Shuru
Apke Nagar Ki App…
रात के अचानक 11:00 के बाद में भक्तों की भीड़ बड़ी नेशनल पार्क रणथंबोर किला त्रिनेत्र गणेश महाराज के दरबार में लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु और श्रद्धा की ढोक लगा रहे हैंरणथंभौर नेशनल पार्क
राजमल सैनी
रात के अचानक 11:00 के बाद में भक्तों की भीड़ बड़ी नेशनल पार्क रणथंबोर किला त्रिनेत्र गणेश महाराज के दरबार में लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु और श्रद्धा की ढोक लगा रहे हैंरणथंभौर नेशनल पार्क
More news from राजस्थान and nearby areas
- सारसोप में 1000 पैदल यात्रियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार को मध्यप्रदेश से पैदल यात्री पहुंचे। ये यात्री भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) जा रहे हैं। यात्रियों के ठहरने और भोजन-पानी की व्यवस्था मंदिर समिति एवं ग्रामीणों की ओर से की गई है। करीब 1000 यात्रियों के लिए आज रात भोजन की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।2
- सवाई माधोपुर के कागजी मोहल्ले का संवेदनशील घटनाक्रम Update Swm News sawai madhopur1
- पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक की बैठक आयोजित चौथ का बरवाड़ा- राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शाखा चौथ का बरवाड़ा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पिंकेश बैरागी की अध्यक्षता में चौथ का बरवाड़ा मुख्यालय पर आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाले संगठन के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई। बैठक में शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिकाधिक शिक्षक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर 2026 को मानटाउन क्लब मैरिज गार्डन, सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा एवं शिक्षक हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिला संघर्ष समिति संयोजक अब्दुल वसीम ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण करवाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की प्रदेश स्तर की समस्याओं एवं मांगों का मांग-पत्र तैयार कर राज्य सरकार को निस्तारण हेतु भिजवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक व्यवस्था एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षक से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में संगठन के जिला प्रवक्ता मोहसिन खान, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, ब्लॉक सभाध्यक्ष भवानीशंकर महावर, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह मीना, सुरेंद्र मालिया, दामोदर वर्मा, निजाम मोहम्मद, शहीद अहमद, मानसिंह मीना, अब्दुल रज्जाक आदि संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना सवाई माधोपुर, 13 सितम्बर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। *इन केन्द्रों पर होगी मतगणना* जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। *वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र* सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी।2
- त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे दिन दर्शनार्थियों की रही भीड़1
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा रणथंभौर गणेश मेले को लेकर मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणियों से श्रद्धालु डीजे की धुनों पर धार्मिक भजनों के साथ पैदल यात्रा करते हुए रणथंभौर गणेशजी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे लगाए गए हैं, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। भंडारों में कहीं पूड़ी-सब्जी, कहीं केले, दाना-पकौड़ी, तो कहीं चाय-बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक परोसी जा रही है। लोग हाथ जोड़कर यात्रियों को भोजन कराते हुए सेवा भाव का परिचय दे रहे हैं। कई भंडारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पैदल यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार मिल सके। क्षेत्र के गोखरू पूरा गांव में बैरवा समाज की ओर से लगाए गए भंडारे में रविवार सुबह 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति गायक कृष्ण कुमार, केशोरायपाटन ने दी। इसके बाद गायक कलाकार ऋषिकेश सैनी, गोलू खेड़ा तथा रामनरेश, पीलवा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर डांसर मुस्कान एवं सलोनी, अलवर ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए रणथंभौर गणेश मेले का आज दूसरा दिन है, जबकि कल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले का अंतिम दिन रहेगा। गणेश चतुर्थी पर गांव-गांव और घर-घर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, भंडारे और भजन संध्याओं का दौर जारी है। श्रद्धालुओं में गणेशजी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।1
- सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। इस दौरान अंदर प्रत्याशियों और लोगों को अंदर एंट्री मिल चुकी है। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। इस दौरान अंदर प्रत्याशियों और लोगों को अंदर एंट्री मिल चुकी है।1