Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्रिनेत्र गणेश मेले में नशामुक्ति का संदेश, ANTF ने श्रद्धालुओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प
Rohit Gupta
त्रिनेत्र गणेश मेले में नशामुक्ति का संदेश, ANTF ने श्रद्धालुओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प
More news from Rajasthan and nearby areas
- त्रिनेत्र गणेश मेले में नशामुक्ति का संदेश, ANTF ने श्रद्धालुओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प1
- *नगर निकाय चुनाव 2026 सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी * *मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी* *मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित* *सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। *एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। वार्डवार होगी मतगणना सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ---000---1
- 🚀 ONLINE WORK | CALLING WORK क्या आप घर से Online Work शुरू करना चाहते हैं? अब आप अपने मोबाइल और इंटरनेट के जरिए Calling Work कर सकते हैं और अपने performance के अनुसार earning का opportunity पा सकते हैं। 📱💼 साथ ही आपको Digital Skills सीखने का मौका मिलता है, जैसे: ✅ Lead Generation ✅ Facebook & Instagram Ads ✅ WhatsApp Automation ✅ YouTube Guidance ✅ AI Graphic & Video Creation ⏰ रोज़ाना अपने समय के अनुसार 1–2 घंटे देकर शुरुआत की जा सकती है। अगर आप सच में Online Work सीखकर शुरुआत करना चाहते हैं, तो सिर्फ जानकारी लेने के बजाय आज ही पहला कदम उठाइए। 👉 Interested हैं? WhatsApp पर “START” लिखकर भेजें। 75686281432
- करौली: 100 फीट गहरे कुएं में गिरे दंपती, सिविल डिफेंस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पति सुरक्षित, पत्नी की मौत करौली: 100 फीट गहरे कुएं में गिरे दंपती, सिविल डिफेंस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पति सुरक्षित, पत्नी की मौत गुनेसरा (करौली) सदर थाना क्षेत्र के गुनेसरा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खेत में बने करीब 100 फीट गहरे कुएं में एक दंपती के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पानी में डूबने से उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासनिक सतर्कता से बची युवक की जान जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को सुबह करीब 8:45 बजे गुनेसरा गांव में दंपती के कुएं में कूदने/गिरने की सूचना मिली थी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निर्देश पर सिविल डिफेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के जवानों ने कुएं में उतरकर जीवित युवक सीताराम उर्फ काला को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और फौरन करौली अस्पताल के लिए रवाना किया। प्राथमिक जांच में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला महिला का शव सिविल डिफेंस अधिकारियों के मुताबिक, महिला पानी में काफी गहराई तक डूब गई थी। करीब सवा से डेढ़ घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद महिला बच्चन बाई मीणा का शव बाहर निकाला जा सका। रेस्क्यू के बाद शव को पोस्टमार्टम और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया। सीआई सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दंपती दुर्घटनावश कुएं में गिरे थे या पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया।1
- 🚩 जय श्री देवनारायण जी महाराज! 🚩 जोधपुरिया देवनारायण धाम की यात्रा पर जाते श्रद्धालुओं के लिए बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से निस्वार्थ चाय सेवा। ❤️☕🙏सेवा ही सच्ची भक्ति है। 🚩🙏#जयश्रीदेवनारायण #निस्वार्थचायसेवा #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #sheopur मध्यप्रदेश1
- श्योपुर में शिक्षकों ने रामतलाई हनुमान मंदिर पर बजरंग बली को दिया आवेदन बजरंग बली को दिया आवेदन, TET परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने रामतलाई हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंग बली के समक्ष आवेदन अर्पित किया और आवेदन को पढ़कर भी सुनाया। शिक्षकों ने हनुमान जी से अपनी मांग पूरी होने की प्रार्थना करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।1
- त्रिनेत्र गणेश मेला जाम प्रशासन फिर भी अलर्ट मोड पर नहीं1
- प्रतिवर्ष लगने वाले सीता माता जानकी मैया के विराट मेले को लेकर के सीता माता विकास समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया1
- त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद सवाई माधोपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर वन विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल स्रोतों, संवेदनशील स्थानों तथा वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पैदल रास्तों पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग की टीमें लगातार इन स्थानों पर निगरानी रख रही हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस, प्रशासन एवं वन विभाग के आपसी समन्वय से मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी मेले की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।1