logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य विद्यालय अंगरा का भवन निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला, डीपीओ के आश्वासन पर खुला मध्य विद्यालय अंगरा का भवन निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मध्य विद्यालय अंगरा में जड़ा ताला # डीपीओ के आश्वासन पर खुला ताला, एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी डोभी (गया): डोभी प्रखंड के मध्य विद्यालय अंगरा के भवन निर्माण में लगातार हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण फिलहाल प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया में कक्षाओं का संचालन कराया जा रहा है। पंचायत मुख्यालय से विद्यालय की दूरी लगभग तीन किलोमीटर होने के कारण विशेषकर बरसात के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ग्रामीणों ने भवन निर्माण नहीं होने पर वोट बहिष्कार का बैनर लगाया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक केदार चौधरी ने भवन निर्माण को लेकर अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। सूचना मिलने पर गया शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) गौरव राज अंगरा पहुंचे और ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता की। बातचीत के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। डीपीओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर भवन निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए दो बार राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वापस लौट गई। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि विद्यालय में शौचालय होने के बावजूद बच्चों को शौच के लिए बाहर भेजा जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो विद्यालय बंद कर सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

1 hr ago
user_महेंद्र शर्मा
महेंद्र शर्मा
पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
1 hr ago
3ded230d-169b-4f68-a36c-5c61be9d2805

मध्य विद्यालय अंगरा का भवन निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्यालय में जड़ा ताला, डीपीओ के आश्वासन पर खुला मध्य विद्यालय अंगरा का भवन निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मध्य विद्यालय अंगरा में जड़ा ताला # डीपीओ के आश्वासन पर खुला ताला, एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी डोभी (गया): डोभी प्रखंड के मध्य विद्यालय अंगरा के भवन निर्माण में लगातार हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

b903e8d8-eccd-46fa-b3d9-154e07d0a6ac

विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण फिलहाल प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया में कक्षाओं का संचालन कराया जा रहा है। पंचायत मुख्यालय से विद्यालय की दूरी लगभग तीन किलोमीटर होने के कारण विशेषकर बरसात के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ग्रामीणों ने भवन निर्माण नहीं होने पर वोट बहिष्कार का बैनर लगाया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के

bacf7039-0a44-4958-a893-51157f311149

बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक केदार चौधरी ने भवन निर्माण को लेकर अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। सूचना मिलने पर गया शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) गौरव राज अंगरा पहुंचे और ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता की। बातचीत के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। डीपीओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर भवन निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय

f0a3d962-5833-4229-800c-e211b5948878

भवन निर्माण के लिए दो बार राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वापस लौट गई। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय की अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि विद्यालय में शौचालय होने के बावजूद बच्चों को शौच के लिए बाहर भेजा जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो विद्यालय बंद कर सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है। कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    3
    सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश
बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है।
कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख  प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है।
कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨 बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨 बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया, व्यवस्थाओं की हकीकत देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आखिर बच्चों ने ऐसी कौन-सी शिकायत की थी, जिसने SDM को तुरंत स्कूल पहुंचने पर मजबूर कर दिया? पूरी खबर देखें।
    1
    SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨
बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए
SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨
बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया, व्यवस्थाओं की हकीकत देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आखिर बच्चों ने ऐसी कौन-सी शिकायत की थी, जिसने SDM को तुरंत स्कूल पहुंचने पर मजबूर कर दिया? पूरी खबर देखें।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    44 min ago
  • बीजेपी के द्वारा JPSC,JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर धरना और पैदल मार्च निकलकर धनबाद समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया धनबाद - भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए । बाइट - चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - नित्यानंद मंडल अध्यक्ष युवा बीजेपी धनबाद बाइट - संजीव अग्रवाल, सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी समिति बीजेपी
    4
    बीजेपी के द्वारा     JPSC,JSSC  पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर धरना और पैदल मार्च निकलकर धनबाद समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया
धनबाद - भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के  शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए ।
बाइट - चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा 
बाइट - नित्यानंद मंडल अध्यक्ष युवा बीजेपी धनबाद 
बाइट - संजीव अग्रवाल, सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी समिति बीजेपी
    user_Rajeev Ranjan Yadav
    Rajeev Ranjan Yadav
    चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता
    1
    बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा 
गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे  बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    1
    बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.