घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा। घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा। पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घर से जाने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कर ली। बुधवार को युवती शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहंुच गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन भी पहंुच गए। उन्होंने युवती को बात करने के लिए कोतवाली गेट पर बुलाया। इस दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं उस पर टूट पड़ी और उसे घसीटते हुए तहसील के अंदर ले गई। वहां से परिजन युवती को बिना पुलिस के बताए घर लेकर चले गए। कोतवाली गेट से युवती को पकड़कर ले जाने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरु कर दी। युवती अपने घर मिली। पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी से शादी करने की बात पुलिस से कही। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है
घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा। घर से भागी युवती को घसीटकर ले गए परिजन, थाने के बाहर हाई बोल्टेज ड्रामा। पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घर से जाने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कर ली। बुधवार को युवती शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहंुच गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन भी पहंुच गए।
उन्होंने युवती को बात करने के लिए कोतवाली गेट पर बुलाया। इस दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं उस पर टूट पड़ी और उसे घसीटते हुए तहसील के अंदर ले गई। वहां से परिजन युवती को बिना पुलिस के बताए घर लेकर चले गए। कोतवाली गेट से युवती को पकड़कर ले जाने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरु कर दी। युवती अपने घर मिली। पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी से शादी करने की बात पुलिस से कही। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?1
- पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा इलाका के गांव कनपुरी में सामुदायिक शौचालय पर लटका रहता है ताला1
- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद पीलीभीत में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान फूल बाबू को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें क्षेत्र की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में अनीस अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की भागीदारी के लिए सपा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, किसानों और युवाओं के हित में हैं और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय सपा नेताओं ने कहा कि फूल बाबू के शामिल होने से पार्टी को पीलीभीत सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प1
- Post by Mohit Kumar1
- पीलीभीत। जनपद के पीलीभीत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत में बाघ को मृत पशु के पास बैठे देखा। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डेरा जमाए बैठा रहा, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। कई राहगीरों ने दूर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर और टीम मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय रहते निगरानी नहीं की गई, जिससे ऐसी घटना हुई। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे खेतों में अकेले न जाएं और समूह में ही आवागमन करें। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। किसान अपने खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- वन विभाग ने दियोरिया रेंज के अंतर्गत आने वाली जमीन पर ट्रैक्टर से फसल को जुतवा कर ग्रामीणों से कब्जा मुक्त कराया1
- Post by यूपी समाचार1