logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान सम्बंधित सक्षम अधिकारी मौन!* *टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान सम्बंधित सक्षम अधिकारी मौन!* प्रयागराज! यमुनानगर बारा तहसील क्षेत्र में लालापुर से मसूरियन मैया धाम को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों हादसों का अड्डा बना है। इस मार्ग पर नहर का पुल पिछले कई महीनों से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70N T9250 से अपने साथियों के साथ मसूरियन मैया धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर जा रहे थे। बाहरी होने के कारण उन्हें नए वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह पुराने मार्ग से ही आगे बढ़ गए।टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। मजबूरी में उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। पुल से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुल को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों श्रद्धालु और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।

6 hrs ago
user_Mohd Kamar
Mohd Kamar
Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
6fee149b-eef9-44c1-af88-7b38d7216130

*टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान सम्बंधित सक्षम अधिकारी मौन!* *टूटा पुल बना मुसीबत, नहर में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बची जान सम्बंधित सक्षम अधिकारी मौन!* प्रयागराज! यमुनानगर बारा तहसील क्षेत्र में लालापुर से मसूरियन मैया धाम को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों हादसों का अड्डा बना है। इस मार्ग पर नहर का पुल पिछले कई महीनों से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार कौंधियारा गांव निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70N T9250 से अपने साथियों के साथ मसूरियन मैया धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वह निजी काम से लालापुर जा रहे थे। बाहरी होने के कारण उन्हें नए वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह पुराने मार्ग से ही आगे बढ़ गए।टूटे पुल के पास पहुंचने पर रास्ता बंद मिला। मजबूरी में उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से निकलने का प्रयास किया। पुल से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। उस समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि पुल को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों श्रद्धालु और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पुल निर्माण की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! 🚨 प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत! प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। बड़ा सवाल: आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे? पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    4
    🚨 प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!

🚨 प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात: बातचीत के दौरान सपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत!
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के दौरान सपा नेता पवन यादव पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना हंडिया थाना क्षेत्र में पीलर नंबर 52 के पास की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बड़ा सवाल:
आखिर सपा नेता पवन यादव की हत्या के पीछे वजह क्या थी? बाइक सवार तीनों हमलावर कौन थे?
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
    user_Mohd Kamar
    Mohd Kamar
    Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है। वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।
    1
    कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है।
वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान 
बारा, प्रयागराज
यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा  एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला।
सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह
    2
    चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा
14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह
    user_होरी प्रजापति
    होरी प्रजापति
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी
    2
    घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी
घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी
    user_Manoj kumar Bind pratahkal express Jamuna paar prabhariprayagraj
    Manoj kumar Bind pratahkal express Jamuna paar prabhariprayagraj
    Bara, Prayagraj•
    13 hrs ago
  • ओसा गांव में बिजली संकट, बार-बार फुंक रहा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान कौंधियारा: ओसा गांव में करीब एक माह से बिजली संकट बना हुआ है। 25 KVA का ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने दो बार ट्रांसफॉर्मर बदला, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर खराब हो गया। बिजली कटौती से घरों के पंखे-कूलर बंद हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से सही स्थिति वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    1
    ओसा गांव में बिजली संकट, बार-बार फुंक रहा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान
कौंधियारा: ओसा गांव में करीब एक माह से बिजली संकट बना हुआ है। 25 KVA का ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने दो बार ट्रांसफॉर्मर बदला, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर खराब हो गया।
बिजली कटौती से घरों के पंखे-कूलर बंद हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विभाग से सही स्थिति वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    1
    पूर्व प्रधान एवं सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन हमलावरों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप
हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार तीन हमलावरों ने पूर्व प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, मुग्रराव गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे हंडिया क्षेत्र में 52 नंबर पिलर के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था।
बाइक सवारों में से एक युवक ने पवन यादव को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर बाइक से बरौत की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन यादव को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना ! प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    1
    प्रयागराज

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!

बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!

अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!

घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!

हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!

हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
प्रयागराज
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!!
बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!!
अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!!
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!!
हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!!
हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.