logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर): सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया। घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती * दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर: पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं। * आधी रात को हुआ अपहरण: अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा। * खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर: आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया। पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता * थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित: सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। * अमरूद के बगीचों में घेराबंदी: तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। * बालिका सकुशल दस्तयाब: करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति * पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है। * प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। * पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

5 hrs ago
user_Ramsingh Meena
Ramsingh Meena
तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर): सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया। घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती * दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर: पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं। * आधी रात को हुआ अपहरण: अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा। * खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर: आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया। पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता * थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित: सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। * अमरूद के बगीचों में घेराबंदी: तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। * बालिका सकुशल दस्तयाब: करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति * पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है। * प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। * पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ,आस्था के सैलाब के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, * जिला कलक्टर ने परिक्रमा पथ व मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ दिवस पर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गणेशधाम पहुंचे और प्रथम पूज्य श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा। *जिला कलक्टर ने अलसुबह लिया व्यवस्थाओं का जायजा* जिला कलक्टर काना राम ने अलसुबह जोगी महल गेट पहुंचकर परिक्रमा पथ का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी के दर्शन एवं ढोक लगाकर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। जिला कलक्टर ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। *सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर प्रशासन का विशेष फोकस* मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मेले को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाएं की गई हैं। पंचायत समिति सवाई माधोपुर, नगर परिषद, मंदिर ट्रस्ट एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वयंसेवक मेला व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ते के साथ वन विभाग के कार्मिक, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स भी तैनात होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। *भंडारा स्थलों पर स्वच्छता की निरंतर निगरानी* मेले में श्रद्धालुओं के लिए संचालित निःशुल्क भंडारों पर स्वच्छता व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा मेला क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं ऑटो टिपर के माध्यम से कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं भंडारा संचालकों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने का आह्वान किया गया है। *मेले में उमड़ा उत्साह, बाजारों में भी रौनक* दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र में खरीदारी एवं मनोरंजन का आनंद लेते नजर आए। मेले में चूड़ियों, खिलौनों, घरेलू सामान, गुब्बारों सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं कलाकारों द्वारा रस्सी पर चलकर प्रस्तुत किए जा रहे हैरतअंगेज करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जिला प्रशासन द्वारा मेले के आगामी दिनों में भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुगमता एवं सुरक्षित वातावरण में श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर सकें। फोटो कैप्शन : 12 पीआरओ 1 से 3 त्रिनेत्र गणेश मेले के शुभारंभ अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु एवं मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का दृश्य। ---000---
    1
    त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ,आस्था के सैलाब के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन,
* जिला कलक्टर ने परिक्रमा पथ व मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।*
रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ दिवस पर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गणेशधाम पहुंचे और प्रथम पूज्य श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा।
*जिला कलक्टर ने अलसुबह लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
जिला कलक्टर काना राम ने अलसुबह जोगी महल गेट पहुंचकर परिक्रमा पथ का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश जी के दर्शन एवं ढोक लगाकर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
जिला कलक्टर ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
*सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर प्रशासन का विशेष फोकस*
मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मेले को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाएं की गई हैं। पंचायत समिति सवाई माधोपुर, नगर परिषद, मंदिर ट्रस्ट एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वयंसेवक मेला व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
श्रद्धालुओं एवं उनके सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ते के साथ वन विभाग के कार्मिक, स्काउट गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स भी तैनात होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
*भंडारा स्थलों पर स्वच्छता की निरंतर निगरानी*
मेले में श्रद्धालुओं के लिए संचालित निःशुल्क भंडारों पर स्वच्छता व्यवस्था की विशेष निगरानी की जा रही है। नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा मेला क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं ऑटो टिपर के माध्यम से कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं भंडारा संचालकों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालने का आह्वान किया गया है।
*मेले में उमड़ा उत्साह, बाजारों में भी रौनक*
दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र में खरीदारी एवं मनोरंजन का आनंद लेते नजर आए। मेले में चूड़ियों, खिलौनों, घरेलू सामान, गुब्बारों सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं कलाकारों द्वारा रस्सी पर चलकर प्रस्तुत किए जा रहे हैरतअंगेज करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
जिला प्रशासन द्वारा मेले के आगामी दिनों में भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी जारी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुगमता एवं सुरक्षित वातावरण में श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर सकें।
फोटो कैप्शन : 12 पीआरओ 1 से 3 त्रिनेत्र गणेश मेले के शुभारंभ अवसर पर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु एवं मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का दृश्य।
---000---
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव की रूपरेखा तय अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव की रूपरेखा तय अग्रवाल महिला सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 12 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सरल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और उनके सफल आयोजन के लिए संयोजकों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। कार्यक्रमों के तहत 4 अक्टूबर, रविवार को बच्चियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी संयोजक अंजू मालधनी, रिचा मंगल एवं मंजू सिंगल रहेंगी। 6 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी के अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम होगा, जिसकी जिम्मेदारी संजना मित्तल को सौंपी गई है। 7 अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सुनीता तुलारा एवं सुमन घीवाली के संयोजन में होगा। रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता की संयोजक साक्षी गुप्ता एवं देवल अग्रवाल, प्रश्नोत्तरी की संयोजक शिप्रा गोयल एवं मंजू मंगलम तथा कुर्सी दौड़ की संयोजक रीना खन्ना एवं सरिता बजाज रहेंगी। 8 अक्टूबर को रस्साकशी प्रतियोगिता सरोज गर्ग के संयोजन में आयोजित होगी। बिना गैस की रेसिपी प्रतियोगिता की जिम्मेदारी रति सिंगल एवं सुनीता सिंगल को तथा जलेबी कूद प्रतियोगिता की जिम्मेदारी अनिता पंसारी को दी गई है। बैठक में महामंत्री पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजू जिंदल, चंचल गुप्ता, पुष्पा सिंघल, गायत्री गर्ग, मंजू मंगलम एवं प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सरोज गर्ग सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति एवं महिला शक्ति का सुंदर उत्सव बनेगा।
    1
    गंगापुर सिटी अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव की रूपरेखा तय
अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती महोत्सव की रूपरेखा तय
अग्रवाल महिला सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 12 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला में समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सरल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और उनके सफल आयोजन के लिए संयोजकों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
कार्यक्रमों के तहत 4 अक्टूबर, रविवार को बच्चियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी संयोजक अंजू मालधनी, रिचा मंगल एवं मंजू सिंगल रहेंगी। 6 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी के अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम होगा, जिसकी जिम्मेदारी संजना मित्तल को सौंपी गई है।
7 अक्टूबर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन सुनीता तुलारा एवं सुमन घीवाली के संयोजन में होगा। रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता की संयोजक साक्षी गुप्ता एवं देवल अग्रवाल, प्रश्नोत्तरी की संयोजक शिप्रा गोयल एवं मंजू मंगलम तथा कुर्सी दौड़ की संयोजक रीना खन्ना एवं सरिता बजाज रहेंगी।
8 अक्टूबर को रस्साकशी प्रतियोगिता सरोज गर्ग के संयोजन में आयोजित होगी। बिना गैस की रेसिपी प्रतियोगिता की जिम्मेदारी रति सिंगल एवं सुनीता सिंगल को तथा जलेबी कूद प्रतियोगिता की जिम्मेदारी अनिता पंसारी को दी गई है।
बैठक में महामंत्री पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजू जिंदल, चंचल गुप्ता, पुष्पा सिंघल, गायत्री गर्ग, मंजू मंगलम एवं प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री सरोज गर्ग सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति एवं महिला शक्ति का सुंदर उत्सव बनेगा।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    9 hrs ago
  • *नगर निकाय चुनाव 2026 सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी * *मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी* *मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित* *सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। *एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। वार्डवार होगी मतगणना सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ---000---
    1
    *नगर निकाय चुनाव 2026 
सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी *
*मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी*
*मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित*
*सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
*एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
वार्डवार होगी मतगणना
सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं—
नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल।
नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल।
नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। 
अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे
आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
---000---
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • श्री त्रिनेत्र गणेश जी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मेला परिसर, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब सवाई माधोपुर। श्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    1
    श्री त्रिनेत्र गणेश जी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मेला परिसर, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
सवाई माधोपुर। श्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ​करौली नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। चुनाव प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा कथित मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।​ रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यह ज्ञापन करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर तथा पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया।​ज्ञापन में नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी की जा रही है और अधिकारी सत्ताधारी दल के प्रभाव में मनमाने फैसले ले रहे हैं। नेताओं का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं, लेकिन वर्तमान प्रशासनिक रवैये से चुनाव की शुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
    1
    नगर निकाय चुनाव अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा   ज्ञापन
​करौली नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। चुनाव प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा कथित मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।​ रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक यह ज्ञापन करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, टोडाभीम विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर तथा पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया।​ज्ञापन में नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी की जा रही है और अधिकारी सत्ताधारी दल के प्रभाव में मनमाने फैसले ले रहे हैं। नेताओं का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं, लेकिन वर्तमान प्रशासनिक रवैये से चुनाव की शुचिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सवाई माधोपुरनगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना* *जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश* *सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल एवं अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीणा को मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *इन केन्द्रों पर होगी मतगणना* जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। *वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र* सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी। *मतगणना केन्द्र पर निर्धारित क्रम के अनुसार मिलेगा प्रवेश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना वार्डवार निर्धारित क्रम के अनुसार की जाएगी। संबंधित वार्ड के अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता निर्धारित टेबल के अनुरूप ही मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद अगले वार्ड के अभ्यर्थियों एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। *मतों की गोपनीयता एवं पारदर्शिता का रहेगा विशेष *नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना* *जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश* *सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल एवं अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीणा को मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। *इन केन्द्रों पर होगी मतगणना* जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। *वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र* सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी। *मतगणना केन्द्र पर निर्धारित क्रम के अनुसार मिलेगा प्रवेश* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना वार्डवार निर्धारित क्रम के अनुसार की जाएगी। संबंधित वार्ड के अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता निर्धारित टेबल के अनुरूप ही मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद अगले वार्ड के अभ्यर्थियों एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। *मतों की गोपनीयता एवं पारदर्शिता का रहेगा विशेष ध्यान* जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया में मतों की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना कक्ष में उपस्थित सभी व्यक्तियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128 के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। ---000---* जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया में मतों की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना कक्ष में उपस्थित सभी व्यक्तियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128 के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। ---000---
    1
    सवाई माधोपुरनगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना*
*जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल एवं अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीणा को मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
*इन केन्द्रों पर होगी मतगणना*
जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं—
नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल।
नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल।
नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। 
*वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र*
सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी। 
*मतगणना केन्द्र पर निर्धारित क्रम के अनुसार मिलेगा प्रवेश*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना वार्डवार निर्धारित क्रम के अनुसार की जाएगी। संबंधित वार्ड के अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता निर्धारित टेबल के अनुरूप ही मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद अगले वार्ड के अभ्यर्थियों एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। 
*मतों की गोपनीयता एवं पारदर्शिता का रहेगा विशेष *नगरीय निकाय आम चुनाव-2026*
*जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना*
*जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश*
*सवाई माधोपुर, 12 सितम्बर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल एवं अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविन्द सहाय मीणा को मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
*इन केन्द्रों पर होगी मतगणना*
जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं—
नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल।
नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल।
नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। 
*वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र*
सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी। 
*मतगणना केन्द्र पर निर्धारित क्रम के अनुसार मिलेगा प्रवेश*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना वार्डवार निर्धारित क्रम के अनुसार की जाएगी। संबंधित वार्ड के अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता निर्धारित टेबल के अनुरूप ही मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद अगले वार्ड के अभ्यर्थियों एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। 
*मतों की गोपनीयता एवं पारदर्शिता का रहेगा विशेष ध्यान*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया में मतों की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना कक्ष में उपस्थित सभी व्यक्तियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128 के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।
---000---*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया में मतों की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना कक्ष में उपस्थित सभी व्यक्तियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128 के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।
---000---
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    12 hrs ago
  • त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद सवाई माधोपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर वन विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल स्रोतों, संवेदनशील स्थानों तथा वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पैदल रास्तों पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वन विभाग की टीमें लगातार इन स्थानों पर निगरानी रख रही हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस, प्रशासन एवं वन विभाग के आपसी समन्वय से मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी मेले की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    1
    त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद


सवाई माधोपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रसिद्ध रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर वन विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल स्रोतों, संवेदनशील स्थानों तथा वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पैदल रास्तों पर वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वन विभाग की टीमें लगातार इन स्थानों पर निगरानी रख रही हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस, प्रशासन एवं वन विभाग के आपसी समन्वय से मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी मेले की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • भारजा नदी कांच की झोपड़ी गांव में 2 वर्षीय से बच्ची का अपरण किया, 7 घंटे बाद पुलिस एवं ग्रामीण के सहयोग से बच्ची को किया बरामद
    1
    भारजा नदी कांच की झोपड़ी गांव में 2 वर्षीय से बच्ची का अपरण किया, 7 घंटे बाद पुलिस एवं ग्रामीण के सहयोग से बच्ची को किया बरामद
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.