चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
- वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।1
- निर्दलीय प्रत्याशी आशीष बर्मा को वार्ड नंबर 22 हिडोन सिटी से वार्ड नंबर 22 महतावपुरा हिडोन सिटी से आसिस भाई ने चुनाव हार ने के बाद भी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया ओर कोंग्रेस से चिंटू जाटव विजई होने पर उनके साथ मिलकर वार्ड के लोगो के हर काम में हाथ से हाथ मिलाकर काम करने का बिस्वास दिलाया1
- राजावास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करीब 30 लाख रुपये की शराब बरामद, कंटेनर वाहन भी जब्त दौसा। पुलिस थाना राजावास टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को भी जब्त किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त लालसोट राजा राजावत आरपीएस के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में प्रभावी गश्त की जा रही थी। 13 सितंबर 2026 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कंटेनर में शराब के कार्टून भरे मिले। तलाशी लेने पर ROYAL CHALLENGE ब्रांड की 180 एमएल की 18,840 बोतलें तथा ALL SEASONS ब्रांड की 750 एमएल की 1,593 बोतलें बरामद हुईं। कुल शराब 4585 लीटर पाई गई। पुलिस ने शराब को राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत जब्त कर वाहन को भी कब्जे में लिया। कंटेनर में अलग-अलग नंबरों की चार पीली नंबर प्लेट भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 सहित अन्य नंबर प्लेट शामिल हैं। कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैराहुवास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त दौसा जिले के राहुवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 को जब्त किया गया। कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब के साथ दो पीले रंग की नंबर प्लेटें RJ19GJ1997 एवं GJ36V5821 भी बरामद हुई हैं। कार्रवाई राहुवास थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल अनिल हेड, कांस्टेबल रामहरि नंबर 244, कांस्टेबल देवेंद्र नंबर 1120, चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह नंबर 702, कांस्टेबल विनोद नंबर 1285 तथा कांस्टेबल पिंटू नंबर 1034 शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शराब की तस्करी के नेटवर्क एवं इसमें शामिल आरोपियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।1
- गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का बयान। नगर परिषद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।1
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए दौसा / राहुवास। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए। ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं। कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।2
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव... हिंडौन सिटी। नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया। समर्थकों ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई:जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम आने के बाद उनके भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।4
- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर औचक टिकट जांच ध्यान 92 मामलों में 54845 का जुर्माना 66 यात्री बिना टिकट मिले, अनियमित टिकट और बिना बुक सामान के मामले में भी कार्यवाही1
- नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय 2. सीमा निर्दलीय 3. प्रतिभा कांग्रेस 4. हरकेश निर्दलीय 5. गीता रानी कांग्रेस 6. रेखा जैन निर्दलीय 7. शांति कांग्रेस 8. कपूरचंद निर्दलीय 9. अंजू जैन निर्दलीय 10. महेश निर्दलीय 11. विजयपाल निर्दलीय 12. विष्णु निर्दलीय 13. बब्बू कांग्रेस 14. लच्छो देवी निर्दलीय 15. धर्मेंद्र निर्दलीय 16. लोहरे निर्दलीय 17. जसोदा देवी निर्दलीय 18. गोविंद बीजेपी 19. अब्दुल मगनी निर्दलीय 20. इमरान निर्दलीय 21. अजय सिंह कांग्रेस 22. चिंटू जाटव कांग्रेस 23. शेरसिंह कांग्रेस 24. हरदई निर्दलीय 25 हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 26. राहुल हरसाना बीजेपी 27. सन्नो कोली निर्दलीय 28. संजना बीजेपी 29. महेश चन्द बीजेपी 30. सीमा बीजेपी 31. वंदना निर्दलीय 32. विक्रम निर्दलीय 33. विजय गोयल भाजपा 34. मंजू धाकड़ निर्दलीय 35. सत्येंद्र बीजेपी 36. नेकराम निर्दलीय 37. रमेश चंद निर्दलीय 38. द्वारका निर्दलीय 39. इमराना निर्दलीय 40. विजेंद्र निर्दलीय 41. शाकिर निर्दलीय 42. निशा निर्दलीय 43. संजीदा बानो कांग्रेस 44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 45. राधामोहन भाजपा 46. राहिल खनम निर्दलीय 47. विमलेश निर्दलीय 48. शहनाज निर्दलीय 49. हुकम निर्दलीय 50. मुकेश कुमार कांग्रेस 51. दिनेश बीजेपी 52. राजबाबू निर्दलीय 53. सचिन निर्दलीय 54. भुवनेश निर्दलीय 55. वंदना निर्दलीय 56. भँवर पाल निर्दलीय 57.सुनील निर्दलीय 58. फुलवा निर्दलीय 59. कमलेश निर्दलीय 60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं1
- टोडाभीम नगरपालिका चुनाव परिणाम टोडाभीम नगरपालिका के 35 वार्डों में नवनिर्वाचित पार्षदों की तस्वीर साफ टोडाभीम नगरपालिका चुनाव परिणाम टोडाभीम नगरपालिका के 35 वार्डों में नवनिर्वाचित पार्षदों की तस्वीर साफ। टोडाभीम।करौली नगरपालिका चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद टोडाभीम नगरपालिका के सभी 35 वार्डों में नवनिर्वाचित पार्षदों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्डवार विजयी पार्षदों की सूची इस प्रकार है— वार्ड विजयी पार्षद पार्टी वार्ड विजयी पार्षद पार्टी 1 आदिल खान निर्दलीय 19 धर्मपाल निर्दलीय 2 मीराबाई कांग्रेस 20 श्याम सुंदर पाराशर कांग्रेस 3 ललिता देवी कांग्रेस 21 संगीता खंडेरा कांग्रेस 4 मुकेश सैनी कांग्रेस 22 रश्मि कांग्रेस 5 श्रीमती घुसी देवी निर्दलीय 23 इमरती देवी कांग्रेस 6 सुनीता देवी कांग्रेस 24 मोर सिंह निर्दलीय 7 विष्णु कुमार भाजपा 25 संदीप निर्दलीय 8 रुबीना बानो निर्दलीय 26 रविंद्र निर्दलीय 9 संतोष कंवर निर्दलीय 27 रेखा निर्दलीय 10 अमित भाजपा 28 देवी सिंह निर्दलीय 11 अबरार कांग्रेस 29 सतीश भाजपा 12 पूनम निर्दलीय 30 निर्विरोध निर्वाचित भाजपा 13 अंगूरी देवी निर्दलीय 31 चंदू कांग्रेस 14 लता कांग्रेस 32 दौलत भाजपा 15 इस्लाम कांग्रेस 33 रुबी फातिमा कांग्रेस 16 ज्योति महावर भाजपा 34 भूर सिंह निर्दलीय 17 अखिलेश कांग्रेस 35 मानसिंह कांग्रेस 18 रामनिवास निर्दलीय नगरपालिका के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए टोडाभीम नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नवनिर्वाचित पार्षदों के सामने अब नगर के विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी होगी। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।1