logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया पैदल गस्त औरैया। आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न कस्बों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

10 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

होली व रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया पैदल गस्त औरैया। आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न कस्बों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद किया और आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​औरैया। नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण हादसा होने से टल गया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम नगर निवासी विजयदीप पुत्र जमुना प्रसाद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को हाईवे किनारे खड़ी कर पास ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही ग्रैंड आई 10 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे खेत में जा धंसी। ​हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक जवाहर लाल पुत्र विजय बहादुर निवासी कंचौसी, हाल निवासी लखनऊ को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण सो नहीं सके थे। गाड़ी चलाते समय अचानक नींद की झपकी आने की वजह से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। ​कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
    1
    ​औरैया। नेशनल हाईवे-19 पर एक भीषण हादसा होने से टल गया। इटावा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ओम नगर निवासी विजयदीप पुत्र जमुना प्रसाद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को हाईवे किनारे खड़ी कर पास ही खेत देखने गए थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही ग्रैंड आई 10 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और सर्विस रोड का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे खेत में जा धंसी।
​हादसे के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार चालक जवाहर लाल पुत्र विजय बहादुर निवासी कंचौसी, हाल निवासी लखनऊ को कार से बाहर निकाला। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से शादी समारोह में व्यस्त होने के कारण सो नहीं सके थे। गाड़ी चलाते समय अचानक नींद की झपकी आने की वजह से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे।
​कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *मगरमच्छ के मृत अवस्था में मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।* *स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।* *टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।* *फिलहाल मगरमच्छ की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।* *अछल्दा क्षेत्र की इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*मगरमच्छ के मृत अवस्था में मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।*
*स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।*
*टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।*
*फिलहाल मगरमच्छ की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।*
*अछल्दा क्षेत्र की इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया के अछल्दा क्षेत्र के एल्पी गांव में को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना देख तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
    1
    औरैया के अछल्दा क्षेत्र के एल्पी गांव में को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना देख तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।
    2
    औरैया। एक विचित्र सेवा समिति रजि.औरैया द्वारा गत् वर्षो की भांति इस वर्ष भी समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 1 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे समिति के ग्रामीण कार्यालय-धीरजपुर में छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मस्ती भरा आयोजन किया गया व लोहा पीटो समुदाय व जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उनको पिचकारी, रंग, मिठाई, नमकीन आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महंगाई के युग में लोग प्रमुख त्योहारों व पर्वो पर अपने व अपने परिवार की खुशियों तक सिमट कर रह जाते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जिन्हें पारंपरिक त्योहारों की पूरी जानकारी भी नहीं हो पाती, वह  दैनिक मजदूरी करते हुए अपनी दिनचर्या के साथ जीवन यापन करते रहते हैं, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके बच्चे भी प्रमुख त्योहारों की खुशियां मनाने से वंचित रह जाते हैं, जबकि समिति परिवार के सदस्यों को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों व बच्चों के साथ खुशियां बांटने में हृदय से आत्मिक अपार आनंद की अनुभूति होती है, सर्व समाज की गरीब कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा समिति द्वारा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, शिवानी, सृष्टि, सौम्या, गौरव, पायल, अवनी, आरुषि, दिव्या, सिमरन आदि आधा सैकड़ा जरूरतमंद बच्चे मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज दिनांक 01.03.2026 को आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्रमशः कोतवाली औरैया , थाना अजीतमल , थाना फफूंद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा खानपुर , दलेलनगर, कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी क्षेत्र व बाजारों, भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
    3
    आज दिनांक 01.03.2026 को आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्रमशः कोतवाली औरैया , थाना अजीतमल , थाना फफूंद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा खानपुर , दलेलनगर, कस्बा फफूंद के मिश्रित आबादी क्षेत्र व बाजारों, भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर ड्रोन से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धोरेरा जनेतपु गाओ में होली का दहन के लिए लकड़ी इकठ्ठा करते हुए गाओ के बच्चे
    1
    धोरेरा जनेतपु गाओ में होली का दहन के लिए लकड़ी इकठ्ठा करते हुए गाओ के बच्चे
    user_Ck Singh
    Ck Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया –* *पुलिस फोर्स के साथ खानपुर, दलेलनगर व फफूंद में किया सघन पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा।* *मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी, हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर।* *भीड़भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी।* *अधिकारियों ने साफ कहा , शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील।* *जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, प्रशासन अलर्ट मोड पर।*
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया –*
*पुलिस फोर्स के साथ खानपुर, दलेलनगर व फफूंद में किया सघन पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा।*
*मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी, हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर।*
*भीड़भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी।*
*अधिकारियों ने साफ कहा , शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील।*
*जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, प्रशासन अलर्ट मोड पर।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। एक विचित्र सेवा समिति द्वारा होली पर्व के अवसर पर रविवार 1 मार्च 2026 को ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग-बिरंगी होली मनाई गई। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। समिति ने लोहा पीटो समुदाय व अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को पिचकारी, रंग, मिठाई व नमकीन सहित खाद्य सामग्री वितरित की। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि महंगाई के दौर में कई गरीब परिवार त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में उनके साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों सहित लगभग आधा सैकड़ा बच्चे मौजूद रहे।
    2
    औरैया। एक विचित्र सेवा समिति द्वारा होली पर्व के अवसर पर रविवार 1 मार्च 2026 को ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में जरूरतमंद बच्चों के साथ रंग-बिरंगी होली मनाई गई। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया।
समिति ने लोहा पीटो समुदाय व अन्य जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को पिचकारी, रंग, मिठाई व नमकीन सहित खाद्य सामग्री वितरित की। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि महंगाई के दौर में कई गरीब परिवार त्योहारों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं, ऐसे में उनके साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों सहित लगभग आधा सैकड़ा बच्चे मौजूद रहे।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया के कस्बा बिधूना में ब्राइट माइंड्स स्कूल परिसर में अग्रिम होली महोत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगी अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
    1
    औरैया के कस्बा बिधूना में ब्राइट माइंड्स स्कूल परिसर में अग्रिम होली महोत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय का प्रांगण रंग-बिरंगी अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.