नगर परिषद चुनाव परिणाम, सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित, 39 निर्दलीय, 9 कांग्रेस और 12 बीजेपी के प्रत्याशी जीते हिण्डौन नगर निकाय चुनाव राजकीय महाविद्यालय में पांच राउंड की मतगणना के बाद सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। सोमवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1. मांगीलाल निर्दलीय 2. सीमा निर्दलीय 3. प्रतिभा कांग्रेस 4. हरकेश निर्दलीय 5. गीता रानी कांग्रेस 6. रेखा जैन निर्दलीय 7. शांति कांग्रेस 8. कपूरचंद निर्दलीय 9. अंजू जैन निर्दलीय 10. महेश निर्दलीय 11. विजयपाल निर्दलीय 12. विष्णु निर्दलीय 13. बब्बू कांग्रेस 14. लच्छो देवी निर्दलीय 15. धर्मेंद्र निर्दलीय 16. लोहरे निर्दलीय 17. जसोदा देवी निर्दलीय 18. गोविंद बीजेपी 19. अब्दुल मगनी निर्दलीय 20. इमरान निर्दलीय 21. अजय सिंह कांग्रेस 22. चिंटू जाटव कांग्रेस 23. शेरसिंह कांग्रेस 24. हरदई निर्दलीय 25 हिमांशु दत्तात्रेय भाजपा 26. राहुल हरसाना बीजेपी 27. सन्नो कोली निर्दलीय 28. संजना बीजेपी 29. महेश चन्द बीजेपी 30. सीमा बीजेपी 31. वंदना निर्दलीय 32. विक्रम निर्दलीय 33. विजय गोयल भाजपा 34. मंजू धाकड़ निर्दलीय 35. सत्येंद्र बीजेपी 36. नेकराम निर्दलीय 37. रमेश चंद निर्दलीय 38. द्वारका निर्दलीय 39. इमराना निर्दलीय 40. विजेंद्र निर्दलीय 41. शाकिर निर्दलीय 42. निशा निर्दलीय 43. संजीदा बानो कांग्रेस 44. अफ़साना बेगम निर्दलीय 45. राधामोहन भाजपा 46. राहिल खनम निर्दलीय 47. विमलेश निर्दलीय 48. शहनाज निर्दलीय 49. हुकम निर्दलीय 50. मुकेश कुमार कांग्रेस 51. दिनेश बीजेपी 52. राजबाबू निर्दलीय 53. सचिन निर्दलीय 54. भुवनेश निर्दलीय 55. वंदना निर्दलीय 56. भँवर पाल निर्दलीय 57.सुनील निर्दलीय 58. फुलवा निर्दलीय 59. कमलेश निर्दलीय 60. विजय कुमारी बीजेपी चुनाव जीत गए हैं

- वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव की ऐतिहासिक जीत, महताबपुरा में डीजे की धुन पर झूमे समर्थक चिंटू जाटव का किया भव्य स्वागत हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के चुनावी नतीजे सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव ने ऐतिहासिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है।जीत के बाद जब चिंटू जाटव महताबपुरा पहुंचे, तो स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति और जीत के तरानों पर महताबपुरा के युवा और बुजुर्ग जमकर थिरकते नजर आए।क्षेत्रवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद को मिठाई खिलाकर बधाई दी और साफा पहनाकर सम्मान किया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चिंटू जाटव ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत वार्ड 22 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।स्वागत कार्यक्रम के दौरान रहमान खान अब्बासी, वजरू आरेज, अजीज गद्दीपुरा, समरु, मुमताज जुम्मा सकील शानु जाबउद्दीन वावुदीन पप्पू बकील दुगसी सरीफ गादोली नसरू निरायना सरीफ निरायना बबबु छुटुआ अमरदीन फोजी इब्राहीम छोटे डिराइवर समीर दुगसी आदी सभी ने माला साफा पहनाकर स्वागतबड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हिंडौन नगर परिषद चुनाव में पराजित होने के बाद क्या बोले समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकमसिंह कश्यप.... सुनिए पूरा वीडियो।1
- निर्दलीय प्रत्याशी आशीष बर्मा को वार्ड नंबर 22 हिडोन सिटी से वार्ड नंबर 22 महतावपुरा हिडोन सिटी से आसिस भाई ने चुनाव हार ने के बाद भी वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया ओर कोंग्रेस से चिंटू जाटव विजई होने पर उनके साथ मिलकर वार्ड के लोगो के हर काम में हाथ से हाथ मिलाकर काम करने का बिस्वास दिलाया1
- चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।1
- कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा का बयान। नगर परिषद गंगापुरसिटी में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।1
- उज्जैन में प्रशासन ने मशीनों और बुलडोजर से मंदिर को तो हटा दिया लेकिन असली बात यह है कि अगर मूर्ति को हटाते वक्त मूर्ति में जरा सी भी खरोंच या मिस्टेक आ गई है तो मूर्ति खंडित हो जाएगी इसलिए सोच समझकर मूर्ति को हटाने का प्रयास किया जा रहा है यही प्रशासन का मानना है1
- वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने की शानदार जीत वार्ड वासियों ने खुशी का किया इजहार धाकड़ के बेटे ने लोगों का जताया आभार हिंडौन स्थानीय नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आते ही वार्ड वासियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार शाम 4:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक समर्थकों और स्थानीय लोगों ने द्वारका प्रसाद धाकड़ के पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद द्वारका प्रसाद के भतीजे राजकुमार धाकड़ का साफा बांधकर व फूल-मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।क्षेत्र के बुजुर्गों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।जीत के बाद द्वारका प्रसाद धाकड़ शहर के सभापति चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पुत्र जितेंद्र धाकड़ ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड 38 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।1