Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ से माकपा कार्यकर्ता हुए दिल्ली रवाना..... दिल्ली में आज माकपा की विशाल आक्रोश रैली होने जा रही है जिसमें भाग लेने के लिए बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इनमें पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया सहित कई किसान नेता शामिल हो रहे हैं।
News 7 NETWORK
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ से माकपा कार्यकर्ता हुए दिल्ली रवाना..... दिल्ली में आज माकपा की विशाल आक्रोश रैली होने जा रही है जिसमें भाग लेने के लिए बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इनमें पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया सहित कई किसान नेता शामिल हो रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- दिल्ली में आज माकपा की विशाल आक्रोश रैली होने जा रही है जिसमें भाग लेने के लिए बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इनमें पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया सहित कई किसान नेता शामिल हो रहे हैं।1
- गीत गाता चल होली ईद मिलन में गूंजे तराने , अरविन्द बाघेला का किया सम्मान बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक कलाकारों को याद करते हुए कार्यक्रम ईद मिलन समारोह गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल रंगारंग गीतों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एम .रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम में राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद वाघेला का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व रीतेश अरोड़ा डायेक्टर कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर ,डॉ हिमांशु दाधीच, मो सदीक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे , एम आर कुकरेजा ,यश बंशी माथुर थे। संस्था अनवर अजमेरी ने बताया बीकानेर के गायक सिराजुद्दीन खोखर एम रफीक कादरी जावेद मिर्जा, राजेन्द्र बोथरा ,अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री ,कैलाश खरखोदिया, डॉ मुकेश पोपली , कमल श्री माली ,एम आर कुकरेजा ,डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ हिमांशु दाधीच, अरुण पांडे, यश बंशी माथुर ने गीत प्रस्तुत कर होली और ईद मिलन समारोह मैं खुशियां मनाई । कार्यक्रम का मंच संचालन एम रफीक कादरी ने किया।1
- उत्तर प्रदेश मेरठ में टॉफी खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को घर में बुलाकर रेप, 45 वर्षीय आरोपी दीपक उर्फ पिंटू गिरफ्तार। दीपक 3 बेटियों का पिता है, पत्नी की मौत हो चुकी है।1
- Post by SSSO News1
- बीकानेर में उड़ी अफवाह की पेट्रोल पंप होंगे बंद और नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! #बीकानेर #bikaner #viralvideos #वायरल #राजस्थान1
- चैनरूप वर्मा सरदारशहर वार्ड 11 में सड़क लोकार्पण बना विवाद का केंद्र, नियमों को दरकिनार करने के आरोप सरदारशहर। शहर के वार्ड नंबर 11 में कल हुए सड़क लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और विपक्षी खेमे ने इस कार्यक्रम को असंवैधानिक बताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि इस लोकार्पण में निर्वतमान सभापति द्वारा फीता काटा गया, जबकि नियमों के अनुसार उन्हें इस प्रकार के सरकारी कार्यों का उद्घाटन करने का कोई अधिकार नहीं है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया जा रहा है। विवाद को और हवा तब मिली जब लोकार्पण स्थल पर लगे बोर्ड में तारीख फरवरी की दर्शाई गई, जबकि कार्यक्रम कल आयोजित हुआ। इससे पूरे मामले में पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने की मांग की है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या इस विवाद में कोई कार्रवाई होती है या नहीं।1
- समस्त चूरू वासियों और धर्मप्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 🗓️ कार्यक्रम विवरण: * दिनांक: 26 मार्च, 2026 (गुरुवार) * स्थान: चूरू (इंद्रमणि पार्क से रवाना होकर रेलवे स्टेशन नई सड़क सुभाष चौक गढ़ चौराहा होते हुए श्री राम मंदिर में समापन होगा) * लक्ष्य: सनातनी एकता और श्री राम के आदर्शों का जयघोष। 📢 विशेष अपील: सभी ग्रामवासी, शहरवासी और सनातनी बंधु अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं। आइए, केसरिया ध्वज लहराते हुए और जय श्री राम के उद्घोष के साथ इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं। > नोट: अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाएं और इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं। > भवदीय, समस्त आयोजन समिति एवं सनातनी प्रेमी, चूरू #trandingreels #shortsvideos #everyonefollowers #trending #traffic @highlight CMO Rajasthan Hanuman Prasad Sharma Rajendra Rathore1
- श्री डूंगरगढ़ में आज एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है बताया जा रहा है कि जिसको पीटा गया व युवक श्री डूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गांव के पास ही के ही गांव के लोगों द्वारा उसको रोक कर पीटने की जानकारी सामने आई है।1