logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिनेत्र गणेश मेला जाम प्रशासन फिर भी अलर्ट मोड पर नहीं

6 hrs ago
user_राजमल सैनी
राजमल सैनी
Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

त्रिनेत्र गणेश मेला जाम प्रशासन फिर भी अलर्ट मोड पर नहीं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर दिनांक 13.09.2026 Update Swm News sawai Madhopur
    1
    रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर 
दिनांक 13.09.2026
Update Swm News sawai Madhopur
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे दिन दर्शनार्थियों की रही भीड़
    1
    त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे दिन दर्शनार्थियों की रही भीड़
    user_Rohit Gupta
    Rohit Gupta
    Local News Reporter Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ढोक सवाई माधोपुर। रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलक्षेम की कामना की। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर गणेश धाम पहुंचे, वहीं त्रिनेत्र गणेश मंदिर के महंत बृजकिशोर दाधीच ने बताया कि मेले का मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा। गणेश चतुर्थी पर करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है, जो गणेश चतुर्थी के दिन शाम तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    1
    रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।
त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ढोक
सवाई माधोपुर। रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलक्षेम की कामना की।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर गणेश धाम पहुंचे, वहीं  
त्रिनेत्र गणेश मंदिर के महंत बृजकिशोर दाधीच ने बताया कि मेले का मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा। गणेश चतुर्थी पर करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है, जो गणेश चतुर्थी के दिन शाम तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा रणथंभौर गणेश मेले को लेकर मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणियों से श्रद्धालु डीजे की धुनों पर धार्मिक भजनों के साथ पैदल यात्रा करते हुए रणथंभौर गणेशजी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे लगाए गए हैं, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। भंडारों में कहीं पूड़ी-सब्जी, कहीं केले, दाना-पकौड़ी, तो कहीं चाय-बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक परोसी जा रही है। लोग हाथ जोड़कर यात्रियों को भोजन कराते हुए सेवा भाव का परिचय दे रहे हैं। कई भंडारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पैदल यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार मिल सके। क्षेत्र के गोखरू पूरा गांव में बैरवा समाज की ओर से लगाए गए भंडारे में रविवार सुबह 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति गायक कृष्ण कुमार, केशोरायपाटन ने दी। इसके बाद गायक कलाकार ऋषिकेश सैनी, गोलू खेड़ा तथा रामनरेश, पीलवा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर डांसर मुस्कान एवं सलोनी, अलवर ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए रणथंभौर गणेश मेले का आज दूसरा दिन है, जबकि कल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले का अंतिम दिन रहेगा। गणेश चतुर्थी पर गांव-गांव और घर-घर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, भंडारे और भजन संध्याओं का दौर जारी है। श्रद्धालुओं में गणेशजी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
    1
    मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में रणथंभौर गणेश मेले को लेकर जगह-जगह भंडारे लोगों की सेवा करते नजर आए ग्रामीण भजन संध्या का प्रोग्राम कल घर-घर गणेश पूजा
रणथंभौर गणेश मेले को लेकर मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणियों से श्रद्धालु डीजे की धुनों पर धार्मिक भजनों के साथ पैदल यात्रा करते हुए रणथंभौर गणेशजी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे लगाए गए हैं, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।
भंडारों में कहीं पूड़ी-सब्जी, कहीं केले, दाना-पकौड़ी, तो कहीं चाय-बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक परोसी जा रही है। लोग हाथ जोड़कर यात्रियों को भोजन कराते हुए सेवा भाव का परिचय दे रहे हैं। कई भंडारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पैदल यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार मिल सके। क्षेत्र के गोखरू पूरा गांव में बैरवा समाज की ओर से लगाए गए भंडारे में रविवार सुबह 10 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। गणेश वंदना की प्रस्तुति गायक कृष्ण कुमार, केशोरायपाटन ने दी।
इसके बाद गायक कलाकार ऋषिकेश सैनी, गोलू खेड़ा तथा रामनरेश, पीलवा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर डांसर मुस्कान एवं सलोनी, अलवर ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए
रणथंभौर गणेश मेले का आज दूसरा दिन है, जबकि कल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले का अंतिम दिन रहेगा। गणेश चतुर्थी पर गांव-गांव और घर-घर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक आयोजन, भंडारे और भजन संध्याओं का दौर जारी है। श्रद्धालुओं में गणेशजी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका सरदारपुरा: चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे। ​परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
    1
    सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका
सरदारपुरा:
चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे।
​परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    21 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर): सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया। घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती * दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर: पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं। * आधी रात को हुआ अपहरण: अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा। * खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर: आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया। पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता * थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित: सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। * अमरूद के बगीचों में घेराबंदी: तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। * बालिका सकुशल दस्तयाब: करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति * पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है। * प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। * पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
    1
    सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन
सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन
सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर):
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया।
घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती
* दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर:
पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं।
* आधी रात को हुआ अपहरण:
अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा।
* खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर:
आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया।
पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता
* थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित:
सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई।
* अमरूद के बगीचों में घेराबंदी:
तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।
* बालिका सकुशल दस्तयाब:
करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति
* पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है।
* प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
* पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • #SawaiMadhopur रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के लख्खी मेले में देर रात भी देखने को मिली आस्था,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब News 25 Rajasthan SawaiMadhopur news Naeem Akhtar CKB News District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Apna Sawai Madhopur Live news rajasthan #fecebookpost #highlight #folo
    1
    #SawaiMadhopur रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के लख्खी मेले में देर रात भी देखने को मिली आस्था,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
News 25 Rajasthan SawaiMadhopur news Naeem Akhtar CKB News District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Apna Sawai Madhopur Live news rajasthan #fecebookpost #highlight #folo
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.