दबंग ने महिला को घर में घसीटकर पीटा, जबरन रास्ता बनाने का आरोप पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया बड़ागांव की एक महिला ने गांव के ही दबंग पर घर में घुसकर मारपीट और जबरन रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम निवासी प्रार्थिनी रामदुलारी पत्नी खुबलाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी एजाज दबंगई दिखाते हुए उसके घर के पास जबरन रास्ता बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसे घर में घुसकर घसीटते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। महिला का आरोप है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में भी गांव में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और वह भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- पलिया कलां (लखीमपुर खीरी )। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में फूड इंस्पेक्टर के ड्राइवर को एक व्यापारी से लिफाफा लेते हुए दिखाया जा रहा है, जिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले में फूड इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो लगभग तीन वर्ष पुराना है और उनके कार्यकाल से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में न तो किसी व्यापारी द्वारा कोई आरोप लगाया गया है, न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई। उनके अनुसार उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। वहीं ड्राइवर हिमांशु यादव ने भी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि लिफाफे में व्यापारी द्वारा फूड लाइसेंस के नवीनीकरण से संबंधित दस्तावेज दिए जा रहे थे, न कि कोई धनराशि। उन्होंने एक तथाकथित पत्रकार पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और ₹50 हजार की मांग करने का आरोप लगाया है। सहायक खाद्य आयुक्त ब्रजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रारंभिक जांच में वीडियो पुराना पाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से इसे वायरल किया गया प्रतीत होता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर में दयाशंकर सिंह के दौरे के दौरान एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार का मंत्री के पैर छूने का वीडियो वायरल हो गया सैटेलाइट बस अड्डे के उद्घाटन के समय हुई इस घटना पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है, जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत सम्मान भी बता रहे हैं1
- Post by Shaban Siddiqui1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर के पुराना बसड्डा पर एक किराए की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पलियाकलां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशिफ पुत्र स्वर्गीय हामिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने करीब 30 वर्ष पूर्व पुराना बसड्डा स्थित इरफान पुत्र असद हुसैन की दुकान किराए पर ली थी। दुकान में वह बिजली के उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य करते थे। दुकान का मासिक किराया 2000 रुपये तय था। आशिफ के अनुसार वर्ष 2024 में उनके पिता के निधन के बाद वह कई बार दुकान मालिक के पास किराया जमा करने गये, लेकिन उन्होंने किराया लेने से इंकार करते हुए बाद में बात करने की बात कही। आरोप है कि इसी बीच गुड्डू पुत्र बरकत अली ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिलाओं के साथ योगी आदित्यनाथ ने पैदल चले बिपाझी सपा और कांग्रेस पर निशाना 15 हजार महिलाएं पैदल चली1
- यूपी - नोएडा के बैंक्वेट हॉल में सूट-बूट पहनकर आया चोर कैश-ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर ले गया, यूपी -नोएडा के बैंक्वेट हॉल में सूट-बूट पहनकर आया चोर कैश-ज्वेलरी से भरा बैग चुराकर ले गया1
- लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड़ पर मनु लॉ कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने नीलगाय को मारी टक्कर, हादसे में नीलगाय की हुई मौत1