logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का बयान। नगर परिषद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।

5 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
5 hrs ago

गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का बयान। नगर परिषद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
    1
    वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार 
हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल, 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती रही बराबर देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल, 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती रही बराबर टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत पहाड़ी की ओर से देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुश्तियों की शुरुआत 101 रुपए से हुई, जो बढ़ते हुए 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती तक पहुंची। आखिरी कुश्ती धर्मवीर पहलवान लौठा और मागी पहलवान आगरा के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी देर तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। अंत में आखिरी कुश्ती बराबर रही। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह ने दंगल के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि देव बाबा की जात के अवसर पर हर वर्ष कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के पहलवान बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
    1
    देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल, 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती रही बराबर

देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल, 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती रही बराबर
टोडाभीम करौली 
ग्राम पंचायत पहाड़ी की ओर से देव बाबा की जात के उपलक्ष्य में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुश्तियों की शुरुआत 101 रुपए से हुई, जो बढ़ते हुए 5100 रुपए की आखिरी कुश्ती तक पहुंची।
आखिरी कुश्ती धर्मवीर पहलवान लौठा और मागी पहलवान आगरा के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी देर तक चले मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। अंत में आखिरी कुश्ती बराबर रही।
दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह ने दंगल के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि देव बाबा की जात के अवसर पर हर वर्ष कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के पहलवान बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजावास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करीब 30 लाख रुपये की शराब बरामद, कंटेनर वाहन भी जब्त दौसा। पुलिस थाना राजावास टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को भी जब्त किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त लालसोट राजा राजावत आरपीएस के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में प्रभावी गश्त की जा रही थी। 13 सितंबर 2026 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कंटेनर में शराब के कार्टून भरे मिले। तलाशी लेने पर ROYAL CHALLENGE ब्रांड की 180 एमएल की 18,840 बोतलें तथा ALL SEASONS ब्रांड की 750 एमएल की 1,593 बोतलें बरामद हुईं। कुल शराब 4585 लीटर पाई गई। पुलिस ने शराब को राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत जब्त कर वाहन को भी कब्जे में लिया। कंटेनर में अलग-अलग नंबरों की चार पीली नंबर प्लेट भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 सहित अन्य नंबर प्लेट शामिल हैं। कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैराहुवास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त दौसा जिले के राहुवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 को जब्त किया गया। कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब के साथ दो पीले रंग की नंबर प्लेटें RJ19GJ1997 एवं GJ36V5821 भी बरामद हुई हैं। कार्रवाई राहुवास थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल अनिल हेड, कांस्टेबल रामहरि नंबर 244, कांस्टेबल देवेंद्र नंबर 1120, चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह नंबर 702, कांस्टेबल विनोद नंबर 1285 तथा कांस्टेबल पिंटू नंबर 1034 शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शराब की तस्करी के नेटवर्क एवं इसमें शामिल आरोपियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
    1
    राजावास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

करीब 30 लाख रुपये की शराब बरामद, कंटेनर वाहन भी जब्त
दौसा। पुलिस थाना राजावास टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4585 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को भी जब्त किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त लालसोट राजा राजावत आरपीएस के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में प्रभावी गश्त की जा रही थी।
13 सितंबर 2026 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गश्त के दौरान सूचना मिली कि कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कंटेनर में शराब के कार्टून भरे मिले। तलाशी लेने पर ROYAL CHALLENGE ब्रांड की 180 एमएल की 18,840 बोतलें तथा ALL SEASONS ब्रांड की 750 एमएल की 1,593 बोतलें बरामद हुईं। कुल शराब 4585 लीटर पाई गई।
पुलिस ने शराब को राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत जब्त कर वाहन को भी कब्जे में लिया। कंटेनर में अलग-अलग नंबरों की चार पीली नंबर प्लेट भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 सहित अन्य नंबर प्लेट शामिल हैं।
कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैराहुवास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
दौसा जिले के राहुवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कंटेनर नंबर HR 61 E 2360 को जब्त किया गया। कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। शराब के साथ दो पीले रंग की नंबर प्लेटें RJ19GJ1997 एवं GJ36V5821 भी बरामद हुई हैं।
कार्रवाई राहुवास थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल अनिल हेड, कांस्टेबल रामहरि नंबर 244, कांस्टेबल देवेंद्र नंबर 1120, चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह नंबर 702, कांस्टेबल विनोद नंबर 1285 तथा कांस्टेबल पिंटू नंबर 1034 शामिल रहे।
पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शराब की तस्करी के नेटवर्क एवं इसमें शामिल आरोपियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महवा से बड़ी खबर महवा नगरपालिका में सभी 35 सीटों के परिणाम हुए जारी भाजपा ने 17 सीटो पर जीत हासिल की, कांग्रेस 4 बसपा 1 तथा निर्दलीयों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की महवा नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए 18 सीटों का होना जरूरी,बीजेपी बहुमत से सिर्फ 1 सीट पीछे महवा नगर पालिका में पति - पत्नी ने अलग अलग वार्डो से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 22 से पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा और वार्ड नंबर 25 से उनकी पत्नी पूर्व सरपंच प्रेम देवी ने जीत दर्ज की महवा के वार्ड नंबर 1 से भाजपा की राधा देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय उम्मीदवार द्रोपति देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 3 से भाजपा की मौसम जीती महवा के वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश बैरवा जीते महवा के वार्ड नंबर 5 से बसपा के मनोज जीते महवा के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के भूपेंद्र जीते महवा के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय उम्मीदवार सुलोचना ने जीत दर्ज की महवा के वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम महावार जीते महवा के वार्ड नंबर 9 से भाजपा के राजेश जीते महवा के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय उम्मीदवार भावेश शर्मा जीते महवा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा से राधा देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय उम्मीदवार लोकेश कुमार जीते महवा के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के रामधन जीते महवा के वार्ड नंबर 15 से भाजपा से उर्मिला मीणा जीती महवा के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के ज्ञानी जोगी जीते महवा के वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश गुर्जर जीते महवा के वार्ड नंबर 18 से भाजपा के राकेश बंसल जीते महवा के वार्ड नंबर 19 से भाजपा की निरमा देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 20 से भाजपा के प्रेमशंकर जीते महवा के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस के परीक्षित प्रद्युम्न तंवर जीते महवा के वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय उम्मीदवार विजय कुमार बोहरा जीते महवा के वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय उम्मीदवार विजय जीते महवा के वार्ड नंबर 24 से भाजपा उम्मीदवार राजू जीते महवा के वार्ड नंबर 25 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम देवी बोहरा जीती महवा के वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार शीला देवी जीती महवा के वार्ड नंबर 27 से भाजपा के खेमचंद जीते महवा के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के रामबाबू जीते महवा के वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस की पिंकी सैनी जीती महवा के वार्ड नंबर 30 से भाजपा के रामदेई जीते महवा के वार्ड नंबर 31 से भाजपा के अवधेश कुमार जीते महवा के वार्ड नंबर 32 से निर्दलीय उम्मीदवार मीना स्वामी जीती महवा के वार्ड नंबर 33 से भाजपा की हेमलता शर्मा जीती महवा के वार्ड नंबर 34 से निर्दलीय उम्मीदवार इस्लाम जीते महवा के वार्ड नंबर 35 से भाजपा के विनीत बंसल जीते
    3
    महवा से बड़ी खबर

महवा नगरपालिका में सभी 35 सीटों के परिणाम हुए जारी
भाजपा ने  17 सीटो पर जीत हासिल की, कांग्रेस 4 बसपा 1 तथा निर्दलीयों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की
महवा नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए 18 सीटों का होना जरूरी,बीजेपी बहुमत से सिर्फ 1 सीट पीछे
महवा नगर पालिका में पति - पत्नी ने अलग अलग वार्डो से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 22 से पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा और वार्ड नंबर 25 से उनकी पत्नी पूर्व सरपंच प्रेम देवी ने जीत दर्ज की
महवा के वार्ड नंबर 1 से भाजपा की राधा देवी जीती
महवा के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय उम्मीदवार द्रोपति देवी जीती
महवा के वार्ड नंबर 3 से भाजपा की मौसम जीती
महवा के वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश बैरवा जीते
महवा के वार्ड नंबर 5 से बसपा के मनोज जीते
महवा के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के भूपेंद्र जीते
महवा के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय उम्मीदवार सुलोचना ने जीत दर्ज की
महवा के वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम महावार जीते
महवा के वार्ड नंबर 9 से भाजपा के राजेश जीते
महवा के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय उम्मीदवार भावेश शर्मा जीते
महवा के वार्ड नंबर 11 से भाजपा से राधा देवी जीती 
महवा के वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश देवी जीती
महवा के वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय उम्मीदवार लोकेश कुमार जीते
महवा के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के रामधन जीते
महवा के वार्ड नंबर 15 से भाजपा से उर्मिला मीणा जीती
महवा के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के ज्ञानी जोगी जीते
महवा के वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश गुर्जर जीते
महवा के वार्ड नंबर 18 से भाजपा के राकेश बंसल जीते
महवा के वार्ड नंबर 19 से भाजपा की निरमा देवी जीती 
महवा के वार्ड नंबर 20 से भाजपा के प्रेमशंकर जीते
महवा के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस के परीक्षित प्रद्युम्न तंवर जीते
महवा के वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय उम्मीदवार विजय कुमार बोहरा जीते
महवा के वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय उम्मीदवार विजय जीते
महवा के वार्ड नंबर 24 से भाजपा उम्मीदवार राजू जीते
महवा के वार्ड नंबर 25 से निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम देवी बोहरा जीती 
महवा के वार्ड नंबर 26 से भाजपा उम्मीदवार शीला देवी जीती 
महवा के वार्ड नंबर 27 से भाजपा के खेमचंद जीते
महवा के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के रामबाबू जीते
महवा के वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस की पिंकी सैनी जीती
महवा के वार्ड नंबर 30 से भाजपा के रामदेई जीते
महवा के वार्ड नंबर 31 से भाजपा के अवधेश कुमार जीते 
महवा के वार्ड नंबर 32 से निर्दलीय उम्मीदवार मीना स्वामी जीती
महवा के वार्ड नंबर 33 से भाजपा की हेमलता शर्मा जीती
महवा के वार्ड नंबर 34 से निर्दलीय उम्मीदवार इस्लाम जीते 
महवा के वार्ड नंबर 35 से भाजपा के  विनीत बंसल जीते
    user_Ghanshyam Sharma
    Ghanshyam Sharma
    Local News Reporter महवा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    1
    चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा
गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया।
रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया।
बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल
रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए
रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं।
महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था।
फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ
भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा
बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया।
कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • द्वारका प्रसाद धाकड़ के चुनाव जीतने पर समर्थकों और वार्ड वासियों ने मनाया जश्न... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ​जीत की खबर मिलते ही वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया,वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराएंगे और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
    1
    द्वारका प्रसाद धाकड़ के चुनाव जीतने पर समर्थकों और वार्ड वासियों ने मनाया जश्न... 

हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ​जीत की खबर मिलते ही वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया,वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर इस जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद धाकड़  शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराएंगे और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय 2. सीमा निर्दलीय 3. प्रतिभा कांग्रेस 4. हरकेश निर्दलीय 5. गीता रानी कांग्रेस 6. रेखा जैन निर्दलीय 7. शांति कांग्रेस 8. कपूरचंद निर्दलीय 9. अंजू जैन निर्दलीय 10. महेश निर्दलीय 11. विजयपाल निर्दलीय 12. विष्णु निर्दलीय 13. बब्बू कांग्रेस 14. लच्छो देवी निर्दलीय 15. धर्मेंद्र निर्दलीय 16. लोहरे निर्दलीय 17. जसोदा देवी निर्दलीय 18. गोविंद बीजेपी 19. अब्दुल मगनी निर्दलीय 20. इमरान निर्दलीय 21. अजय सिंह कांग्रेस 22. चिंटू जाटव कांग्रेस 23. शेरसिंह कांग्रेस 24. हरदई निर्दलीय 25 हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 26. राहुल हरसाना बीजेपी 27. सन्नो कोली निर्दलीय 28. संजना बीजेपी 29. महेश चन्द बीजेपी 30. सीमा बीजेपी 31. वंदना निर्दलीय 32. विक्रम निर्दलीय 33. विजय गोयल भाजपा 34. मंजू धाकड़ निर्दलीय 35. सत्येंद्र बीजेपी 36. नेकराम निर्दलीय 37. रमेश चंद निर्दलीय 38. द्वारका निर्दलीय 39. इमराना निर्दलीय 40. विजेंद्र निर्दलीय 41. शाकिर निर्दलीय 42. निशा निर्दलीय 43. संजीदा बानो कांग्रेस 44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 45. राधामोहन भाजपा 46. राहिल खनम निर्दलीय 47. विमलेश निर्दलीय 48. शहनाज निर्दलीय 49. हुकम निर्दलीय 50. मुकेश कुमार कांग्रेस 51. दिनेश बीजेपी 52. राजबाबू निर्दलीय 53. सचिन निर्दलीय 54. भुवनेश निर्दलीय 55. वंदना निर्दलीय 56. भँवर पाल निर्दलीय 57.सुनील निर्दलीय 58. फुलवा निर्दलीय 59. कमलेश निर्दलीय 60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं
    1
    नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते
हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय
2. सीमा निर्दलीय
3. प्रतिभा कांग्रेस
4. हरकेश निर्दलीय
5. गीता रानी कांग्रेस 
6. रेखा जैन निर्दलीय
7. शांति कांग्रेस
8. कपूरचंद निर्दलीय 
9. अंजू जैन निर्दलीय
10. महेश निर्दलीय
11. विजयपाल निर्दलीय
12. विष्णु निर्दलीय
13. बब्बू कांग्रेस
14. लच्छो देवी निर्दलीय
15. धर्मेंद्र निर्दलीय 
16. लोहरे निर्दलीय
17. जसोदा देवी निर्दलीय 
18. गोविंद बीजेपी
19. अब्दुल मगनी निर्दलीय
20. इमरान निर्दलीय 
21. अजय सिंह कांग्रेस 
22. चिंटू जाटव कांग्रेस
23. शेरसिंह कांग्रेस 
24. हरदई निर्दलीय
25  हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 
26. राहुल हरसाना बीजेपी
27. सन्नो कोली निर्दलीय 
28. संजना बीजेपी
29. महेश चन्द बीजेपी
30. सीमा बीजेपी
31. वंदना निर्दलीय
32.  विक्रम निर्दलीय 
33.  विजय गोयल भाजपा 
34.  मंजू धाकड़ निर्दलीय 
35. सत्येंद्र बीजेपी
36. नेकराम निर्दलीय
37. रमेश चंद निर्दलीय 
38. द्वारका निर्दलीय 
39. इमराना निर्दलीय
40. विजेंद्र निर्दलीय 
41. शाकिर निर्दलीय 
42. निशा निर्दलीय 
43. संजीदा बानो कांग्रेस 
44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 
45.  राधामोहन भाजपा 
46. राहिल खनम निर्दलीय
47. विमलेश निर्दलीय 
48. शहनाज निर्दलीय
49. हुकम निर्दलीय 
50. मुकेश कुमार कांग्रेस
51. दिनेश बीजेपी
52. राजबाबू निर्दलीय 
53. सचिन निर्दलीय 
54. भुवनेश निर्दलीय 
55. वंदना निर्दलीय 
56. भँवर पाल निर्दलीय 
57.सुनील निर्दलीय 
58. फुलवा निर्दलीय 
59. कमलेश निर्दलीय 
60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन
    1
    सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2026 में उमड़ा आस्था का सैलाब दूसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए श्री त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.