logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए ​ दौसा / राहुवास। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। ​पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। ​तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: ​रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए। ​ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं। ​कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। ​फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।

6 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
6 hrs ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए ​ दौसा / राहुवास। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। ​पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। ​तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के

कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: ​रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए। ​ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं। ​कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। ​फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया
    4
    नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था
डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।
    2
    लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस
लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें
लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे।
🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5
🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1
🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3
लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दौसा/अलवर भृर्तहरि धाम। अरावली की सुरम्य वादियों में बसे प्रसिद्ध भृर्तहरि धाम में एक बार फिर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा आयोजन को लेकर योगी बाबा श्री रमेशनाथ जी महाराज, सिद्ध शक्ति आश्रम, भृर्तहरि टीला-भाँवता (दौसा) की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भृर्तहरि महाराज के दर्शन करने एवं भण्डारे की प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया गया है। भण्डारे का आयोजन प्लॉट नंबर 63-67, ऊपरले गेट के पास, भृर्तहरि धाम (जिला-अलवर), राजस्थान में किया जाएगा। भक्तों का मानना है कि भृर्तहरि महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं सेवा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भण्डारे में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजन में भाग लेते हैं। मेले एवं 63वें भण्डारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 15 से 19 सितंबर तक चलेगा। भण्डारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    1
    दौसा/अलवर भृर्तहरि धाम। अरावली की सुरम्य वादियों में बसे प्रसिद्ध भृर्तहरि धाम में एक बार फिर आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा
आयोजन को लेकर योगी बाबा श्री रमेशनाथ जी महाराज, सिद्ध शक्ति आश्रम, भृर्तहरि टीला-भाँवता (दौसा) की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भृर्तहरि महाराज के दर्शन करने एवं भण्डारे की प्रसादी ग्रहण करने का आह्वान किया गया है।
भण्डारे का आयोजन प्लॉट नंबर 63-67, ऊपरले गेट के पास, भृर्तहरि धाम (जिला-अलवर), राजस्थान में किया जाएगा।
भक्तों का मानना है कि भृर्तहरि महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना एवं सेवा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भण्डारे में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजन में भाग लेते हैं। मेले एवं 63वें भण्डारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 15 से 19 सितंबर तक चलेगा। भण्डारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सैंथल कस्बे में गणेश चतुर्थी के मौके पर किन्नर बिजली बाई की हवेली से कनक दंडवत यात्रा निकाली गई यह यात्रा सैंथल के त्रिनेत्र गणेश जी महाराज मंदिर पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रा पूरी की और भगवान को नारियल व लड्डू का भोग लगाकर ध्वज चढ़ाया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणेश जी महाराज की कनक दंडवत पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा किन्नर बिजली बाई के मार्गदर्शन में किन्नर हवेली से शुरू होकर गणेश जी महाराज के स्थान तक पहुंची। श्रद्धालु गणेश जी महाराज, भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाते दिखे। गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश जी महाराज के मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद गणेश मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो किन्नर बिजली बाई की हवेली पर पहुंची। यहां गणेश जी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। भगवान को 51 किलो के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। किन्नर बिजली बाई ने बताया कि गणेश विसर्जन का कार्यक्रम 19 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण पंडित अशोक शर्मा, राजू लाल महावर, गणेश, महेंद्र, ललु राम, कालू राम महावीर, भागचंद, गणपत लाल और मुरारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    सैंथल कस्बे में गणेश चतुर्थी के मौके पर किन्नर बिजली बाई की हवेली से कनक दंडवत यात्रा निकाली गई
यह यात्रा सैंथल के त्रिनेत्र गणेश जी महाराज मंदिर पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रा पूरी की और भगवान को नारियल व लड्डू का भोग लगाकर ध्वज चढ़ाया।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणेश जी महाराज की कनक दंडवत पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा किन्नर बिजली बाई के मार्गदर्शन में किन्नर हवेली से शुरू होकर गणेश जी महाराज के स्थान तक पहुंची। श्रद्धालु गणेश जी महाराज, भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाते दिखे।
गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश जी महाराज के मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद गणेश मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो किन्नर बिजली बाई की हवेली पर पहुंची। यहां गणेश जी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। भगवान को 51 किलो के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। किन्नर बिजली बाई ने बताया कि गणेश विसर्जन का कार्यक्रम 19 सितंबर को किया जाएगा।
इस मौके पर ग्रामीण पंडित अशोक शर्मा, राजू लाल महावर, गणेश, महेंद्र, ललु राम, कालू राम महावीर, भागचंद, गणपत लाल और मुरारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
    2
    सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला
सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    1
    चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा
गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया।
रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया।
बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल
रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए
रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं।
महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था।
फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए ​ दौसा / राहुवास। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। ​पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। ​तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: ​रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए। ​ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं। ​कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। ​फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। ​पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।
    2
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटा अवैध शराब से भरा कंटेनर, 4585 लीटर पंजाब मार्का शराब जब्त; कीमत 30 लाख रुपए 

​
दौसा / राहुवास।
जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 4585 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। 
​पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा वृताधिकारी (नांगल राजावतान) शीशराम के सुपरविजन में राहुवास थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर 2026 को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया है। 
​तलाशी में मिले 18 हजार से अधिक पव्वे व बोतलें
सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर (नंबर HR 61 E 2360) की जांच करने पर उसमें शराब के कार्टन भरे मिले। कार्टन खोलने पर: 
​रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 180 एमएल के कुल 18,840 पव्वे बरामद हुए।
​ऑल सीजन्स (All Seasons): 750 एमएल की 1,593 बोतलें मिलीं।
​कंटेनर से कुल 4585 लीटर शराब बरामद की गई, जिसे आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया। 
​फर्जी नंबर प्लेटें बरामद, चालक फरार
कंटेनर की तलाशी के दौरान पुलिस को चार अलग-अलग नंबर प्लेटें भी मिलीं, जिनमें RJ19GJ1997 और GJ36V5821 नंबर की दो पीले रंग की नंबर प्लेटें शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नाकाबंदी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए इन फर्जी नंबर प्लेटों का उपयोग किया जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। 
​पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 104/2026 दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपी चालक व तस्करी के नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है। 
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाधिकारी सुरेश कुमार (पु.नि.), हेड कांस्टेबल अनिल (40), कांस्टेबल रामहरि (244), कांस्टेबल देवेन्द्र (1120), चालक कांस्टेबल सत्यवीर सिंह (702), कांस्टेबल विनोद (1285) एवं कांस्टेबल पिन्टू (1034)।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.