खनन विभाग की अंधी मेहरबानी ने ली एक की जान, साहब की एनओसी या मौत का परवाना? हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?

- पूरनपुर,पीलीभीत।शेरपुर कलां के नकटिया पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उससे उठने वाला घना धुंआ पूरे गांव में फैल गया।स्थिति यह हो गई कि कई घरों के भीतर तक धुंआ भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।अनुसार, आग सबसे पहले नकटिया पुलिया के समीप पड़े कूड़े के ढेर से उठती दिखाई दी। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के सूखे कचरे और झाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में काला धुंआ पूरे क्षेत्र में छा गया। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करनी पड़ीं,फिर भी धुंआ अंदर तक पहुंच गया।स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर पर सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद हालात सामान्य हो सके।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कूड़े के ढेर को नियमित रूप से हटवाया जाए और ऐसे अराजक तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में कूड़ा न जलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना रहा, हालांकि समय रहते राहत मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने दबोचा। सीओ सदर नताशा गोयल ने दी जानकारी। खबर की पीलीभीत के थाना अमरिया से है।3
- पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा इलाका के गांव कनपुरी में सामुदायिक शौचालय पर लटका रहता है ताला1
- Post by Mohit Kumar1
- पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिल में बैगास (खोई) ढोने वाले ट्रैक्टर के नीचे दबने से 30 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र कुमार दढ़िया रांभे गांव का निवासी था और मिल में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत था। परिजनों के गंभीर आरोप: हादसे के बाद मिल में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मिल प्रशासन ने न केवल लापरवाही बरती, बल्कि हादसे को छिपाने की कोशिश भी की। परिजनों का कहना है कि मिल कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दिए बिना ही शव को एम्बुलेंस से सीधे उनके गांव भेज दिया। जब एम्बुलेंस गांव पहुंची, तब जाकर परिवार को इस अनहोनी का पता चला।1
- खैरपुर के पास ईट भट्टे पर 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर में बुधवार को एक 16 वर्षीय किशोरी के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी ने गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने परिजनों के साथ उसी ईंट-भट्ठे पर रहती थी, जहां उसका परिवार ईंट पथाई का कार्य करता है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं, किशोरी अपने परिवार में पांच भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी है।1
- वन विभाग ने दियोरिया रेंज के अंतर्गत आने वाली जमीन पर ट्रैक्टर से फसल को जुतवा कर ग्रामीणों से कब्जा मुक्त कराया1