Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें- फुलबानी (उड़ीसा) उड़ीसा के फुलबानी में पुलिसकर्मी की पीटपीट कर हत्या के प्रयास की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी “महान भीड़ संस्कृति” का लाइव प्रदर्शन थी। एक तरफ सिविल कपड़ों में बेसुध पड़ा पुलिसकर्मी अपने जीवन के अंतिम सांसों से जूझ रहा था, वही दूसरी तरफ खुद को दूसरे से ज्यादा ताकतवर और बहादुर मानने वाले दर्शकों की भीड़ में कोई वीडियो बना रहा था, कोई हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था, मानो कोई नौटंकी चल रही हो। अगर उसी भीड़ में से 5–10 लोग इंसानियत दिखा देते, तो शायद आज हालात कुछ और होते। लेकिन नहीं, हम तो वही लोग हैं जो हादसे के बाद सबसे पहले लिखते हैं – “बहुत गलत हुआ”। (घटना दिनांक: 27 फरवरी 2026)
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें- फुलबानी (उड़ीसा) उड़ीसा के फुलबानी में पुलिसकर्मी की पीटपीट कर हत्या के प्रयास की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी “महान भीड़ संस्कृति” का लाइव प्रदर्शन थी। एक तरफ सिविल कपड़ों में बेसुध पड़ा पुलिसकर्मी अपने जीवन के अंतिम सांसों से जूझ रहा था, वही दूसरी तरफ खुद को दूसरे से ज्यादा ताकतवर और बहादुर मानने वाले दर्शकों की भीड़ में कोई वीडियो बना रहा था, कोई हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था, मानो कोई नौटंकी चल रही हो। अगर उसी भीड़ में से 5–10 लोग इंसानियत दिखा देते, तो शायद आज हालात कुछ और होते। लेकिन नहीं, हम तो वही लोग हैं जो हादसे के बाद सबसे पहले लिखते हैं – “बहुत गलत हुआ”। (घटना दिनांक: 27 फरवरी 2026)
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा: पुरानी राजनीति सेवा की, नई स्वार्थ की! प्रसिद्ध साहित्यकार सुन्दर लाल वर्मा जी ने पुरानी और नई राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सामाजिक हित में निस्वार्थ भाव से काम करते थे, जबकि आज की राजनीति अपने स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से की जाने लगी है। इस बदलाव ने लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर दिया है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे बागेश्वर में जहां जनसेवा की जगह सत्ता का लालच हावी हो गया। वर्मा जी ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों को अपनाकर राजनीति को पुनर्जीवित करें।1
- बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है। ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।2
- *चंपावत:ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस का बृहद सत्यापन अभियान, 106 व्यक्तियों का किया सत्यापन*1
- उत्तराखंड:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी का लोहाघाट में हुआ स्वागत यूकेडी ने काशी सिंह एड़ी को किया मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित1
- चम्पावत: जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लोहाघाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लोहाघाट की संयुक्त टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। दस्तावेजों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में भ्रूण का लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कृत्य नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण न कराएं। यदि किसी अस्पताल या केंद्र में इस प्रकार की गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।2
- बेरीनाग। मानदेय (वेतन) में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रर्दशन जारी रहा। आज प्रदेश महामंत्री भाजपा दर्पण कुमार अनुसूचित मोर्चा उत्तराखण्ड आंदोलन स्थल पहुँच कर आन्दोलनकारियों से वार्ता की इस मौके पर आन्दोलनकारियो ने महामंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक संगठन अध्यक्ष आशा ततराडी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से उपेक्षा, शोषण और अनदेखी की शिकार है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा । प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष आशा ततराडी, कृष्ण भंडारी, आशा ततराडी, पूर्णिमा उपाध्याय, हेमा डसीला,माया बोरा, सुनीता टम्टा, सीता देवी , बबीता आर्या, जानकी देवी, दीपा देवी सीता घानिक सहित कई लोग सामिल रहे।2
- विडियो देखें- फुलबानी (उड़ीसा) उड़ीसा के फुलबानी में पुलिसकर्मी की पीटपीट कर हत्या के प्रयास की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी “महान भीड़ संस्कृति” का लाइव प्रदर्शन थी। एक तरफ सिविल कपड़ों में बेसुध पड़ा पुलिसकर्मी अपने जीवन के अंतिम सांसों से जूझ रहा था, वही दूसरी तरफ खुद को दूसरे से ज्यादा ताकतवर और बहादुर मानने वाले दर्शकों की भीड़ में कोई वीडियो बना रहा था, कोई हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था, मानो कोई नौटंकी चल रही हो। अगर उसी भीड़ में से 5–10 लोग इंसानियत दिखा देते, तो शायद आज हालात कुछ और होते। लेकिन नहीं, हम तो वही लोग हैं जो हादसे के बाद सबसे पहले लिखते हैं – “बहुत गलत हुआ”। (घटना दिनांक: 27 फरवरी 2026)1
- पहले सेवा, अब पैसा: गोपाल दत्त भट्ट की राजनीति पर तीखी टिप्पणी! पूर्व राज्यमंत्री व प्रसिद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने पुरानी और नई राजनीति पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले नेता सेवा भाव से प्रेरित होकर जनसेवा करते थे, जबकि आज के नेता केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से राजनीति में उतर आए हैं। बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में यह बदलाव आम जनता को निराश कर रहा है, जहां भ्रष्टाचार और स्वार्थ ने लोकतंत्र की जड़ें हिला दी हैं। भट्ट ने युवाओं से अपील की कि वे सच्चे मूल्यों के साथ आगे बढ़ें।1
- रामपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली से लापता हुए मासूम का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है।गांव निवासी सुनील कुमार कंबाइन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।जानकारी के मुताबिक उसका सात वर्षीय मासूम पुत्र शिवांश गांव के ही आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ता था।बीती चौदह अप्रैल को गांव में ही निकली अंबेडकर जयंती रैली में वह अचानक कही लापता हो गया।देरशाम तक मासूम के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और रात में ही थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।गुरूवार की सुबह गांव के ही रहने वाले एक किसान के गेहूं के खेत में मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से आसपास के काश्तकारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पाकर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस दलबल के साथ मौकें पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मृतक चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।वही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया इसके पश्चात फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।एएसपी ने बताया कि मृतक मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है,मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।1