logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार

1 hr ago
user_Pushpendra hatta  Press reporter
Pushpendra hatta Press reporter
हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध... एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ अंतर्गत आने वाले अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र तो मौजूद है, लेकिन यहां डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। अजब धाम फतेहपुर में ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी उन्हें बटियागढ़ का रुख करना पड़ता है। वहीं, गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    1
    अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध...
एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ अंतर्गत आने वाले अजब धाम फतेहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र तो मौजूद है, लेकिन यहां डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ की नियमित मौजूदगी नहीं रहती, जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। अजब धाम फतेहपुर में ग्रामीण लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी उन्हें बटियागढ़ का रुख करना पड़ता है। वहीं, गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार
    1
    हटा के बनगांव में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, आरोपी ने खुद भी किया जहरीले पदार्थ का सेवन 2 घंटे में गिरफ्तार
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दमोह पुलिस की यातायात सुरक्षा व ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर (बेलन), किए गए नष्ट* दमोह,, ​जिला दमोह में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वीआईपी मार्ग पर एक विशेष विनष्टीकरण कार्रवाई की गई। ​शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड/कर्कश आवाज वाले साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित रूप से रखकर रोड रोलर (बेलन) चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया। ​इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी एवं यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा। ​पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और तेज आवाज से आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी में डालने वाले गैर-कानूनी उपकरणों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दमोह पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का प्रयोग न करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    दमोह पुलिस की यातायात सुरक्षा व ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न पर चला रोलर (बेलन), किए गए नष्ट* 
दमोह,,
​जिला दमोह में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वीआईपी मार्ग पर एक विशेष विनष्टीकरण कार्रवाई की गई।
​शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जब्त किए गए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड/कर्कश आवाज वाले साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न को वीआईपी मार्ग पर व्यवस्थित रूप से रखकर रोड रोलर (बेलन) चलाकर पूरी तरह नष्ट किया गया।
​इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी एवं यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा।
​पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले और तेज आवाज से आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी में डालने वाले गैर-कानूनी उपकरणों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दमोह पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का प्रयोग न करें, अन्यथा  वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, 160 से अधिक आवेदनों का हुआ पंजीयन जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश, एक सप्ताह में गड्ढों की मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश अमर सेन दंबग देश दमोह । जनपद पंचायत पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, कमिश्नर दिलीप कुमार, पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगुरे, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार मानसी अग्रवाल, जनपद सीईओ हलदर मिश्रा, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। शिविर में करीब 160 से 170 आवेदन एवं पंजीयन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों तक निराकरण के लिए भेजा गया। बाल विकास, कृषि, विद्युत, वन, नगर परिषद, स्वास्थ्य, आधार सेंटर, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं की जानकारी दी गई। जनता की समस्याओं का समय सीमा में हो निराकरण जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण कम से कम समय में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आवागमन में बाधक सड़क के गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शिविर में साइबर टीम द्वारा बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। सफलता की कहानियों का हुआ वाचन कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं मार्गदर्शन के साथ मेहनत कर लोन लेकर स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के साथ आसपास के लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास किया जाना चाहिए। कृषि संबंधी जानकारी दी वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों से कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हाई स्कूल मझगुवा पतोल से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया जिला सीओ ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया, रिंकी ने आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर गड़बड़ी जिसकी शिकायत दर्ज कराई, घरेलू गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने नाराज की व्यक्त करते हुए आवेदन दिया, नगर परिषद पटेरा में पीएम आवास निर्माण को लेकर नहीं मिल रही जिसको लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया, विधायक ने विकास कार्यों की जानकारी दी हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। विधायक ने क्षेत्र की सड़क समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 23 सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने पटेरा बस स्टैंड के निर्माण तथा पटेरा विकासखंड में महाविद्यालय निर्माण की दिशा में भी कार्य होने की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।
    3
    कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं
पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, 160 से अधिक आवेदनों का हुआ पंजीयन
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश, एक सप्ताह में गड्ढों की मरम्मत कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
अमर सेन दंबग देश 
दमोह । जनपद पंचायत पटेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, कमिश्नर दिलीप कुमार, पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला अध्यक्ष गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगुरे, एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार मानसी अग्रवाल, जनपद सीईओ हलदर मिश्रा, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
शिविर में करीब 160 से 170 आवेदन एवं पंजीयन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों तक निराकरण के लिए भेजा गया। बाल विकास, कृषि, विद्युत, वन, नगर परिषद, स्वास्थ्य, आधार सेंटर, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनता की समस्याओं का समय सीमा में हो निराकरण
जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निराकरण कम से कम समय में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आवागमन में बाधक सड़क के गड्ढों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
शिविर में साइबर टीम द्वारा बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
सफलता की कहानियों का हुआ वाचन
कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां भी साझा की गईं। उर्मिला आदिवासी द्वारा खेर माता समूह के माध्यम से पशुधन क्षेत्र में हासिल की गई सफलता की जानकारी दी गई। वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भरत पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि शासन की नीति एवं मार्गदर्शन के साथ मेहनत कर लोन लेकर स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के साथ आसपास के लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास किया जाना चाहिए।
कृषि संबंधी जानकारी दी
वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों से कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। हाई स्कूल मझगुवा पतोल से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिया जिला सीओ ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया, रिंकी ने आंगनबाड़ी भर्ती को लेकर गड़बड़ी जिसकी शिकायत दर्ज कराई, घरेलू गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने नाराज की व्यक्त करते हुए आवेदन दिया, नगर परिषद पटेरा में पीएम आवास निर्माण को लेकर नहीं मिल रही जिसको लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन दिया, 
विधायक ने विकास कार्यों की जानकारी दी
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।
विधायक ने क्षेत्र की सड़क समस्याओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 23 सड़कें स्वीकृत की गई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने पटेरा बस स्टैंड के निर्माण तथा पटेरा विकासखंड में महाविद्यालय निर्माण की दिशा में भी कार्य होने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
  • 100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव,
    1
    100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती
बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव,
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक पटेरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैठक में बुलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर के कई लोगों में से कुछ को ही बैठक में आमंत्रित किया गया, जबकि कुछ लोग बिना बुलाए ही बैठक में पहुंचे। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश उत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक
पटेरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

इसी दौरान कुछ लोगों ने बैठक में बुलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर के कई लोगों में से कुछ को ही बैठक में आमंत्रित किया गया, जबकि कुछ लोग बिना बुलाए ही बैठक में पहुंचे। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।

बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश उत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    Photographer पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तिदनी पंचायत में सड़क का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली निर्माण संबंधी जानकारी
    1
    तिदनी पंचायत में सड़क का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली निर्माण संबंधी जानकारी
    user_Pushpendra hatta  Press reporter
    Pushpendra hatta Press reporter
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बंडा जहरीली शराब हत्याकांड के विरोध में आंदोलन | भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया जिला दमोह #bmks #patharaiya #banda #sagar #liquor बंडा जहरीली शराब हत्याकांड के विरोध में आंदोलन | भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया जिला दमोह #bmks #patharaiya #banda #sagar #liquor
    1
    बंडा जहरीली शराब हत्याकांड के विरोध में आंदोलन | भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया जिला दमोह 

#bmks #patharaiya #banda #sagar #liquor
बंडा जहरीली शराब हत्याकांड के विरोध में आंदोलन | भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया जिला दमोह 
#bmks #patharaiya #banda #sagar #liquor
    user_Omvati Athya
    Omvati Athya
    Local Politician पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.