पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक की बैठक आयोजित चौथ का बरवाड़ा- राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक शाखा चौथ का बरवाड़ा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पिंकेश बैरागी की अध्यक्षता में चौथ का बरवाड़ा मुख्यालय पर आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाले संगठन के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई। बैठक में शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अधिकाधिक शिक्षक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर 2026 को मानटाउन क्लब मैरिज गार्डन, सवाई माधोपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक, संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा एवं शिक्षक हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिला संघर्ष समिति संयोजक अब्दुल वसीम ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण करवाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की प्रदेश स्तर की समस्याओं एवं मांगों का मांग-पत्र तैयार कर राज्य सरकार को निस्तारण हेतु भिजवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षकों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक व्यवस्था एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षक से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में संगठन के जिला प्रवक्ता मोहसिन खान, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, ब्लॉक सभाध्यक्ष भवानीशंकर महावर, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह मीना, सुरेंद्र मालिया, दामोदर वर्मा, निजाम मोहम्मद, शहीद अहमद, मानसिंह मीना, अब्दुल रज्जाक आदि संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

- रात के अचानक 11:00 के बाद में भक्तों की भीड़ बड़ी नेशनल पार्क रणथंबोर किला त्रिनेत्र गणेश महाराज के दरबार में लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु और श्रद्धा की ढोक लगा रहे हैंरणथंभौर नेशनल पार्क1
- त्रिनेत्र गणेश मेले में नशामुक्ति का संदेश, ANTF ने श्रद्धालुओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प1
- 🚩🙏 श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्योपुर में 14 तारीख की खूबसूरत बरसात 🌧️☔❤️ गणपति बप्पा की कृपा से श्योपुर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🐘🌺 🌧️☕ बरसात का मौसम, गणपति बप्पा का आशीर्वाद और श्योपुर की प्यारी तस्वीरें। ❤️ #Sheopur #बल्लू #बल्लूटीस्टॉल #GaneshChaturthi #गणेशचतुर्थी #बरसात #SheopurMP #MadhyaPradesh #ViralVideo #Trending #GanpatiBappaMorya1
- नशे के खिलाफ कराहल पुलिस सख्त, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश कराहल। क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कराहल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन में की जा रही है। बीते दिनों आदिवासी महिलाओं ने भी अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाते हुए कराहल थाने का घेराव किया था। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब के साथ जहरीले मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी अभियान के दौरान पुलिस एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। मौके पर लगे CCTV कैमरे में पुलिसकर्मियों के पहुंचने की तस्वीरें कैद हो गईं। फुटेज में घर में महिला और बच्चों की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम कुछ ही सेकेंड में वापस लौटती दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ पुलिस के धमकाने के दावे किए जाने लगे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के साथ जनता का सहयोग भी लिया जाएगा।1
- चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।1
- कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दिनांक 13.09.2026 Update Swm News sawai Madhopur1
- प्रतिवर्ष लगने वाले सीता माता जानकी मैया के विराट मेले को लेकर के सीता माता विकास समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया1
- 🇮🇳 ग्राम वर्धा बुजुर्ग की शान, फौजी भाई सोनू गुर्जर को बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️🙏🇮🇳 देश सेवा के जज़्बे को सलाम! 🙏🇮🇳 #SonuGurjar #FaujiBhai #BalluTeaStall #Sheopur1