खैरपुर के पास ईट भट्टे पर 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर खैरपुर के पास ईट भट्टे पर 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर में बुधवार को एक 16 वर्षीय किशोरी के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी ने गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने परिजनों के साथ उसी ईंट-भट्ठे पर रहती थी, जहां उसका परिवार ईंट पथाई का कार्य करता है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं, किशोरी अपने परिवार में पांच भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी है।

- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी पीलीभीत के थाना अमरिया पुलिस ने दबोचा। सीओ सदर नताशा गोयल ने दी जानकारी। खबर की पीलीभीत के थाना अमरिया से है।3
- पीलीभीत नगर पालिका द्वारा वल्लभनगर कॉलोनी में कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार रामनरेश वर्मा अपने ही निजी भट्टे से पीला अरोड़ा (घटिया गुणवत्ता की सामग्री) मंगवाकर सड़क निर्माण में डलवा रहे हैं। ग्राउंड पर जब टीम ने पड़ताल की तो सामने आया कि सड़क को पूरी तरह नए तरीके से बनाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार का दावा है कि यह सिर्फ मरम्मत कार्य है। ठेकेदार का अपना भट्टा, वहीं से आ रही सामग्री पीला अरोड़ा और घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप नया निर्माण या सिर्फ मरम्मत? बयानों में विरोधाभास कॉलोनीवासियों में भारी रोष स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही घटिया सामग्री डाली गई तो सड़क कुछ ही महीनों में टूट सकती है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। अब सवाल यह उठता है कि: क्या नगर पालिका अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया क्या गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? आखिर मरम्मत के नाम पर नया निर्माण क्यों?4
- पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा इलाका के गांव कनपुरी में सामुदायिक शौचालय पर लटका रहता है ताला1
- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद पीलीभीत में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान फूल बाबू को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें क्षेत्र की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में अनीस अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की भागीदारी के लिए सपा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, किसानों और युवाओं के हित में हैं और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय सपा नेताओं ने कहा कि फूल बाबू के शामिल होने से पार्टी को पीलीभीत सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1