logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नगर निकाय चुनाव 2026 सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी * *मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी* *मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित* *सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। *एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। वार्डवार होगी मतगणना सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ---000---

1 hr ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
1 hr ago

*नगर निकाय चुनाव 2026 सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी * *मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी* *मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित* *सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। *एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। वार्डवार होगी मतगणना सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ---000---

More news from Rajasthan and nearby areas
  • रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ढोक सवाई माधोपुर। रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलक्षेम की कामना की। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर गणेश धाम पहुंचे, वहीं त्रिनेत्र गणेश मंदिर के महंत बृजकिशोर दाधीच ने बताया कि मेले का मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा। गणेश चतुर्थी पर करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है, जो गणेश चतुर्थी के दिन शाम तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    1
    रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।
त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई ढोक
सवाई माधोपुर। रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय लक्खी मेले का दूसरा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कुशलक्षेम की कामना की।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर गणेश धाम पहुंचे, वहीं  
त्रिनेत्र गणेश मंदिर के महंत बृजकिशोर दाधीच ने बताया कि मेले का मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा। गणेश चतुर्थी पर करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के रणथंभौर पहुंचने की संभावना है। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है, जो गणेश चतुर्थी के दिन शाम तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • श्री त्रिनेत्र गणेश जी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मेला परिसर, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब सवाई माधोपुर। श्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    1
    श्री त्रिनेत्र गणेश जी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मेला परिसर, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
सवाई माधोपुर। श्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका सरदारपुरा: चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे। ​परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
    1
    सरदारपुरा में भैंस चराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, बांध के पानी में मिली लाठी, अनहोनी की आशंका
सरदारपुरा:
चक नाड्डी निवासी प्रहलाद (पुत्र रामनारायण, उम्र 70 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे चक नाड्डी से भानपुरा बांध की ओर भैंस चराने गए थे, जो देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार, शाम के वक्त मवेशी (भैंसें) तो वापस घर लौट आए, लेकिन बुजुर्ग प्रहलाद घर नहीं पहुंचे।
​परिजनों द्वारा आसपास और बांध के पास की गई खोजबीन के दौरान भानपुरा बांध के पानी में उनकी लाठी तैरती हुई मिली है। घटना के बाद से घरवाले किसी अनहोनी की आशंका से बेहद सहमे हुए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    12 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर): सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया। घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती * दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर: पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं। * आधी रात को हुआ अपहरण: अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा। * खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर: आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया। पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता * थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित: सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई। * अमरूद के बगीचों में घेराबंदी: तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। * बालिका सकुशल दस्तयाब: करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति * पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है। * प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। * पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
    1
    सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन
सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर के भारजा नदी (कांच की झोपड़ी) से अपहृत 2 साल की मासूम 7 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी डिटेन
सवाई माधोपुर (मलारना डूंगर):
सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारजा नदी के कांच की झोपड़ी गांव में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां अपनी मां के साथ बरामदे में सो रही दो वर्षीय मासूम बालिका का देर रात अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और मलारना डूंगर पुलिस की त्वरित घेराबंदी के चलते घटना के महज 7 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को डिटेन कर लिया गया।
घटना का क्रम और पीड़ित मां की आपबीती
* दर्शन के बाद ठहरी थीं मौसी के घर:
पीड़िता अनीता मीणा, जो बौंली थाना क्षेत्र के शेशोलाव गांव की रहने वाली हैं, इटावा बालाजी के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद वह कांच की झोपड़ी में अपनी मौसी की बेटी के घर रुकी हुई थीं।
* आधी रात को हुआ अपहरण:
अनीता के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह मकान के खुले बरामदे में अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थीं। तभी गांव का ही एक युवक चुपके से घुसा और सोती हुई बच्ची को उठाकर भागने लगा।
* खुल गया गेट, मां ने मचाया शोर:
आहट और खुला हुआ गेट देखकर मां की आंख खुली। बच्ची को गायब पाकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और चारों तरफ तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी अंधेरे में खेतों की तरफ निकल गया।
पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन और सफलता
* थानाधिकारी के नेतृत्व में 4 टीमें गठित:
सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थानाधिकारी (SHO) मांगेलाल यादव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें गठित कर इलाके में नाकाबंदी कराई गई।
* अमरूद के बगीचों में घेराबंदी:
तलाशी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को इनपुट मिला कि आरोपी बच्ची को लेकर खेतों व बगीचों की ओर गया है। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद गांव के पास स्थित अमरूद के बगीचों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।
* बालिका सकुशल दस्तयाब:
करीब 7 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल छुड़ा लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
आरोपी की पहचान व वर्तमान स्थिति
* पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भारजा नदी निवासी भीम मीणा के रूप में हुई है।
* प्राथमिक जानकारी में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
* पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के वास्तविक कारणों व पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा छिमछिमा धाम, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भादो अमावस्या से पहले शनिवार को विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। श्योपुर के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
    1
    भगवा ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा छिमछिमा धाम, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
भादो अमावस्या से पहले शनिवार को विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रिमझिम बारिश और मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। श्योपुर के अलावा मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।
    1
    श्योपुर की विजयपुर विधानसभा के नितनमास पंचायत अंतर्गत प्रभु का पुरा गांव में 70 वर्षीय रामफूल केवट की तबीयत बिगड़ने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क न होने से परिजन करीब 2 किमी तक दलदल भरे रास्ते में खटिया पर मरीज को ले जाने को मजबूर।
    user_Imran Hussein journalist
    Imran Hussein journalist
    पत्रकार श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *नगर निकाय चुनाव 2026 सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी * *मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी* *मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित* *सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। *एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना* जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। वार्डवार होगी मतगणना सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ---000---
    1
    *नगर निकाय चुनाव 2026 
सभी 6 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी पूरी *
*मतगणना सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी*
*मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित*
*सवाई माधोपुर, 13 सितंबर।* राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निर्धारित मतगणना स्थलों पर होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर निर्धारित मतगणना केंद्रों में करवाई जाएगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की कर ली गई है। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
*एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना की तारीख, समय एवं स्थान के संबंध में प्रत्येक अभ्यर्थी अथवा उसके निर्वाचन अभिकर्ता को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लिखित सूचना दी गई है। मतगणना के दौरान एक वार्ड की मतगणना पूर्ण होने के बाद ही अन्य वार्ड की मतगणना प्रारंभ की जाएगी तथा जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। गणन सहायक एवं गणन पर्यवेक्षक की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के अध्याय-3 के नियम-59 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को केवल रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी फोटोयुक्त बैज के आधार पर ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी फोटोयुक्त बैज अनिवार्य रहेगा। बिना बैज के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
वार्डवार होगी मतगणना
सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। जिले के छह नगरीय निकायों के लिए विभिन्न मतगणना केन्द्र पर मतगणना के लिए निर्धारित स्थान एवं गणना टेबल की स्थिति इस प्रकार हैं—
नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल।
नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय, खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय, बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल।
नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय, वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल।
नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। 
अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे
आयोग के निर्देशों के अनुसार, गणन अभिकर्ता, संबंधित अभ्यर्थी अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता गणना कार्य के बीच में गणना कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे। एक बार गणना कक्ष से बाहर निकलने के बाद पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के साथ पार्किंग और यातायात की आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, रैली आदि निकालना वर्जित रहेगा। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों एवं आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
---000---
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.