logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में ‘गुमशुदगी’ निकली सुनियोजित हत्या, प्रेम-प्रसंग किशोर की हत्या बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

15 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
15 hrs ago

मोकामा में ‘गुमशुदगी’ निकली सुनियोजित हत्या, प्रेम-प्रसंग किशोर की हत्या बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • user_User4142
    User4142
    Akbarpur, Nawada
    🙏
    8 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है।
दरअसल, 23 मार्च 2026 को विनोद कुमार ने अपने 16 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के लापता होने की शिकायत मोकामा थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक, अंशु 20 मार्च की शाम से घर से गायब था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ—अंशु का अपने ही गांव की एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लड़की के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद साजिश रची गई। 20 मार्च को अंशु को बहाने से बुलाया गया और नालंदा जिले के हरनौत इलाके में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के इरादे से एकांत जगह पर फेंक दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय कुमार समेत लड़की के पिता, मां और बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, टाटा नेक्सन वाहन, पांच मोबाइल फोन और मृतक का चप्पल भी बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • दस हज़ार में आपने सिर्फ वोट नहीं बेचा, अपने बच्चों का रोज़गार बेच दिया। जो आज नोएडा, सूरत जैसे शहरों में धक्के खा रहे हैं!!
    1
    दस हज़ार में आपने सिर्फ वोट नहीं बेचा, अपने बच्चों का रोज़गार बेच दिया। जो आज नोएडा, सूरत जैसे शहरों में धक्के खा रहे हैं!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    15 hrs ago
  • चेवाड़ा सहित कई प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशभर में एचपीवी वैक्सीन Gardasil का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राज्य स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। जिले में इस अभियान की शुरुआत शेखपुरा सदर अस्पताल से की गई, जहां सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह टीका बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी माना जा रहा है, जो विश्व स्तर पर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा और भारत में दूसरा प्रमुख कारण है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पहले से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीका दिया जा रहा है। जिन बालिकाओं को पूर्व में टीका लग चुका है, उन्हें पुनः इसकी आवश्यकता नहीं है। वहीं 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए गार्डासिल का एक डोज अनिवार्य रूप से लेने की सलाह दी गई है, जो जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है। सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। राज्य से आए डॉ. सुशांत कुमार ने बरबीघा, चेवाड़ा, शेखपुरा एवं घाटकुसुम प्रखंड का दौरा कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने जिले के कार्यों पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। जिले में एचपीवी गार्डासिल अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके कारण शेखपुरा को राज्य में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार के शाम 4:00 बजे या कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    1
    चेवाड़ा सहित कई प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशभर में एचपीवी वैक्सीन Gardasil का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत राज्य स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
जिले में इस अभियान की शुरुआत शेखपुरा सदर अस्पताल से की गई, जहां सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक परमानंद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह टीका बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी माना जा रहा है, जो विश्व स्तर पर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का चौथा और भारत में दूसरा प्रमुख कारण है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पहले से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीका दिया जा रहा है। जिन बालिकाओं को पूर्व में टीका लग चुका है, उन्हें पुनः इसकी आवश्यकता नहीं है। वहीं 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए गार्डासिल का एक डोज अनिवार्य रूप से लेने की सलाह दी गई है, जो जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है।
सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। राज्य से आए डॉ. सुशांत कुमार ने बरबीघा, चेवाड़ा, शेखपुरा एवं घाटकुसुम प्रखंड का दौरा कर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने जिले के कार्यों पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
जिले में एचपीवी गार्डासिल अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके कारण शेखपुरा को राज्य में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की समीक्षा के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार के शाम 4:00 बजे या कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 min ago
  • बिहार के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पचमहला थाना क्षेत्र के NH-80 पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों भागने लगे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीसराय जिले के विकाश कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों दियारा क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की साजिश के तहत हथियार लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 👉 ऐसी ही हर बड़ी और सटीक खबर के लिए चैनल को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।
    1
    बिहार के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पचमहला थाना क्षेत्र के NH-80 पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों भागने लगे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान लखीसराय जिले के विकाश कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया है कि दोनों दियारा क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की साजिश के तहत हथियार लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
👉 ऐसी ही हर बड़ी और सटीक खबर के लिए चैनल को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    42 min ago
  • इनका कहना है कि अब हमारी पंचायत को युवा और पढ़ा लिखा उम्मीदवार की जरूरत है
    1
    इनका कहना है कि अब हमारी पंचायत को युवा और पढ़ा लिखा उम्मीदवार की जरूरत है
    user_जुग्गी बुग्गी सुग्गी
    जुग्गी बुग्गी सुग्गी
    बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • शेखपुरा – ‘अखिल भारतीय धारी विकास मंच’ की ओर से तिन सीमानी धाम, सरौरा में बाबा महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा महावीर के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर धारी समाज को संगठित किया और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज में शिक्षा और एकता के प्रबल समर्थक थे तथा उनके नेतृत्व में समाज के विकास को नई दिशा मिली। बाबा महावीर सरौरा गांव के निवासी थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर समाज को संगठित किया। इस अवसर पर विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), देवेन्द्र कुमार ‘पधु’ (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनोज राम (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), हरेराम धारी (महासचिव, एन.सी.के. दिल्ली), शब्बीर (संयोजक), ललन कुमार, राजन कुमार (युवा नेता), अनिश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित विश्वजीत कुमार, मिरंजन कुमार, गोल कुमार, परशुराम प्रसाद एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज राम द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    शेखपुरा – ‘अखिल भारतीय धारी विकास मंच’ की ओर से तिन सीमानी धाम, सरौरा में बाबा महावीर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा महावीर के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर धारी समाज को संगठित किया और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज में शिक्षा और एकता के प्रबल समर्थक थे तथा उनके नेतृत्व में समाज के विकास को नई दिशा मिली। बाबा महावीर सरौरा गांव के निवासी थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर समाज को संगठित किया। इस अवसर पर विजय कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष), देवेन्द्र कुमार ‘पधु’ (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), मनोज राम (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), हरेराम धारी (महासचिव, एन.सी.के. दिल्ली), शब्बीर (संयोजक), ललन कुमार, राजन कुमार (युवा नेता), अनिश कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित विश्वजीत कुमार, मिरंजन कुमार, गोल कुमार, परशुराम प्रसाद एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज राम द्वारा किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    3 hrs ago
  • मोकामा में विकास की नई सुबह देखने को मिली, जब ₹18.11 करोड़ की लागत से परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह परियोजना मोकामा के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। इसी के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में परशुराम मेले का भव्य उद्घाटन भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इस योजना को मोकामा के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक अहम पहल बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मोकामा की जनता के लिए यह दिन सिर्फ एक शिलान्यास नहीं, बल्कि आने वाले सुनहरे कल की मजबूत नींव के रूप में देखा जा रहा है। स्वराज भारत लाइव के लिए मोकामा से विक्रांत कुमार की रिपोर्ट।
    1
    मोकामा में विकास की नई सुबह देखने को मिली, जब ₹18.11 करोड़ की लागत से परशुराम स्थान परिसर में बनने वाली कमर्शियल बिल्डिंग निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह परियोजना मोकामा के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।
इसी के साथ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में परशुराम मेले का भव्य उद्घाटन भी हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने इस योजना को मोकामा के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक अहम पहल बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मोकामा की जनता के लिए यह दिन सिर्फ एक शिलान्यास नहीं, बल्कि आने वाले सुनहरे कल की मजबूत नींव के रूप में देखा जा रहा है। स्वराज भारत लाइव के लिए मोकामा से विक्रांत कुमार की रिपोर्ट।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.