Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
पुष्पेन्द्र घूमना
सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस थाना राहुवास के हत्थे चढ़ी अवैध शराब की बड़ी खेप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से 4585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए राहुवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से करीब 30 लाख रुपए कीमत की 4585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप पंजाब से लाई जा रही थी। पुलिस ने शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को राहुवास थाना पुलिस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंटेनर संख्या HR 61 E 2360 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें शराब के कार्टून भरे हुए मिले। जांच में रॉयल चैलेंज की 180 एमएल की 18,840 बोतलें तथा ऑल सीजन्स की 750 एमएल की 1,593 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने कुल 4585 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। *नंबर बदलकर शराब तस्करी का अंदेशा* पुलिस को कंटेनर की तलाशी के दौरान अलग-अलग नंबरों की चार पीले रंग की नंबर प्लेटें भी मिलीं। इनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की नंबर प्लेटों को पुलिस ने जब्त किया है। अलग-अलग नंबर प्लेट मिलने से शराब तस्करी में वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर बदलने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शराब के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।3
- निर्दलीय प्रत्याशी आशीष बर्मा को वार्ड नंबर 22 हिडोन सिटी से वार्ड नंबर 22 महतावपुरा हिडोन सिटी से आसिस भाई ने चुनाव हार ने के बाद भी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया ओर कोंग्रेस से चिंटू जाटव विजई होने पर उनके साथ मिलकर वार्ड के लोगो के हर काम में हाथ से हाथ मिलाकर काम करने का बिस्वास दिलाया1
- गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का बयान। नगर परिषद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव... हिंडौन सिटी। नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया। समर्थकों ने मनाया जश्न,बांटी मिठाई:जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम आने के बाद उनके भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।4
- दौसा/अलवर भृर्तहरि धाम। अरावली की सुरम्य वादियों में बसे प्रसिद्ध भृर्तहरि धाम में एक बार फिर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा आयोजन को लेकर योगी बाबा श्री रमेशनाथ जी महाराज, सिद्ध शक्ति आश्रम, भृर्तहरि टीला-भाँवता (दौसा) की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भृर्तहरि महाराज के दर्शन करने एवं भण्डारे की प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया गया है। भण्डारे का आयोजन प्लॉट नंबर 63-67, ऊपरले गेट के पास, भृर्तहरि धाम (जिला-अलवर), राजस्थान में किया जाएगा। भक्तों का मानना है कि भृर्तहरि महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं सेवा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भण्डारे में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजन में भाग लेते हैं। मेले एवं 63वें भण्डारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 15 से 19 सितंबर तक चलेगा। भण्डारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।1
- राजगढ नगर पालिका निकाय चुनाव परिणाम घोषित राजगढ़ में खुशी की लहर दौड़ी वार्ड नं -1 से सरोज (निर्दलीय) वार्ड नं -2 से रविन्द्र सिंह नरूका(निर्दलीय) वार्ड नं -3 से अमरसिंह बैरवा(निर्दलीय) वार्ड नं -4 से राजेश कुमार सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -5 से पूजा सैनी(निर्दलीय) वार्ड नं - 6 से दुर्गेश मीना (निर्दलीय) वार्ड नं -7 से अशोक कुमार शर्मा (निर्दलीय) वार्ड नं -8 से सरोज सैनी (भाजपा) वार्ड नं -9 से सर्वेश सैनी (भाजपा) वार्ड नं -10 से वीरवती देवी सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -11 से चिरंजीलाल (निर्दलीय) वार्ड नं -12 से अजय कुमार सैनी(निर्दलीय) वार्ड नं -13 से दीपचंद सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -14 से पुष्पा (निर्दलीय) वार्ड नं -15 से राजेश कुमार शर्मा (भाजपा) वार्ड नं -16 से राजकुमार सैनी (कांग्रेस) वार्ड नं -17 से धर्मचंद सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -18 से मंजू सैनी (भाजपा) वार्ड नं -19 से सतीश कुमार महावर (निर्दलीय) वार्ड नं -20 से ओमप्रकाश (निर्दलीय) वार्ड नं 21 से -अंजू बाला सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं 22 से- गीता देवी (निर्दलीय) वार्ड नं -23 से- सपना परेवा (निर्दलीय) वार्ड नं 24 से- मनोज टांक(निर्दलीय) वार्ड नं -25 से कैलाश चंद (निर्दलीय) वार्ड नं -26 से राजीव गुप्ता (निर्दलीय) वार्ड नं -27 से मनीषा (निर्दलीय) वार्ड नं -28 से मंजू (निर्दलीय) वार्ड नं -29 से संतोष देवी (निर्दलीय) वार्ड नं -30 से सोनू सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -31 से जितेंद्र कुमार दुहारिया (कांग्रेस) वार्ड नं -32 से खगेन्द्र कांत सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -33 से अशोक कुमार सैनी (निर्दलीय) वार्ड नं -34 से वार्ड नं -35 से रेखा देवी (भाजपा) वार्ड नं -36 से संजय शर्मा (निर्दलीय) वार्ड नं -37 से राकेश साहू (भाजपा) वार्ड नं -38 से घनश्याम पवार (निर्दलीय) वार्ड नं -39 से अनिल कुमार गुप्ता (निर्दलीय) वार्ड नं -40 से अंजू (निर्दलीय)2
- द्वारका प्रसाद धाकड़ के चुनाव जीतने पर समर्थकों और वार्ड वासियों ने मनाया जश्न... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया,वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराएंगे और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।1
- नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया4
- चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।1