झपकी आने से अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी कार, बाइक को भी मारी टक्कर औरैया। नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण हादसा होने से टल गया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम नगर निवासी विजयदीप पुत्र जमुना प्रसाद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को हाईवे किनारे खड़ी कर पास ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही ग्रैंड आई 10 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे खेत में जा धंसी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक जवाहर लाल पुत्र विजय बहादुर निवासी कंचौसी, हाल निवासी लखनऊ को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण सो नहीं सके थे। गाड़ी चलाते समय अचानक नींद की झपकी आने की वजह से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।

- होली व रमजान के मद्देनज़र डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस बल के साथ खानपुर, दलेलनगर व फफूंद में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मिश्रित व संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए औरैया स्थित 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। ज्ञानवती अपने पति गोपीचंद निवासी कंजौसा के साथ बाइक से अपने मायके राजपुर गई थीं। वह अपनी मां के निधन के बाद ‘फेरा’ की रस्म निभाने के लिए मायके गई थीं। रस्म पूरी करने के बाद दोनों पति-पत्नी वापस अपने ससुराल कंजौसा लौट रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।1
- *आज दिनांक 01.03.2026 को आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्रमशः कोतवाली औरैया , थाना अजीतमल , थाना फफूंद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा खानपुर , दलेलनगर, कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी क्षेत्र व बाजारों, भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।*3
- औरैया। आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न कस्बों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *मृतक जोहरपुरा समोहो का निवासी, शादी समारोह में हलवाई का काम करने आया था; सुबह खेत जाते समय हादसा।* *मौके पर ही मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों में कोहराम।* *ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच *2
- औरैया। रविवार को आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्रमशः कोतवाली औरैया , थाना अजीतमल , थाना फफूंद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा खानपुर , दलेलनगर, कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी क्षेत्र व बाजारों, भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।3
- औरैया जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कोतवाली थाना अजीतमल तथा थाना फफूंद की पुलिस फोर्स द्वारा विशेष पैदल गस्त किया। इसके तहत कस्बा खानपुर,दलेलनगर कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं। साथ ही, ड्रोन की मदद से इन क्षेत्रों पर सतर्क और निरंतर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हों। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों का आनंद मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था का पूर्ण सम्मान करें और किसी भी उकसावे या अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी सतर्कता और समन्वय से जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि होली और रमजान का यह संयुक्त अवसर पूरे औरैया में शांतिपूर्ण माहौल में बीते।2
- गढ़वाना गांव में शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की झूलती बिजली लाइन की चपेट में आने से 32 वर्षीय रवि पुत्र रामसनेही निवासी जाहरपुरा, जनपद इटावा की मौत हो गई। वह विवाह समारोह में हलवाई का काम करने आया था। सुबह खेत किनारे नीचे लटके तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।2