नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री, वार्ड 15 में नाली व सड़कों पर पड़े दिखे झंडे। नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री आबूरोड नगर पालिका चुनाव के बीच शहर के वार्ड संख्या 15 में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री देखने को मिली। वार्ड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के झंडे कहीं नाली में पड़े दिखाई दिए तो कहीं सड़क किनारे अस्त-व्यस्त अवस्था में बिखरे नजर आए। चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन पार्टी के झंडों की इस तरह की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए झंडों और अन्य प्रचार सामग्री को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाना चाहिए। नाली और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े झंडे न केवल पार्टी की छवि को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री, वार्ड 15 में नाली व सड़कों पर पड़े दिखे झंडे। नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री आबूरोड नगर पालिका चुनाव के बीच शहर के वार्ड संख्या 15 में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री देखने को मिली। वार्ड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के झंडे कहीं नाली में पड़े दिखाई दिए तो कहीं सड़क किनारे अस्त-व्यस्त अवस्था में बिखरे नजर आए। चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन पार्टी के झंडों की इस तरह की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए झंडों और अन्य प्रचार सामग्री को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाना चाहिए। नाली और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े झंडे न केवल पार्टी की छवि को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
- नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री, वार्ड 15 में नाली व सड़कों पर पड़े दिखे झंडे। नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री आबूरोड नगर पालिका चुनाव के बीच शहर के वार्ड संख्या 15 में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के झंडों की बेक़द्री देखने को मिली। वार्ड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के झंडे कहीं नाली में पड़े दिखाई दिए तो कहीं सड़क किनारे अस्त-व्यस्त अवस्था में बिखरे नजर आए। चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन पार्टी के झंडों की इस तरह की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए झंडों और अन्य प्रचार सामग्री को व्यवस्थित तरीके से हटाया जाना चाहिए। नाली और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े झंडे न केवल पार्टी की छवि को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।1
- आलिका परिवार मंडवाड़ा में कान्हा जी को एक दिन और रोका गया, फिर धूमधाम से किया विसर्जन* *आलिका परिवार मंडवाड़ा में कान्हा जी को एक दिन और रोका गया, फिर धूमधाम से किया विसर्जन* *गांव मंडवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर जब सभी ने सुबह ही कान्हा जी को बाहर निकालकर कर्णेश्वर डेरी नाड़ी में विसर्जित कर दिया था, तब *आलिका परिवार मंडवाड़ा* में विशेष भाव से कान्हा जी को एक दिन और रोक कर रखा *भरत आलिका* के यहां कान्हा जी को एक दिन और विराजमान रखा गया, घर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की गई दूसरे दिन सुबह आलिका परिवार द्वारा कान्हा जी की झांकी को धूमधाम से, ढोल-नगाड़ों के साथ *श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित डेरी नाड़ी* में विसर्जित किया गया।गोपाल आलिका विपुल आलिका भबुताराम युवराज अशोक आलिका सभी सदस्य, महिलाएं और युवा साथी भी मौजूद रहे3
- नालियों से चोरी हुई लोहे की जालियां, हादसे की आशंका के बीच दोबारा लगाई गईं संवाददाता / [बागरा]: क्षेत्र में पिछले दिनों दो-तीन प्रमुख नालियों के ऊपर से अज्ञात चोरों द्वारा लोहे की जालियां उड़ा लिए जाने के मामले में आज त्वरित कदम उठाते हुए नई जालियां लगवा दी गई हैं। जालियां चोरी होने के बाद से नालियां खुली पड़ी थीं, जिससे विशेषकर रात के समय राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए आज संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मौके पर लोहे की मजबूत जालियों को दोबारा स्थापित कराया गया। जालियां वापस लग जाने से स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि दोबारा इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- जालौर जालौर बचाओ विकास समिति मैं अपना घोषणा पत्र जारी किया है जालौर बचाओ समिति के अध्यक्ष स्वरूप राजपुरोहित ने अपना घोषणा पत्र स्टांप पेपर पर लिखकर जारी किया उन्होंने बताया गया अगर हम जीत जाने के बाद अगर काम नहीं कर तो कोई भी इस पर आपत्ति उठा सकता है1
- जालौर रविवार को सुनदेलाव तालाब में मिल रहा गंदा पानी की समस्या से हाई हाईसुपर सीवर मशीन से हो रहा है समाधान जालौर शहर में पिछले कई सालों से तालाब में मिल रहा गंदा पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन अब स्थिति में सुधार हुआ है हाई सुपर सिवर के द्वारा गंदे पानी को तालाब से मिलने में रोका जा रहा है बालोतरा वह जोधपुर से आई दो-तीन मशीनों द्वारा शिवाजी नगर से जो पानी तालाब में मिल रहा था उसको वहां पर कॉन्टैक्टर किशन लाल बिश्नोई वी ओम प्रकाश के कुशल दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है आज की स्थिति में लगभग तालाब में जो गंदा पानी मिल रहा था बंद हो चुका है वहीं पूरे शहर में सिवरेज सिस्टम को सुधारा जा रहा है राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक विधायक जोगेश्वर गर्ग ने भी शिवाजी नगर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया4
- केके गुप्ता बोले — बदलाव नहीं, अब विकास चाहिए; शहर में फिर भाजपा का बोर्ड बनाने का किया आह्वान डूंगरपुर निकाय चुनाव : वार्ड 29 से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशीला गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा भारी जनसैलाब , सुशीला गुप्ता को बताया विकास मॉडल की अगली कड़ी संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को शहर के वार्ड संख्या 29 आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आमतौर पर वार्ड स्तर के कार्यालय उद्घाटन में संबंधित वार्ड के मतदाता ही शामिल होते हैं, लेकिन इस आयोजन ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। शहर के विभिन्न कोनों से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित 1200 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। मंच से भाजपा नेताओं ने मौजूदा नगर परिषद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए और 2015 से 2020 के भाजपा शासनकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों व स्वच्छता मॉडल को पुनः स्थापित करने का संकल्प दोहराया। - प्रयोग नहीं, अब डूंगरपुर को चाहिए विकास का मॉडल : केके गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति एवं स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव के नाम पर किसी प्रकार का राजनीतिक प्रयोग नहीं चाहती, बल्कि उसे वास्तविक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की जनता उस स्वर्णिम विकास मॉडल को फिर से देखना चाहती है, जिसने शहर को न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाई थी। गुप्ता ने अपने पांच साल के कार्यकाल और कोरोना संकट के दौरान किए गए सेवा कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय कर चुकी है कि जिस बोर्ड ने स्वच्छता, पर्यटन, जल संचय और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक मानदंड स्थापित किए थे, उसे ही पुनः सत्ता सौंपी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि भाजपा का बोर्ड बनते ही प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। - राजनीतिक विरासत की अगली कड़ी के रूप में उभरीं सुशीला गुप्ता सभागार में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब मंच से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने घोषणा की कि केके गुप्ता के अधूरे छूटे विकास कार्यों को सुशीला गुप्ता पूरा करेंगी। इस बयान के साथ ही पूरा पंडाल सुशीला गुप्ता के समर्थन में नारों से गूंज उठा। राजनीतिक विश्लेषक इसे केके गुप्ता के विकास मॉडल की आधिकारिक विरासत के हस्तांतरण के रूप में देख रहे हैं। वहीं, निवर्तमान पार्षद शार्दुल सिंह ने वर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता को छोटे-छोटे प्रशासनिक कामों के लिए भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जिसकी प्रशासन में ऐसी पकड़ हो कि केवल नाम लेते ही जनता के काम सुगमता से हो जाएं। - 2015-20 में देश स्तर पर चमका डूंगरपुर : हर्षवर्धन सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 से 2020 का कार्यकाल डूंगरपुर के लिए स्वर्ण काल था, जब शहर का नाम स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर रहा। स्वच्छता, सुंदर वातावरण और बेहतर नागरिक व्यवस्थाओं से ही पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और शहर का मान बढ़ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने भी आमजन से सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर एक मजबूत और विकासोन्मुखी बोर्ड गठित करने का आह्वान किया। - 40 में से 35 वार्डों पर जीत का दावा चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी निकाय चुनाव में 40 में से 35 से अधिक वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने महिला सशक्तीकरण और मोदी सरकार द्वारा दिए गए राजनीतिक आरक्षण का जिक्र करते हुए उपस्थित महिला शक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने भी दावा किया कि पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में लहर है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। - आठवां बोर्ड बनेगा विकास का मॉडल : सुशीला गुप्ता कार्यक्रम के समापन पर भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता ने उमड़े जनसैलाब और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और शहरवासियों के इस अपार समर्थन ने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि डूंगरपुर का आने वाला आठवां बोर्ड चहुंमुखी विकास का एक आदर्श मॉडल बनेगा। उन्होंने शहर के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन के दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, नयन सुथार, सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक: 'दुस्साहस किया तो घर आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक: 'दुस्साहस किया तो घर में घुसकर मारेगी सेना' नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि दुश्मन देश ने कोई भी दुस्साहस करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना सीमा पार उनके इलाके में घुसकर करारा प्रहार करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार के ठोस कदमों के चलते आज जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक शांति और स्थिरता का माहौल बना है। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब दुनिया सिर्फ भारत की नीतियों पर चर्चा करती थी, लेकिन आज पूरा विश्व भारत के 'डायनामिज्म' (सक्रियता और सामर्थ्य) का लोहा मान रहा है। उन्होंने दोहराया कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।1
- रामदेवरा में दो गुटों पथराव मामला क्या था वो अब तक पता नहीं चला दो पक्षों में झगड़ा रामदेवरा1