*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, विकास भवन सभागार में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री जी का सजीव प्रसारण* *जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं प्राकृतिक खेती की प्राप्त की जानकारी* *किसानों के कल्याण एवं कृषि विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी – मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात, दिनांक 30 अक्टूबर, 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा जिले से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त देशभर के पात्र कृषक परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद कानपुर देहात के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखा एवं सुना। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की ओर से मा० मंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी के प्रतिनिधि श्री अविनाश चौबे तथा मा० राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी के प्रतिनिधि श्री बहुआ पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक श्री हरिशंकर भार्गव एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित किसानों ने बनासकांठा, गुजरात से प्रसारित प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे योजनाओं में सक्रिय सहभागिता करने तथा पात्रता के अनुसार अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।

- *जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अंतर्गत आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को प्रथम पाली में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह द्वारा जनपद के श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी,स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।1
- *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, विकास भवन सभागार में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री जी का सजीव प्रसारण* *जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं प्राकृतिक खेती की प्राप्त की जानकारी* *किसानों के कल्याण एवं कृषि विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी – मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात, दिनांक 30 अक्टूबर, 2026। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा जिले से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त देशभर के पात्र कृषक परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जनपद कानपुर देहात के विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को देखा एवं सुना। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के कल्याण, कृषि क्षेत्र के विकास तथा कृषकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की ओर से मा० मंत्री श्री अजीत सिंह पाल जी के प्रतिनिधि श्री अविनाश चौबे तथा मा० राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी के प्रतिनिधि श्री बहुआ पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक श्री हरिशंकर भार्गव एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 200 प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित किसानों ने बनासकांठा, गुजरात से प्रसारित प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे योजनाओं में सक्रिय सहभागिता करने तथा पात्रता के अनुसार अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।1
- बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर बारिश के बीच छौंक चौराहे पर बड़ा हादसा! गाय से टकराकर पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा घायल गाय की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा, पुलिस भी पहुंची घटनास्थल पर कालपी जालौन आसमान से हो रही बारिश के बीच छौंक चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कालपी से उरई की ओर जा रही चार पहिया गाड़ी अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते कम दृश्यता और अचानक गाय सामने आ जाने से चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बीच सड़क पर पलटकर उल्टी हो गई। हादसे में गाय बुरी तरह घायल हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि वाहन चालक सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घायल गाय की जानकारी मिलने पर गौरक्षा प्रमुख ऋषि मटरा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के दौरान सड़क पर अचानक पशु आ जाने से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या पर सवाल खड़े हो गए हैं।2
- बारिश के दौरान छौंक चौराहे पर गाय से टकराकर पलटी कार, चालक सुरक्षित Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कालपी से उरई जाते समय छौंक चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई गाय से एक चार पहिया गाड़ी टकरा गई। ➡️ बारिश के कारण दृश्यता कम होने से हुई जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। ➡️ हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई; सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ➡️ लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, अतः वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।1
- पीईटी-2026 की दूसरे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 7,007 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा!! डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों से रखी गई कड़ी निगरानी उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शुक्रवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन प्रत्येक पाली में 4,992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 3,519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,473 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 70.49 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पाली में 3,488 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 1,504 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 69.87 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और व्यवस्थाओं के नियमित निरीक्षण के चलते जनपद में PET-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।4
- लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बोले- योगी आदित्यनाथ ने यूपी से माफिया का सफाया कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सराहना की। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफिया का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और माफिया नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। उनके मुताबिक, बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी मतभेदों को किनारे रखकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव को अपनी लड़ाई मानकर पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। अमित शाह ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।1
- जालौन जालौन में आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, आतिशबाजी मार्केट में पटाखों की दुकानों में दुकानदार ही पी रहे सिगरेट और बीड़ी, आतिशबाजी की दुकानों में सिगरेट-बीड़ी पीते दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ज्वलनशील पटाखों के बीच धूम्रपान से बड़े हादसे का खतरा, कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड में पूरा आतिशबाजी मार्केट जलकर हो गया था राख, पुराने हादसे के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की व्यवस्था पर उठे सवाल, पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी को लेकर सवाल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब मैदान स्तिथ आतिशबाजी मार्केट का मामला।2
- रनिया स्तिथ एक फैक्ट्री में बॉयलर में गिरने से मजदूर की मौत पर परिजनों में शव रखकर किया प्रदर्शन रनिया थाना के रनिया स्तिथ मंटोरा ऑयल प्रोडक्ट फैक्ट्री में बॉयलर में गिरने से पैंतीस वर्षीय मजदूर सतेन्द्र की मौत की मौत हो गई थी।वहीं परिजनों में फैक्ट्री गेट के बाहर शव को रखकर मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया।वहीं सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।वहीं मजदूर की मौत की सूचना पर मौके पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पहुंचे और परिजनों में ढांढस बंधाया।थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।1