Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामताड़ा के युवाओं को मिलेगा नया मंच, फ्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ जामताड़ा में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल करते हुए नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता के सौजन्य से 'आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट' का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलित कर साइबर डीएसपी अमित रविदास, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत और अन्य अतिथियों ने संस्थान का उद्घाटन किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गणित, जीएस, रीजनिंग और अंग्रेजी के अनुभवी शिक्षक निशुल्क मार्गदर्शन देंगे। आशा गुप्ता ने कहा कि आर्थिक तंगी किसी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। वहीं अतिथियों ने इस पहल को जिले के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संस्थान की सराहना की।
यूके जामताड़ा लाइव

More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा में तीन दिवसीय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, जुटे कई दिग्गज नेता पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में तीन दिवसीय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुरुजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।1
- कुमारधुबी झीलिया नदी पर पुल निर्माण हो रहे हैं मंगलवार बीती रात्रि जल बहाव का अस्तर बड़ा जिस कारण से डायवर्सन बह गया हजारों ग्रामीणों से संपर्क टूटी, यह तीसरी बार डायवर्सन टूटी PWD विभाग और काम ठेकेदार के द्वारा घोर लापरवाही देखने को मिला है डायवर्सन बह जाने के कारण स्थानीय ग्रामीण स्कूल के बच्चे दैनिक मजदूर की संपर्क टूट गई है जिससे हजारों कि ग्रामीणों का रोजमल का रुचि रोटी पर सवाल उठ रहे हैं1
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने मंगलवार को 2 बजे गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। टीम में पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव सहित कई अन्य थे।1
- कतरास के सिलेक्ट बस्ती गोविंदपुर में भू-धंसान का बड़ा कहर पलभर में उजड़ गए आशियाने, मलबे में दबे लोगों के सपने1
- कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टर गोविंदपुर में मंगलवार की संध्या 7:00 बजे भू धसान से कई घर जमीन डोज कई परिवार हुए बेघर घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस बीसीसीएल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं,,,,,,,,,,,,।1
- धनबाद के मेमको मोड़ में JPSC JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आयोजित धरना में बोलते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो धनबाद के मेमको मोड़ में JPSC JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आयोजित धरना में बोलते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो1
- JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं पर JLKM का जामताड़ा में महाधरना, सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम जामताड़ा, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देश पर मंगलवार को जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण महाधरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने JPSC, JSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यक होने पर प्रभावित परीक्षाओं को रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग की। उन्होंने भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने पर भी जोर दिया। JLKM ने राज्य सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री छात्र-युवाओं से संवाद कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते हैं, तो लोकतांत्रिक तरीके से झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 300 रुपए में बेचता था एक पुड़िया1