत्साहित हुई कि चलती ई-रिक्शा से नीचे कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन परिवार की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। सिद्धि अपने पीछे परिवार को गहरे दुख में छोड़ गई। एक पल की खुशी देखते ही देखते जिंदगी भर का दर्द बन गई। ⚠️ बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी अपील: चलती गाड़ी में बच्चों को हमेशा सुरक्षित बैठाकर रखें। उन्हें वाहन से उतरने या बाहर निकलने न दें। 🙏 मासूम को श्रद्धांजलि। आप देख रहे हैं NEWS TADKA – खबर वही, अंदाज़ नया! #JalaunNews #KonchNews #UttarPradeshNews #AccidentNews #BreakingNews #NewsTadka #HindiNews
    1
    मामा की दुकान देखकर खुश हुई 4 साल की मासूम ने चलती ई-रिक्शा से लगा दी छलांग! पिछले पहिये की चपेट में आई, ग्वालियर ले जाते वक्त तोड़ा दम! 😢
💔 मामा को देखकर घर जाने की खुशी में उछली 4 साल की मासूम… लेकिन कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं!
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महज 4 साल की बच्ची सिद्धि अग्रवाल की ई-रिक्शा हादसे में जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धि अपनी मां रुचि और भाई-बहनों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर ननिहाल जा रही थी।
बताया जा रहा है कि रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास बच्ची की नजर अपने मामा की दुकान पर पड़ी। मामा को देखकर वह इतनी उत्साहित हुई कि चलती ई-रिक्शा से नीचे कूद गई।
इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन परिवार की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
सिद्धि अपने पीछे परिवार को गहरे दुख में छोड़ गई। एक पल की खुशी देखते ही देखते जिंदगी भर का दर्द बन गई।
⚠️ बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी अपील: चलती गाड़ी में बच्चों को हमेशा सुरक्षित बैठाकर रखें। उन्हें वाहन से उतरने या बाहर निकलने न दें।
🙏 मासूम को श्रद्धांजलि।
आप देख रहे हैं NEWS TADKA – खबर वही, अंदाज़ नया!
#JalaunNews #KonchNews #UttarPradeshNews #AccidentNews #BreakingNews #NewsTadka #HindiNews
    user_NEWS TADKA | न्यूज़ तड़का
    NEWS TADKA | न्यूज़ तड़का
    Video Creator उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.