logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोडीफतेहपुर में चोरी का खुलासा, सुनार समेत चार गिरफ्तार चोरी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी पुलिस ने पकड़ा, 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद टोडीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले तीन आरोपियों सहित चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद की है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मोहल्ला तालपुरा निवासी हरिकिशुन पुत्र मदन श्रीवास के खेत पर बने मकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया था। इसके बाद कमरे और बक्से की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द सिंह और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने 6 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए लक्ष्मी कुशवाहा, जय हिन्द कुशवाहा, अभिषेक और सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण मोहल्ला नजरगंज निवासी सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को 2 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके बाद मिली धनराशि का आधा हिस्सा आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद तथा सुनार के पास से 105.360 ग्राम सफेद धातु और 7.580 ग्राम पीली धातु बरामद की। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह, नियाज खान, कांस्टेबल राजा शर्मा, प्रेमशंकर और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।

6 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

टोडीफतेहपुर में चोरी का खुलासा, सुनार समेत चार गिरफ्तार चोरी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी पुलिस ने पकड़ा, 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद टोडीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले तीन आरोपियों सहित चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद की है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मोहल्ला तालपुरा निवासी हरिकिशुन पुत्र मदन श्रीवास के खेत पर बने मकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया था। इसके बाद कमरे और बक्से की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द सिंह और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने 6 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए लक्ष्मी कुशवाहा, जय हिन्द कुशवाहा, अभिषेक और सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण मोहल्ला नजरगंज निवासी सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को 2 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके बाद मिली धनराशि का आधा हिस्सा आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद तथा सुनार के पास से 105.360 ग्राम सफेद धातु और 7.580 ग्राम पीली धातु बरामद की। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह, नियाज खान, कांस्टेबल राजा शर्मा, प्रेमशंकर और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टोडीफतेहपुर में चोरी का खुलासा, सुनार समेत चार गिरफ्तार चोरी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी पुलिस ने पकड़ा, 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद टोडीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले तीन आरोपियों सहित चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद की है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मोहल्ला तालपुरा निवासी हरिकिशुन पुत्र मदन श्रीवास के खेत पर बने मकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया था। इसके बाद कमरे और बक्से की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द सिंह और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने 6 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए लक्ष्मी कुशवाहा, जय हिन्द कुशवाहा, अभिषेक और सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण मोहल्ला नजरगंज निवासी सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को 2 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके बाद मिली धनराशि का आधा हिस्सा आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद तथा सुनार के पास से 105.360 ग्राम सफेद धातु और 7.580 ग्राम पीली धातु बरामद की। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह, नियाज खान, कांस्टेबल राजा शर्मा, प्रेमशंकर और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।
    1
    टोडीफतेहपुर में चोरी का खुलासा, सुनार समेत चार गिरफ्तार
चोरी के आभूषण खरीदकर गलाने वाले सुनार को भी पुलिस ने पकड़ा, 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद
टोडीफतेहपुर (झांसी)। थाना टोडीफतेहपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले तीन आरोपियों सहित चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद और सोने-चांदी की धातु बरामद की है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मोहल्ला तालपुरा निवासी हरिकिशुन पुत्र मदन श्रीवास के खेत पर बने मकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया था। इसके बाद कमरे और बक्से की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द सिंह और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने 6 नवंबर को घटना का खुलासा करते हुए लक्ष्मी कुशवाहा, जय हिन्द कुशवाहा, अभिषेक और सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण मोहल्ला नजरगंज निवासी सुनार शरद उर्फ उदय सोनी को 2 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिए थे। इसके बाद मिली धनराशि का आधा हिस्सा आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36,700 रुपये नकद तथा सुनार के पास से 105.360 ग्राम सफेद धातु और 7.580 ग्राम पीली धातु बरामद की।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन जायसवाल, उपनिरीक्षक मंगला सिंह, नियाज खान, कांस्टेबल राजा शर्मा, प्रेमशंकर और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *#हमीरपुर (राठ)* *राठ में सजा बुंदेली लोकगीतों का मंच, जय सिंह राजा लोकगीत पार्टी ने बांधा समां* जनपद हमीरपुर के राठ में बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जय सिंह राजा लोकगीत पार्टी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बुंदेली लोकगीतों की मधुर धुनों से पूरा कार्यक्रम स्थल लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम शुक्ला जी ने की। इस दौरान बुंदेली संस्कृति, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय कला को संरक्षित एवं बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। 📍 *लोकेशन – राठ, जनपद हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)* #HamirpurNews #Hamirpur #HamirpurBreaking #UPNews #UPBreakingNews #UttarPradesh #BundelkhandNews #Kurara #KuraraNews #Harolipur #MankiKhurd #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #NewsUpdate #UPNewsUpdate #GroundReport #HindiNews #TodayNews #TrendingNews #SocialMediaNews #VideoViral #HamirpurPolice #UPPolice #PoliceNews #PoliceUpdate
    1
    *#हमीरपुर (राठ)*

*राठ में सजा बुंदेली लोकगीतों का मंच, जय सिंह राजा लोकगीत पार्टी ने बांधा समां*
जनपद हमीरपुर के राठ में बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जय सिंह राजा लोकगीत पार्टी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बुंदेली लोकगीतों की मधुर धुनों से पूरा कार्यक्रम स्थल लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम शुक्ला जी ने की। इस दौरान बुंदेली संस्कृति, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय कला को संरक्षित एवं बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
📍 *लोकेशन – राठ, जनपद हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)*
#HamirpurNews #Hamirpur #HamirpurBreaking #UPNews #UPBreakingNews #UttarPradesh #BundelkhandNews #Kurara #KuraraNews #Harolipur #MankiKhurd #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #NewsUpdate #UPNewsUpdate #GroundReport #HindiNews #TodayNews #TrendingNews #SocialMediaNews #VideoViral #HamirpurPolice #UPPolice #PoliceNews #PoliceUpdate
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोंच,बसोब गांव में हार्वेस्टर की लापरवाही से 30 कुंतल धान बर्बाद, किसान ने लगाया 1.30 लाख रुपये के नुकसान का आरोप जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बसोब निवासी एक किसान ने हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान लापरवाही बरतने से करीब 30 कुंतल धान बर्बाद होने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान कृष्णकांत कुशवाहा ने शनिवार दोपहर 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपित हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कृष्णकांत की मौजा वसोव स्थित चार एकड़ जमीन में धान की फसल पककर तैयार खड़ी थी। तीन नवंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उन्होंने गांव के जितेंद्र राजपूत और फूल सिंह की संयुक्त हार्वेस्टर मशीन से फसल कटवाना शुरू किया। आरोप है कि शुरुआत में धीमी गति से कटाई करने के बाद संचालकों ने हार्वेस्टर तेज गति से चलाया, जिससे मशीन के छाज से करीब 30 कुंतल धान खेत में गिरकर बर्बाद हो गया। किसान का आरोप है कि हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम भी नहीं लगा था। विरोध करने पर संचालकों ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गए। छह नवंबर को रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने करीब 1.30 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए थाना कोंच में कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच,बसोब गांव में हार्वेस्टर की लापरवाही से 30 कुंतल धान बर्बाद, किसान ने लगाया 1.30 लाख रुपये के नुकसान का आरोप
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम बसोब निवासी एक किसान ने हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान लापरवाही बरतने से करीब 30 कुंतल धान बर्बाद होने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान कृष्णकांत कुशवाहा ने शनिवार दोपहर 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपित हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराए जाने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, कृष्णकांत की मौजा वसोव स्थित चार एकड़ जमीन में धान की फसल पककर तैयार खड़ी थी। तीन नवंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उन्होंने गांव के जितेंद्र राजपूत और फूल सिंह की संयुक्त हार्वेस्टर मशीन से फसल कटवाना शुरू किया। आरोप है कि शुरुआत में धीमी गति से कटाई करने के बाद संचालकों ने हार्वेस्टर तेज गति से चलाया, जिससे मशीन के छाज से करीब 30 कुंतल धान खेत में गिरकर बर्बाद हो गया।
किसान का आरोप है कि हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम भी नहीं लगा था। विरोध करने पर संचालकों ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गए। छह नवंबर को रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने करीब 1.30 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए थाना कोंच में कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    45 min ago
  • #प्रयागराज : स्वरूपरानी अस्पताल के सफाईकर्मियों का दर्द, त्योहार बीते लेकिन नहीं मिला वेतन... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #प्रयागराज : स्वरूपरानी अस्पताल के सफाईकर्मियों का दर्द, त्योहार बीते लेकिन नहीं मिला वेतन...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Charkhari, Mahoba•
    15 hrs ago
  • 145 मोबाइल फोन खोए हुई खोजने के बाद स्वामियों को सौंपे और क्या बोले एसपी सुरेश चन्द्र रावत!! अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा 145 अदद गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया गया ( अनुमानित कीमत 21,75,000/-रूपये), मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों से पीड़ितों के गुम हुये 145 अदद मोबाइल बरामद किये गये है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये हैं । उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 06.11.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा उपरोक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किये गये । *बरामदगी विवरण-* 1. 145 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये), इक्कीस लाख पचत्तर हजार रूपये । मोबाइलों को बरामद करने वाली टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम व जनपद के थानों पर गठित साइबर टीम ।
    1
    145 मोबाइल फोन खोए हुई खोजने के बाद स्वामियों को सौंपे और क्या बोले एसपी सुरेश चन्द्र रावत!!
अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा 145 अदद गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया गया ( अनुमानित कीमत 21,75,000/-रूपये), मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे।
गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से साइबर क्राइम थाना व जनपद के थानों पर गठित पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों से पीड़ितों के गुम हुये 145 अदद मोबाइल बरामद किये गये है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये हैं । उक्त के सम्बन्ध में आज दिनांक 06.11.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा उपरोक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को वितरित किये गये ।
*बरामदगी विवरण-*
1.	145 अदद मोबाइल फोन (कीमत लगभग 21,75,000/-रूपये), इक्कीस लाख पचत्तर हजार रूपये ।
मोबाइलों को बरामद करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मय टीम व जनपद के थानों पर गठित साइबर टीम ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ग्राम जमरोही कलां में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में डूबा मंदिर प्रांगण कोंच (जनपद जालौन): क्षेत्र के ग्राम जमरोही कलां स्थित छोटी माता मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से 24 घंटे चलने वाले अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन गांव के निवासी श्री नंदू कुशवाहा (पुत्र श्री कृपाल कुशवाहा) द्वारा कराया गया है। रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ ही पूरा मंदिर प्रांगण श्रीराम के भजनों और चौपाइयों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रामायण की चौपाइयों का सह-गान किया। आयोजक परिवार की ओर से बताया गया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखना है। 24 घंटे तक निरंतर चलने वाले इस पाठ के समापन पर शनिवार सुबह पूर्णाहुति, आरती और विशाल प्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। दिनभर मंदिर में दर्शन और पाठ के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। खास रिपोर्ट: पुनीत पाण्डेय (SSM जिला मीडिया प्रभारी)
    4
    ग्राम जमरोही कलां में 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय
माहौल में डूबा मंदिर प्रांगण
कोंच (जनपद जालौन):
क्षेत्र के ग्राम जमरोही कलां स्थित छोटी माता मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से 24 घंटे चलने वाले अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन गांव के निवासी श्री नंदू कुशवाहा (पुत्र श्री कृपाल कुशवाहा) द्वारा कराया गया है।
रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ ही पूरा मंदिर प्रांगण श्रीराम के भजनों और चौपाइयों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रामायण की चौपाइयों का सह-गान किया।
आयोजक परिवार की ओर से बताया गया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखना है। 24 घंटे तक निरंतर चलने वाले इस पाठ के समापन पर शनिवार सुबह पूर्णाहुति, आरती और विशाल प्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। दिनभर मंदिर में दर्शन और पाठ के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
खास रिपोर्ट: पुनीत पाण्डेय 
(SSM जिला मीडिया प्रभारी)
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना एट पुलिस को मिली बड़ी सफलता : लूट की घटना का खुलासा, 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद ।* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन जालौन के थाना एट में आज दिनांक 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 3:00 बजे थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है एट पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण किया ज्ञात हो विगत दिनांक 30.10.2026 को वादी श्री कपिल राजपूत ने थाना एट में तहरीर दी कि दिनांक 29.10.2026 की रात्रि करीब 19.45 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से पीछे से आकर उनसे 50,000/- रुपये छीनकर भाग गया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना एट पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग में विवेचना के दौरान धारा 309(4) बीएनएस में तरमीम हुआ । अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के पर्यवेशण में एवं उपाधीक्षक श्री परमेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में व थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना एट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 06.11.2026 को लपरौना नहर की पुलिया के पास, नहर के किनारे, बहद ग्राम हरदुआ थाना एट से लूट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त भरतलाल कबूतरा पुत्र महेन्द्र कबूतरा हाल पता कस्बा व थाना कोटरा जनपद जालौन स्थाई पता ग्राम जखनवारा थाना एरच जनपद झांसी को लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर, लूटे गये 13,200/- रुपये व 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । तमंचा बरामदगी के संबंध में थाना एट पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही वाइट - उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद कोच रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    थाना एट पुलिस को मिली बड़ी सफलता : लूट की घटना का खुलासा, 01 शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई नगदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद ।* 
*
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन 
जालौन के थाना एट में  आज दिनांक 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 3:00 बजे  थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है एट पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण किया ज्ञात हो विगत दिनांक 30.10.2026 को वादी श्री कपिल राजपूत ने थाना एट में तहरीर दी कि दिनांक 29.10.2026 की रात्रि करीब 19.45 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से पीछे से आकर उनसे 50,000/- रुपये छीनकर भाग गया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना एट पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग में विवेचना के दौरान धारा 309(4) बीएनएस में तरमीम हुआ ।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय, झांसी परिक्षेत्र, झांसी श्री आकाश कुलहरि के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशानुसार    तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के पर्यवेशण में एवं उपाधीक्षक श्री परमेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में व थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना एट पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान आज दिनांक 06.11.2026 को लपरौना नहर की पुलिया के पास, नहर के किनारे, बहद ग्राम हरदुआ थाना एट से लूट के अभियोग से संबंधित अभियुक्त भरतलाल कबूतरा पुत्र महेन्द्र कबूतरा हाल पता कस्बा व थाना कोटरा जनपद जालौन स्थाई पता ग्राम जखनवारा थाना एरच जनपद झांसी को लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर, लूटे गये 13,200/- रुपये व 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
तमंचा बरामदगी के संबंध में थाना एट पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही
वाइट - उपाधीक्षक  परमेश्वर प्रसाद कोच 
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोंच के कुदईया गांव में मरघट निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, एडीएम ने दिए जांच के आदेश जालौन के कोंच तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम कुईया के ग्रामीणों ने मरघट निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 1 बजे अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह और शिवपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में मरघट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में थर्ड क्वालिटी की बालू, तीन सूती सरिया और घटिया किस्म की नंबर तीन ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने बालू का नमूना भी अधिकारियों को उपलब्ध कराया। शिकायत में यह भी बताया गया कि मरघट के कुछ हिस्से पर दबंग व्यक्तियों का कब्जा है और कब्जे वाले हिस्से को छोड़कर निर्माण कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तत्काल संबंधित जेई को जांच के लिए निर्देशित किया और निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब ग्रामीणों को जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। इस मौके पर माता प्रसाद चंद्रभान सिंह संजय अर्जुन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    कोंच के कुदईया गांव में मरघट निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, एडीएम ने दिए जांच के आदेश
जालौन के कोंच तहसील में  आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम कुईया के ग्रामीणों ने मरघट निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 1 बजे अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह और शिवपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में मरघट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मानकों के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में थर्ड क्वालिटी की बालू, तीन सूती सरिया और घटिया किस्म की नंबर तीन ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग होना चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने बालू का नमूना भी अधिकारियों को उपलब्ध कराया।
शिकायत में यह भी बताया गया कि मरघट के कुछ हिस्से पर दबंग व्यक्तियों का कब्जा है और कब्जे वाले हिस्से को छोड़कर निर्माण कराया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने तत्काल संबंधित जेई को जांच के लिए निर्देशित किया और निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब ग्रामीणों को जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
इस मौके पर माता प्रसाद चंद्रभान सिंह संजय अर्जुन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.