वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव... हिंडौन सिटी। नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया। समर्थकों ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई:जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम आने के बाद उनके भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।4
- सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन1
- रामपुर कलां थाना क्षेत्र में दो बच्चों के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका पर गवाह महिला ने क्या कहा सुनिए2
- श्योपुर जिले के वीरपुर में थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता *वीरपुर पुलिस को नशे के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता* *थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल की टीम ने की कार्रवाई* *एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 किलो 265 ग्राम गांजा जब्त* *जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार 150 रुपए आंकी गई* *अवैध गांजा के साथ आरोपी हनीफ उर्फ पड्डा गिरफ्तार* *आरोपी पिता बाबू खान उम्र 49 वर्ष निवासी कस्बा वीरपुर* *पुलिस थाना वीरपुर जिला श्योपुर का है पूरा मामला* *अपराध क्रमांक 76/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज* *मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी* *तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मिला अवैध गांजा* *आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल* *नशे के कारोबार में और कौन शामिल, पुलिस कर रही जांच* *श्योपुर एसपी के निर्देशन में चल रहा नशा मुक्त अभियान* *वीरपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप* *नशा तस्करों में दहशत, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई*3
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय 2. सीमा निर्दलीय 3. प्रतिभा कांग्रेस 4. हरकेश निर्दलीय 5. गीता रानी कांग्रेस 6. रेखा जैन निर्दलीय 7. शांति कांग्रेस 8. कपूरचंद निर्दलीय 9. अंजू जैन निर्दलीय 10. महेश निर्दलीय 11. विजयपाल निर्दलीय 12. विष्णु निर्दलीय 13. बब्बू कांग्रेस 14. लच्छो देवी निर्दलीय 15. धर्मेंद्र निर्दलीय 16. लोहरे निर्दलीय 17. जसोदा देवी निर्दलीय 18. गोविंद बीजेपी 19. अब्दुल मगनी निर्दलीय 20. इमरान निर्दलीय 21. अजय सिंह कांग्रेस 22. चिंटू जाटव कांग्रेस 23. शेरसिंह कांग्रेस 24. हरदई निर्दलीय 25 हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 26. राहुल हरसाना बीजेपी 27. सन्नो कोली निर्दलीय 28. संजना बीजेपी 29. महेश चन्द बीजेपी 30. सीमा बीजेपी 31. वंदना निर्दलीय 32. विक्रम निर्दलीय 33. विजय गोयल भाजपा 34. मंजू धाकड़ निर्दलीय 35. सत्येंद्र बीजेपी 36. नेकराम निर्दलीय 37. रमेश चंद निर्दलीय 38. द्वारका निर्दलीय 39. इमराना निर्दलीय 40. विजेंद्र निर्दलीय 41. शाकिर निर्दलीय 42. निशा निर्दलीय 43. संजीदा बानो कांग्रेस 44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 45. राधामोहन भाजपा 46. राहिल खनम निर्दलीय 47. विमलेश निर्दलीय 48. शहनाज निर्दलीय 49. हुकम निर्दलीय 50. मुकेश कुमार कांग्रेस 51. दिनेश बीजेपी 52. राजबाबू निर्दलीय 53. सचिन निर्दलीय 54. भुवनेश निर्दलीय 55. वंदना निर्दलीय 56. भँवर पाल निर्दलीय 57.सुनील निर्दलीय 58. फुलवा निर्दलीय 59. कमलेश निर्दलीय 60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं1
- द्वारका प्रसाद धाकड़ के चुनाव जीतने पर समर्थकों और वार्ड वासियों ने मनाया जश्न... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया,वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराएंगे और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।1
- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर औचक टिकट जांच ध्यान 92 मामलों में 54845 का जुर्माना 66 यात्री बिना टिकट मिले, अनियमित टिकट और बिना बुक सामान के मामले में भी कार्यवाही1
- ट्रक का टायर खोलते समय हुआ तेज ब्लास्ट, चालक की मौत, दो लोग घायल सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर में रविवार रात ट्रक का टायर खोलते समय अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। हादसे में टायर खोल रहे चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खड़े दो लोग घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर पंचर होने के बाद चालक ने वाहन रोककर उसे खोलना शुरू किया था। टायर गर्म होने के कारण अचानक फट गया। बरगवां पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का पोस्टमार्टम व पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1