लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

- लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह2
- घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी घुरमी में दो महीने से जला 25 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान 40 से अधिक कनेक्शन प्रभावित, छह बार शिकायत के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के घुरमी गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो महीने से जला पड़ा है। इससे 40 से अधिक बिजली कनेक्शन प्रभावित हैं और ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से करीब छह बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी और अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से पुनः शिकायत की जाएगी2
- यमुनानगर में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत, शिवालयों में उमड़ी भीड़ यमुनानगर में हरितालिका तीज की धूम, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत* *यमुनानगर, प्रयागराज।* यमुनानगर क्षेत्र में आज हरितालिका तीज का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा है। भोर से ही क्षेत्र के सभी शिवालयों में महिलाओं का तांता लगा हुआ है। सोलह श्रृंगार कर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रही हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। पूजा-पाठ, श्रृंगार और फल-फूल की दुकानें सजी हुई हैं, जहां महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।1
- 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय 5000 करोड़ के मालिक...भाजपा विधायक पराग शाह बनें... भीखारी...आखिर क्यों , वीडियो हुआ वायरल बना चर्चा का विषय1
- रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 1.20 लाख नकदी और सोने के आभूषण चोरी परिवार के पांच सदस्य आगे के कमरों में सोते रहे, पीछे के कमरे को बनाया निशाना मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और पीछे के कमरे में रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य घर के आगे स्थित दो कमरों में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोटहा गांव निवासी रामदेव जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल उरूवा में सोसाइटी की खाद्य समिति में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के 1.20 लाख रुपये नकद घर में रखे थे। चोर पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ घर में रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सोने की बाली समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर बगल के मकान की छत के रास्ते उनके घर तक पहुंचे। इसके बाद पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए। पहले भी दो बार घर में घुस चुके हैं चोर रामदेव जायसवाल ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले भी चोर उनके घर में घुसे थे। उस समय परिजनों को सुगबुगाहट होने पर चोर बिना सामान लिए निकल गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी चोर घर में घुसे थे। उस दौरान एक सोने की सकरी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, घर में रखी साड़ी और ब्लाउज को कैंची से काट दिया था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दीवार पर लिपस्टिक से आपत्तिजनक गाली-गलौज वाले शब्द भी लिखे थे। सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बताया गया कि जिस मकान की छत के रास्ते चोर घर तक पहुंचे, वह बुद्धिसागर (एसआई) का खाली मकान है, जिसमें वर्तमान में कोचिंग संचालित होती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पर्दाफाश में जुटी है।1
- *सहारनपुर पहुंचे दीपांकर महाराज ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंदू चौपाल शुरू करने का ऐलान किया*1
- *शिवराजपुरशंकरगढ़ में सजा विराट दंगल 37 पहलवानों ने दिखाया दमखम चित्रकूट के गोपाल बने चैंपियन* शिवराजपुर, शंकरगढ़ प्रयागराज तीज पर्व के पावन अवसर पर शिवराजपुर स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर के समीप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विराट दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में यूपी-दिल्ली समेत विभिन्न जिलों और प्रांतों से आए कुल 37 नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच का जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शिवराजपुर, शंकरगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। पहली कुश्ती से ही जमा रंग दंगल की शुरुआत कड़ा घाट के अर्जुन कुमार और कानपुर के शिवम के बीच हुई, जिसमें अर्जुन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अंगद (रामनगर), संग्राम (फतेहपुर), विवेक (शंकरगढ़), तूफानी (इलाहाबाद), मंगलेश (दिल्ली), ललिता यादव, श्रीलोचन, अनुराग, संतोष (कौशाम्बी) समेत कई पहलवानों ने शानदार जीत हासिल की।फाइनल में गोपाल ने मारी बाजी दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला चैंपियनशिप कुश्ती रहा, जो इलाहाबाद के तूफानी और चित्रकूट के गोपाल के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कांटे की टक्कर चली। आखिर में चित्रकूट के गोपाल ने शानदार दांव लगाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पूरे अखाड़े को गूंजता रहा।आयोजकों ने कहा परंपरा को जिंदा रखना हैआयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हैं1